
Presentation Photo
Jabalpur: हमारे देश की सरकारें समय समय पर देश की जनता के लिए कई शानदार स्कीम लाती रहती है। गरीबों के लिए तो कई शानदार स्कीम चलाई गई हैं और कई योजना में स्वास्थ से लेकर खाने पीने और आवास का भी प्रबंध किया गया है। ऐसे में आज हम आपको एक और शानदार स्कीम (Awesome Scheme) के बारे में बता रहे है, जो आपके भविष्य (Future) के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
यदि आप शादीशुदा (Married People) है, तो आपके लिए भारत की सरकार एक ज़बरदस्त स्कीम लेकर आई है। आप भी इस योजना का लाभ लेने से रह ना जाएँ, इसके लिए हम आपको इस स्कीम की जानकारी दे रहे हैं। इसके ज़रिये आपको हर महीने दस हजार रुपये मिलेगी। आके मन में विचार आ रहा होगा की यह कैसे संभव है, तो यहाँ आपको विस्तार से सभी जरुरी बातें बताई जा रही हैं।
आजकल सभी लोग शादी के बाद अपने भविष्य (Future After Marriage) के बारे में कुछ प्लानिंग करते हैं और आगे के लिए पैसा जोड़ते हैं। लोग बुढ़ापे काम ना करने के बारे में सोच कर अभी से पैसा जोड़ना चाहते हैं, ताकि बाद में बुढ़ापा अच्छे से बीते। अब सरकार इस बात का भी ध्यान रख रही है की आपके बुढ़ापे में आप सहारा कौन बनेगा। तो इसके लिए भारत सरकार ने एक योजना शुरु की है।
वैसे तो यह योजना कोई नई योजना नहीं है, जिसे देश की सरकार अभी चला रही हो। परन्तु इस योजना में थोड़े बहुत फायदे और जोड़कर इसे लोगो के लिए और अधिक सुविधाजनक बना दिया गया है। अब इस योजना का प्रचार भी अभी की हालिया सरकार सही तरीके से कर रही है।
भारत सरकार (Indian Government) की इस महव्वपूर्ण योजना का नाम अटल पेेंशन योजना (Atal Pension Yojana) है। यह योजना शादीशुदा लोगो के लिए बहुत फायदेमंद है। इस योजना में पति और पत्नी (Husband And Wife) अलग-अलग एकाउंट खोलकर हर हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन हासिल कर सकते हैं। आज कभी भी इस सरकारी स्कीम (Government Scheme) का लाभ ले सकते हैं।
इस योजना में कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है, जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। वहां अटल पेंशन योजना का एक फॉर्म मिलेगा, जिसे सही जानकारी के साथ भरना होगा।
इसके लिए आपके पास सेविंग एकाउंट, आधार नंबर और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए। आपके द्वारा भरी जानकारी और कागज़ों के वेरिफिकेशन के बाद आपका एकाउंट खुल जाएगा। इस योजना के तहत 60 साल के बाद जमाकर्ताओं (Investers) को पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।
बता दें की अटल पेंशन योजना के तहत आपको कम से कम 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 5000 रुपये हर महीने की पेंशन मिल सकती है। अगर पति और पत्नी दोनों का खाता बना हो, तो टोटल 10000 रुपये तक की पेंशन का जुगाड़ हो जायेगा। ये एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट है, जिसमें किसी भी भारतीय पति-पत्नी को खाता खुलवा कर इसका फायदा लेना चाहिए।

भारत सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) में पैसे इन्वेस्ट करने पर आपको नौकरी या व्यवसाय होने पर भी 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स में छूट हासिल जो जाती है। इसमें कुछ छोटे अन्न लाख भी शामिल हैं।
मीडिया में आई नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, एनपीएस के 4.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स में से वित्त वर्ष 2020-21 के आखिर तक 2.8 करोड़ अर्थात 66 प्रतिशत से ज्यादा ने एपीवाई का ऑप्शन चुना था।
The Atal Pension Yojana is a government-sponsored savings instrument for individuals over the age of 60. It secures your post-retirement age with fixed income and tax-free benefits.#PSB #AtalPensionYojna #APY #GovtPensionScheme #AmritMahotsav #PunjabAndSindBank pic.twitter.com/6vkU3Uej5d
— Punjab & Sind Bank (@PSBIndOfficial) December 6, 2021
आपको जानकारी देते चलें की इस योजना के तहत खाता खुलवाने और इन्वेस्ट करने के बाद अगर किसी का देहांत हो जाता है, तो उसके परिवार को फायदा जारी रखने हुए आगे बढ़ाने का भी ऑब्शन है।
यदि अटल पेंशन योजना से जुड़े किसी पुरुष का देहांत होता है, तो उसकी पत्नी को पेंशन मिलने का प्रावधान है और अगर पत्नी का देहांत हुआ, तो उनके बच्चों को पेंशन मिलने का प्रावधान रखा गया है। मतलब आपका पैसा हर हाल में आपका या आपके परिवार का ही रहेगा।




