मुंबई में जन्में न्यूजीलैंड के बॉलर ने मुंबई में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, इस कारण भारत छोड़ना पड़ा था

0
658
Ajaz Patel 10 Wickets
New Zealand’s Ajaz Patel creates history in Mumbai Test and becomes third bowler in Test cricket to claim all 10 wickets in an innings. Ajaz Patel Left Mumbai at 6 age and became New Zealand Spin bowler Who Returned To Take 10 wickets.

Photo Credits: Twitter

Mumbai: भारत एक ऐसा देश हैं यहाँ के लोग देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जलवे बिखेर रहे हैं। भारतीय दूसरे देश में भी रहकर उस देश की सेवा कर रहे हैं, यहाँ की वो रोटी खा रहे हैं। यही बात भारत की माटी में जन्मे लोगो को सिखाई जाती है की जिस जगह रहो, वहाब के लिए कुछ अच्छा करो और देश सेवा करों। ऐसे ही एक भारतीय शख्स न्यूजीलैंड की सेवा कर रहा है, वहां की क्रिकेट टीम से जुड़कर।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज़ एजाज पटेल (Bowler Ajaz Patel) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर पूरे क्रिकेट जगत को चौका दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में दुनिया ने ऐसी ज़बरदस्त गेंदबाजी देखी, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। इस टेस्ट मैच में पहली पारी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 325 रन बनाए।

भारतीय टीम के पूरे 10 विकेट एक ही बॉलर ने ले लिए, यह किसी अजूबे से कम ना था। भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूरे 10 विकेट लेने वाले स्पिनर एजाज पटेल हैं। आज न्यूजीलैंड के अलावा भारत को भी उनपर गर्व है। न्यूजीलैंड का यह स्पिन गेंदबाज़ (New Zealand Spin Bowler) मूल रूप से भारतीय है। हालाँकि वे अब न्यूजीलैंड की तरफ से खेलते हैं।

एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया

सबसे मज़ेदार बात यह रही की भारत के मुंबई में जन्में एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई में ही 119 रन देकर पूरे 10 विकेट ले डाले। भारतीय टीम के बल्लेबाजों को इस गेंदबाज ने अपनी फिरकी ऐसा फसाया की और सभी 10 लोगो ने उन्हें ही अपने विकेट दे दिए।

एजाज पटेल ने भारत के आधी भारतीय टीम को एजाज ने कैच आउट करवाया, 3 बल्लेबाजों को lbw आउट किया और 2 बल्लेबाजों को बोल्ड करके आउट कर दिया। एजाज ने 47.5 ओवर की बोलिंग की, जिसमें से 12 ओवर मेडन गए थे। वे अकेले पूरी भारतीता टीम को आउट करने वाले एक मात्र बॉलर बन गए।

बता दें की एजाज पटेल का बचपन भारत में ही बीता है। एजाज का जन्म भी मुंबई में हुआ था और यहीं उन्होंने 4 दिसंबर 2021 को इतिहास रचते हुए भारत के पूरे 10 बल्लेबाज़ों को पॉट कर दिया। 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में जन्म लेने वाले इस भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी के माता-पिता न्यूजीलैंड (New Zealand) में जा बस गए थे। उस वक़्त एजाज केवल 6 साल के थे।

एजाज को बचपन में मुंबई में बहुत अच्छा लगता था। परन्तु माता पिता ने फैसले के आगे छोटे अजाज़ की एक न चली और उनको भारत से न्यूजीलैंड जाना पड़ा। बचपन में मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले अजाज़ पटेल ने वहां परदेश में भी क्रिकेट खेलना ज़ारी रखा और उन्हें स्पिन गेंदबाज़ी पसंद आई।

किसी को क्या पता था की वही 6 साल का बच्चा एक एक बड़ा होकर मुंबई आएगा और मुंबई के वानखेड़े में अपना पहला टेस्ट मैच खेकेगा और इतिहास रच देगा। बता दें की मैच का दिन ख़त्म होने के बाद सभी ने अजाज़ को बधाई दी और भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम जाकर उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here