इस व्यक्ति ने ऐसा चूल्हा बनाया, जिससे 30 मिनट में 25 लोगों का भोजन तैयार हो जाता है

0
3169
Udaipur Sher Khan stove chulha
Udaipur man Sher Khan create unique stove chulha which is easy to use and prepares meals for 25-people in just 30 minutes. Innovation of Stove

Photo Credits: Social Media

Udaipur: किसी ने कहा है की जरुरत ही अविष्कार की जननी होती है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हे बहुत ज्यादा जरुरत पड़ने पर वे किसी ऐसी चीज़ का अविष्कार कर देते हैं, जो अन्न लोगो का भी जीवन आसान बना देती हैं। आपने अधिकतर देखा होगा कि किसी भी कार्यक्रम, धार्मिक कार्य, सामजिक कार्य, पार्टी या भंडारे में अगर अलग खाने की डिश को बनाने के लिए कई चूल्हे इस्तेमाल होते है।

अब किसी कार्यक्रम में रोटी, सब्ज़ी, दाल, चावल और अन्न डिश बनाने के लिए अनेक चूल्हे और उतनी ही गैस सिलेंडर लग जाते हैं। इस कार्य में आपको अधिक मेहनत समय और ईंधन की भी खपत होती है। परन्तु अब आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। राजस्थान के एक शख़्स ने एक ऐसे चूल्हे का अविष्कार (Stove Innovation) किया है, जो बहुत सारे लोगों का खाना कुछ ही मिनट में एक साथ बना सकते है।

25 लोगों का खाना मात्र 30 मिनट में तैयार होगा

सबसे अच्छी बात यह है की आप इस चूल्हे को उपयोग करके 25 लोगों का खाना मात्र 30 मिनट में बना सकते हैं। यह इन्नोवेटर शख़्स राजस्थान (Rajasathan) के शेर खान (Sher Khan) हैं। उन्होंने इस चूल्हे (Chulhe) का निर्माण इस तरह किया है कि इसमें लकड़ी की आग से अगर दाल पकेगी, तो उसके गर्मी से बाटी भी पक जाएगी।

इस स्टोव (Sher Khan Stove) में खाना बनाने का एक फायदा यह है की हमें इंधन की खपत कम लगेगी और मेहनत भी कम करनी पड़ेगी। आप इसमें सिर्फ दाल बाटी (Daal-Baati) को ही नहीं, बल्कि हर प्रकार के फास्ट फूड (Fast Food) और खाना पका सकते हैं।

इस Stove से धुंआ भी नहीं निकलता

इस स्टोव (Unique Stove Chulha) को बनाने वाले राजस्थान के शेर खान का यह दावा है कि अगर हम घरेलू चूल्हे के इस्तेमाल से 25 लोगों का खाना बना रहे हैं, तो इसमें लगभग 10 किलो लकड़ी का उपयोग होगा। उन्होंने एक अख़बार को बताया की आप इस चूल्हे से मात्र 2 किलो की लकड़ी से 25 लोगों का खाना बना सकते हैं।

इस चूल्हे की खास बात यह है कि इससे धुंआ भी नहीं निकलता है। मतलब प्रदूषण भी नहीं फैलता है। उन्होंने अपने चूल्हे की दुकान शिल्प ग्राम मेले में लगाई, जिसे देखकर बहुत से लोगो ने इस स्टोव की तारीफ की और अब इस्तेमाल भी कर रहे हैं।

शेर खान का दावा है कि यह चूल्हा देश का पहला ऐसा चूल्हा है, जो इस्तेमाल करने में सबसे आसान और जलने में बहुत ही बढ़िया है। इस चूल्हे को घर के अलावा ढ़ाबा, फार्म हाउस और भरदारे वाले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इससे केवल 15 मिनट में ही आलू एवं अंदर का पव बनकर तैयार हो जाता है। आप 30 मिनट में 25 लोगों के लिए दाल-बाटी बना सकते हैं। आप ऊपर दाल एवं अंदर बाटी बना सकते हैं। केवल 10-15 मिनट में सैंडविच और बर्गर बन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here