बेगूसराय रिफाइनरी बन जायेगा प्लास्टिक बिजनेस का हब, पूरे बिहार का विकास ऐसे संभव होगा

0
8359
Begusarai Barauni Refinery Bihar
Begusarai Barauni Refinery will become Plastic Business Hub in India. Barauni Refinery will play big roll for Begusarai and Bihar development. Starts Hospital and health facilities in Begusarai and fulfil plastic raw materials.

Demo File Photo

Begusarai: देश में अनेक राज्य प्रगति की रेस में दौड़ लगा रहे है। ऐसे में बिहार भी इस लिस्ट में शामिल है और कतार में सबसे आगे निकलने की राह में है। बिहार में कही पुल का निर्माण हो रहा है, तो कही रेल ब्रिज और रेल लाइन का प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। बिहार देश में सबसे ज्यादा सोना देने वाला राज्य भी बन रहा है। अब बेगूसराय रिफाइनरी भी बिहार की प्रगति में मील का पत्थर बनने की होड़ में आगे है।

बता दें की बिहार का बेगूसराय आने वाले 2 सालों में प्लास्टिक उद्योग का हब (Business Hub Plastic in Begusarai) बनने वाला है। बेगूसराय की बरौनी रिफाइनरी में आने वाले दो वर्षों में पॉलीप्रोपाइलीन युनिट का काम चालू होते ही बरौनी रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल की दुनिया में राज़ करेगा। हालिया समय में BR 9 के तहत 14000 करोड़ से भी अधिक की लागत से बरौनी रिफाइनरी को बढ़ाये जाने का कार्य हो रहा है।

हाल ही में बरौनी रिफाइनरी के ऑफिसर्स क्लब में पत्रकार सम्मेलन के दौरान रिफाइनरी के हेड अफसर शुक्ला मिस्त्री ने भविष्य की योजनाओं और बरौनी रिफाइनरी द्वारा बीते एक साल में किए गए कामों और CSR योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया था। शुक्ला मिस्त्री ने कहा था कि बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल की युनिट पॉलीप्रोपाइलीन की स्थापना की जाएगी। अभी इस पर कार्य प्रगति पर है।

इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है की इस पेट्रोकेमिकल (Petrochemical) का काम शुरू होने के बाद बरौनी के अलावा समूचे बिहार को फायदा होगा। बरौनी रिफाइनरी (Barauni Refinery) राज्य का एक महत्वपूर्ण यूनिट बनने वाला है। इस युनिट के बन जाने के बाद प्लास्टिक से संबंधित अनेक उद्योगों को यही से कच्चा माल तत्काल मुहैया हो जायेगा।

बरौनी रिफाइनरी अधिकारी ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि 6 एमएमटीपीए क्षमता के साथ बरौनी रिफाइनरी समूचे बिहार और देश के अलावा पड़ोसी मित्र देश नेपाल को भी ईंधन मुहैया करवाएगा। इससे नए व्यवसाय के अवसर तो बनेंगे ही, साथ ही साथ सूबे के लोगो को रोजगार के अवसर भी बनेंगे।

बेगूसराय जिले को एक और उपहार मिलने वाला है। जिले में एक 50 बेड वाला बच्चों का अस्पताल बनाया जायेगा। इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। बरौनी रिफाइनरी ने अपने कॉर्पोरेट पर्यावरण योजना के अंतर्गत बिहार सरकार के साथ मार्च 2021 में समझौता ज्ञापन किया गया था। जिसके तहत रिफाइनरी के सहयोग से अस्पताल (Hospital) का निर्माण किया जायेगा।

मीडिया सूत्र बताते है की बिहार सरकार ने इसके निर्माण की ज़िम्मेदारी बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) को सौपी है। Bihar Medical Services and Infrastructure Corporation Limited को इस कार्य के लिए पहली किश्त का भुगतान बरौनी रिफाइनरी की ओर से किया गया है। अभी इसका कार्य तेज़ी से चल रहा है।

बरौनी रिफाइनरी के प्रमुख शुक्ला मिस्त्री ने कार्यक्रम में बताया की गोविंदपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चार नई कक्षाओं का निर्माण किया गया है। केशावे गांव में पानी के जमा होने की दिक्कत का भी निपटारा किये जाने की कबायद तेज़ है। बेगूसराय जिले के पूरे विकास के लिए बरौनी रिफाइनरी पूरी तरह से वचनबद्ध है।

इसके अलावा बेगूसराय में और अधिक उच्च स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बरौनी रिफाइनरी द्वारा ज़िला प्रशासन, को उन्नत जीवन रक्षक उपकरणों से लैस तीन एंबुलेंस गाड़ी दी जाने वाली हैं। यह तीन एंबुलेंस पूरे बेगूसराय में लोगो की मदत को दौड़ेंगी और जरूरतमंद लोगो को अस्पताल पहुंचाने का काम करेंगी।

सबसे अच्छी बात यह है की यह रिफाइनरी (Indian Oil Corporation Ltd Barauni Refinery) अपने जिले की जरूरतों को सही से समझती है और अपने कार्य को पूरा करने में अग्रसर है। इस रिफाइनरी की वजह से बेगूसराय में व्यवसाय, रोजगार, प्लास्टिक माल की आपूर्ति और स्वास्थ सेवाओं का कार्य बेहतर हो जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here