कंपोजिट सिलेंडर आते ही छाया, अब रसोई गैस खत्म होने पर कोई दिक्कत नहीं होगी, दाम भी जान लो

0
137193
PLG Composite Cylinder
Benefits of New PLG Composite Cylinder of Indian Oil. As the cylinders are transparent, consumers can see the amount of LPG in the cylinder.

Photo Credits: ANI on Twitter

Lucknow: आपके घर में सबसे ज्यादा जरुरी चीज़ रसोई का गैस सिलेंडर है। इंसान के लिए लक्सरी सामान से ज्यादा जरुरी खाना खाना है। जब हमारे घर का गैस कैलेंडर ख़त्म हो जाता है, तो बड़ी दिक्कत हो जाती है। ऐसे में आपके पास कोई अतिरिक्त गैस कैलेंडर होता है, तो बड़ा सुकून मिलता है।

जीवन में भूख लगने पर केवल भोजन ही याद आता है और खाने के बढ़कर कुछ नहीं होता। ऐसे में खाना बनाने के लिए आज के समय में गैस सिलेंडर (Gass Cylinder) का होना भी जरुरी है और गैस ख़त्म होने की स्थिति में एक अन्न व्यवस्था होना आवश्यक है।

अब कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर (LPG Composite Cylinder) लखनऊ में मुहैया करवाया जायेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने आज इंडियन ऑयल (Indian Oil) के पारदर्शी कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का शुभारम्भ कर दिया है। UP CM योगी ने इस दौरान कहा कि, लोगो को एक नया ऑब्शन मिलेगा।

यह सिलेंडर पारदर्शी बनाया गया है। ऐसे में सिलेंडर के पारदर्शी (Transparent LPG Cylinder) होने से बड़े ही नॉर्मली गैस के लेवल को पता चल जायेगा। बता दें की लखनऊ में इंडियन ऑयल को बधाई देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, लखनऊ की जनता के लिए यह सिलेंडर मुहैया हो चुका है।

लखनऊ ले अलावा अन्न शहरो में भी मिल सकेगा

अब लखनऊ के अलावा गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी के लोगो को भी यह सुविधा मिल सकेगी। अभी लखनऊ में इस नए पारदर्शी फाइबर सिलेंडर हासिल होने लगा है। ट्विटर पर ANI ने जानकारी दी की इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक डॉ उत्तीय भट्टाचार्य ने पहला 10 किलो का कंपोजिट गैस सिलेंडर CM योगी आदित्यनाथ को प्रदान कर दिया।

कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर के फायदे(Benefits of LPG Composite Cylinder)

भट्टाचार्य ने योगी को कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर की अहमियत के बारे में भी जानकारी दी। बता दें की यह आम सिलेंडर से 50 प्रतिशत हल्का है। इसके इतने हलके होने का कारण इसका फाइबर से बना होना है। यह जंगरोधक भी बनाया गया है। इसके पारदर्शी होने के चलते आप एलपीजी गैस खत्म होने पहले ही जान जायेंगे।

इस Composite Cylinder में सबसे खास बात यह है की यह 5 और 10 किलोग्राम में आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर के 5 KG वेरिएंट की कीमत 2150 रु और 10 KG वेरिएंट की कीमत 3350 रुपये की सिक्योरिटी देकर हासिक किए जा सकता है। आगे चलकर यह सिलेंडर उत्तर प्रदेश से निकलकर पूरे भारत में भी मिलने लग जायेगा। तब तक आप लोगो को थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here