यह है 24 करोड़ का महंगा भैंसा, खुराक है काजू-बादाम, इसका सीमन भी लाखों में बिकता है

0
26628
Bheem Buffalo Murrah Price
The Murrah buffalo named 'Bheem', showcased among 5,000 animals, is owned by a Jodhpur based Jawaharlal Jangeed. Weighing 1500 Kilograms, Buffalo ‘Bheem’ Worth Rs 24 Crore Becomes Centre Of Attraction At Pushkar Fair.

File Photo Credits: Twitter

Pushkar: हम आपको पहले ही बहुत और पाकिस्तान ​के बड़े और महंगे भैंस के बारे में बता चुके है। भारत में भी अब तक कुछ बेशकीमती भैंस हुए हैं। इन भैंसो ने अपने मालिक को नाम, शोहरत, इज्जत आउट पैसा कमा कर दिया है। आज भी हमें एक ऐसे ही अन्न कीमती भैंसे के बाते में पता चला, जिसके बाते में आप जानकार सोच में पढ़ जायेंगे।

हाल ही में राजस्थान के पुष्कर में लगे पशुओं के मेले (पुष्कर Pashu Mela) में अनेक शानदार और कीमती ऊंट और घोड़े आए। उनकी भारी भरकम बोली भी लगी। परन्तु एक भैसा इस मेले का आकर्षण रहा है।

इस मेले में एक भैंसा सभी का ध्यान अपनी ओर कीच गया। यह भैंसा काफी बड़ा और उसकी कीमत भी बहुत अधिक है। भीम (Bheem Buffalo) नाम के इस भैंसे की कीमत 24 करोड़ रुपये (24 Crore Ru) है।

यह कोई पहली बात तो नहीं है, भीम इस मेले में तीसरी बार आया है। भीम की 24 करोड़ रुपये की बोली (Bheem Buffalo Price) लग चुकी है। हालाँकि उसके मालिक का कहना है कि वो उनके लिए बहुत कीमती है और वे इसे मेले में बेचने नहीं लाये है। वे इस मेले में केवल अपने भैंसे भीम का प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें की भीम भैंसे के मालिक (Murrah Bheem) जोधपुर निवासी जवाहर लाल जांगिड़ के मुताबिक़, अफगानिस्तान के एक परिवार ने इस भैंसे भीम की कीमत 24 करोड़ रुपए लगाई, परन्तु उन्होंने भीम को बेचने से मना कर दिया। 2018 के दौरान मुर्रा नस्ल के इस भीम भैंसे की कीमत 21 करोड़ लगाई गई थी, जो अब बढ़कर 24 करोड़ हो गई है।

उन्होंने कहा कि मुर्रा नस्ल के इस भैंसे को केवल प्रदर्शन के लिए आया गया है। असल में उनका उद्देश्य लोगो और पशुपालकों को भीम भैंसे का सीमन (Semen Of Bheem Buffalo) उपलब्ध करवाकर इसकी नस्ल को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसके 0.25 ml सीमन की कीमत लगभग 500 रुपये है। 0.25 ml सीमन एक पेन की रीफिल जैसी स्ट्रॉ में भरा जाता है। भीम के मालिक का कहना है कि वो सालभर में 10 हजार स्ट्रॉ बेच देते हैं।

भैसे के ओनर जवाहर लाल जांगिड़ ने एक अख़बार को बताया की वो भीम को लेकर 2018 और 2019 में पुष्कर मेले में आए थे। इसके अलावा वो इसे लेकर नागौर, बालोतरा, देहरादून और कई अन्य स्थान पर पशु प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। भैंसे भीम की लंबाई 14 फिट और चौड़ाई 6 फीट है।

इसके रख-रखाव और खान पान में हर महीने डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च आता है। भीम की खुराक और इनका खान पान आपको हैरानी में दाल देगा। यह आम भैंसों की तरह बाजरा या कुट्टी नहीं खाता है।

इसकी रोज़ की खुराक में 1 किलो घी, आधा किलो मक्खन, 200 ग्राम शहद, 25 लीटर दूध, 1 किलो काजू-बदाम शामिल है। बता दें कि 2 साल पहले भीम का वजन 1300 किलो था, जो अब बढ़कर 1500 किलो हो गया है।

आपको जानकारी हो की मुर्रा नस्ल के भैंसे की पूरी दुनिया में भारी डिमांड है। इसके सीमन (Murrah Buffalo Semen) से होने वाली भैंस का पैदा होने के साथ ही 40 से 50 किलो वजन होता है। जो वयस्क होते ही एक बार में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इसका दूध भी बहुत उच्च क्वालिटी का पौष्टिक दूध होता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here