साइकिल पर बिठाकर अपनी दुल्हन को घर लाने वाला शख्श DSP संतोष पटेल निकले, पूरा किस्सा जानें

0
2453
DSP Santosh Kumar Patel
Madhya Pradesh DSP Santosh Kumar Patel sets example, marries in eco-friendly manner. MP DSP Santosh Kumar Patel came with Dulhan on two wheels of cycle.

File Photo Credits: Twitter(@Santosh11619522)

Niwari, Madhya Pradesh: हर साल दो बार शादियों का माहोल बनता है और पूरे देश में कई शादियां होती है। आजकल देश में एक नया ट्रेंड चला है की शादी में खूब खर्चा करना है, जिससे परिवार का मान सम्मान बढ़ सके। कुछ लोग तो बैंक से लोन लेकर या दूसरे से कर्ज़ा लेकर शादी और रिसेप्शन में हद्द से ज्यादा खर्चा कर देते हैं। वही आला अफसरों की शादियों में तो ठाट वॉट देखते ही बनता है।

नए दौर के ट्रेंड के लिहाज़ से इस आधुनिक दुनिया में अपनी प्राचीन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को दरकिनार करके लोग विदेशी दिखावे वाली फाइलस्टाइल को फॉलो कर रहे हैं। अब शादियों में बढ़-चढ़कर केवल दिखावा किया जाता है और लाखों रुपये बर्बाद कर दिए जाते हैं। हालाँकि इसके उलट कुछ लोग अपनी परंपरा को सम्मान देते हुए मिसाल पेश कर देते हैं।

ऐसा ही एक किस्सा गजब के राज्य मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से आया है। MP के निवाड़ी (Niwari) जिले के पृथ्वीपुर के डीएसपी संतोष पटेल (DSP Santosh Kumar Patel) बड़ी सरकारी पोस्ट पर होते हुए भी सादगी की जीता जागता उदहारण है। उन्होंने आज के समाज को सन्देश देते हुए अपनी शादी में सादगी का उदहारण दिया है।

वैसे तो डीएसपी संतोष पटेल (Santosh Kumar Patel) अपनी शादी में लाखो रुपये बहा सकते थे और दुल्हन को लाल बत्ती वाली गाड़ी या फिर किसी लक्सरी कार में बैठकर ला सकते थे। परन्तु वे अपनी शादी में दुल्हन को अपनी साइकिल (Bride on Cycle) पर बैठकर घर लेकर आए। DSP Police Officer होते हुए भी संतोष पटेल ने जो सादगी दिखाई उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर बीते दिनों कुछ तस्वीरें वायरल हुई और इन्हे बहुत पसंद किया गया। वायरल होती इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक दूल्हा अपनी दुल्हन को साइकिल (Cycle) पर ला रहा है। जब लोगो को पता चला की यह दूल्हा DSP संतोष पटेल है, जो की साइकिल पर अपनी दुल्हन के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। तब लोग और सोशल मीडिया यूजर हैरान रह गए।

बता दें की संतोष पटेल ने पूरी तरह से हिंदू सांस्कृतिक विवाह पद्धति (Hindu Marriage Tradition) को एक्सेप्ट किया हैं। उन्होंने हिंदू विवाह परंपरा के अनुसार कपड़े पहने हुए हैं और उनकी दुल्हन भी पूर्ण रूप से हिन्दू विवाह के परिधान में है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है और लोग डीएसपी संतोष पटेल की इस पहल पर फ़िदा हो गए हैं।

एक लोकल पत्रकार और हमारे सहयोगी को डीएसपी संतोष पटेल बताया की वे समाज को एक संदेश देना चाहते थे। संतोष पटेल का ऐसा मानना है कि हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता को कभी नहीं भूलना चाहिए और हमें सदा इनका सम्मान करना चाहिए। अगर हम कितने भी बड़े अफसर या पैसे वाले बन जाएँ और कितन भी पढ़ लिख जाएँ, हमें अपने देश की संस्कृति और संस्कार निभाना चाहिए। यह हमें हमारे महान पूर्वजों से मिली है, जो की इस देश की असली पहचान हैं।

हाल ही में हमने भी एक ऐसी महिला की खबर प्रकाशित की थी, जिसने कोलकाता में अपने भाई की शादी (Marriage) में बचे हुए खाने और स्वादिष्ट व्यंजनों को आधी रात में लेजाकर जरुरतमंदो को बांटा था। उनका यह मन्ना था की शादी के रिसेप्शन में खाना वेस्ट होने से अच्छा है की किसी जरूरतमंद के पेट में जाकर उसकी भूख शांत करे। आपका क्या सोचना है यह आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here