
Photo Credits: Worders/BNPS
Delhi: वैसे तो हम अपनी पुरानी चीजों में रद्दी में बेच देते हैं या किसी दूसरे को दे देते है। परन्तु बहुत सालों बाद वही रद्दी या कबाड़ की चीज़ लाखो करोड़ों रुपए की हो जाती है। ऐसा होने से पूरी दुनिया में कई लोगो की किस्मत खुल चुकी है। आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं।
जब किस्मत बुलंद हो, तब तो कचरे भी सोना निकलता है। ब्रिटेन (Britain) में एक ऐसा ही केस देखने को मिला है। ब्रिटेन में एक महिला ने कबाड़ की दुकान से 5 पाउंड (भारतीय मुद्रा में 500 रुपये) में लकड़ी की एक कुर्सी (Wooden chair) खरीदी थी। वैसे यह कुर्सी एक सामान्य लकड़ी की बनी थी। कुछ समय बाद जब कुर्सी को नीलामी में रखा गया, तो महिला को उस कुर्सी के 16,250 पाउंड (लगभग 16 लाख रुपये) मिले।

वस्तुओं की कीमत निर्धारित करने वाले एक व्यक्ति ने महिला को बताया कि यह कुर्सी ऑस्ट्रिया (Austria) के 20वीं शताब्दी के आर्ट स्कूल की है, जिसे ऑस्ट्रियाई पेंटर कोलोमन मोजर (Koloman Moser) ने 1902 में डिजाइन किया था। यह बहुत ही बहुमूल्य है। मतलब एक एंटीक पीस है।
एक एंटीक वस्तुओं के एक्सपर्ट ने बताया कि कुर्सी 20वीं शताब्दी की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के विएना (Vienna) में अवंत-गार्डे आर्ट स्कूल (Avant-garde art school) में तैयार की गई थी। इसे डिजाइन करने वाले शख्स कोलोमन मोजर, विएना सेकेशन आंदोलन के एक कलाकार थे। ऐसा बताया जाता है की उन्होंने पारंपरिक कलात्मक शैलियों का विरोध किया था।
इस कुर्सी को बनाने करने वाले कोलोमन मोजर (Famous Austrian painter Koloman Moser) विएना स्कूल ऑफ एप्लाइड आर्ट्स के एक टीचर थे। यह कुर्सी 18 वीं शताब्दी की पारंपरिक लेडर-बैक चेयर (कुर्सी) का मॉर्डन अवतार है। कुर्सी दिखने में सामान्य है। इसकी बैक आम कुर्सियों के मुकाबले लंबी है। इसे लकड़ी और जूट के बाध से आरामदायक बनाया गया है।
कबाड़ी से ₹500 में खरीदी थी लकड़ी की कुर्सी, नीलामी में उस चेयर के 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिल गए। वह एक एंटीक कुर्सी थी। जिसे ऑस्ट्रिया में 1902 में बनाया गया था। pic.twitter.com/cmT1uVUgyH
— sanatanpath (@sanatanpath) January 30, 2022
विदेशी मीडिया ‘मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस कुर्सी को बेचने के लिए स्टैनस्टेड माउंटफिटचेट के स्वॉर्डर्स ऑक्शनर्स में पेश किया गया था। लकड़ी की इस ऐतिहासिक कुर्सी को एक ऑस्ट्रियाई व्यवसाई ने फोन पर 16,250 पाउंड में खरीदा। मीडिया में एक एंटीक एक्सपर्ट (Antique Expert) ने कहा की हम कुर्सी के सेल प्राइस के काफी खुश हैं। इस बात से भी ख़ुशी है कि यह कुर्सी वापस ऑस्ट्रिया जा रही है।



