
Photo Credits: Twitter
Delhi: हम बच्चन से ही मोगली की कहानी (Story Of Mowgli) सुनते आये हैं और एक कार्टून शो जंगल बुक (Jungle Book) में भी मोहली देख चुके हैं। असली मोगली भारत में मध्य प्रदेश के पेंच नामक जंगल (Pench Jungle) की देन है। जब भारत अंग्रेजों के अधीन गुलाम था, जब पेंच के जंगलो में एक छोटे जंगली बच्चे ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था।
उसे मोगली (Mowgli) नाम दिया गया। बहुत ही मशक्कत के बाद उसे अंग्रेजों ने पकड़ लिया और फिर मोगली का क्या हुआ, यह कोई नहीं जानता। खैर इस दुनिया में अन्न लोग भी मोगली की तरह हए है और अन्न देखों में भी कुछ जंगल बॉयज को मोगली नाम की उपाधि दी गई है।
इस ज़माने में भी एक मोगली मिला
अफ्रीकी देश रवांडा (Rwanda) के जंजीमन एली (Zanziman Ellie) नामक व्यक्ति को रियल लाइफ ‘मोगली’ (Real Life Mowgli) कहकर बुलाया जा रहा है। जंजीमन इंसानों की बजाय जानवरों के साथ रहता था। लंबे वक़्त तक जानवरों और जंगलों में रहने की वजह से उसकी हरकतें इंसानों से एकदम अलग हो गईं। लेकिन अब समय के साथ धीरे-धीरे जंजीमन साधारण हो रहा है। यही नहीं अब वह स्कूल भी जाने लगा है।
द सन यूके के अनुसार जंजीमन एली (Zanziman Ellie) का जन्म 1999 में हुआ था। पैदा होने के बाद से ही वह माइक्रोसेफली (Microcephaly) बीमारी से ग्रसित हो गया। जिसके कारण उसका चेहरा अजीब सा हो गया और सिर शरीर की तुलना में काफी छोटा रह गया। थोड़ा बड़ा होने के बाद जंजीमन और भी डरावना दिखने लगा। लोग उसे चिढ़ाने लगे।
इन सबके बाद वह घर छोड़ कर जंगल में रहने लगा। वो अपना अधिकांश वक़्त जंगल में ही बिताता। परिवार वाले चाहे जितना भी प्रयास करते वो भागकर जंगल में चला जाता। बचपन से ही जंजीमन को जंगल में जानवरों के साथ रहना अच्छा लगता था। कई वर्षों तक वह जंगल में ‘मोगली’ (Mogli) के जेसे जिंदगी जीने लगा लोग उसे रियल लाइफ ‘Mowgli’ कहकर बुलाने लगे।
Remember Zanziman Ellie the Twenty-one-year-old Boy who lived in forest and ate grass for meals is now a house owner.
Thanks to a humanitarian called Afrimax. Seeh how he has been transformed. 💗💗 pic.twitter.com/ZTJxRfwN98
— russia vs ukraine (@africulture10) October 19, 2021
इस मध्य जब लोगों को जंजीमन (African Real Life Mowgli) के विषय में मालुम पड़ा, तो उन्होंने उसे फिरसे इंसानों के बीच लाने का प्रयास शुरू किया अफ्रिमैक्स टीवी ने धन इकट्ठा करना प्रारंभ किया। विश्व भर के दर्शकों से खूब अर्थिक सहयोग मिला। इतने पैसों से जंजीमन और उसकी मां परिवार के साथ सरलता से जीवन बिता सकते हैं।
सामान्य जिंदगी जीने की राह पर
स्थानीय न्यूजसाइट ‘Atinkanews’ के अनुसार अब जंजीमन एली चंदे से जमा पैसों की सहायता से सामान्य जीवन जीने की राह पर है। उसका प्रवेश एक स्पेशल स्कूल में कराया गया है। इस दौरान वह शर्ट-पैंट पहनने लगा है। उसने जंगल के स्थान पर अपने घर में रहना शुरू कर दिया है। बीते वर्ष जंजीमन के जीवन पर एक डॉक्यूमेन्ट्री बनाई गई थी।
The story of Zanziman Ellie Mowgli transformation is inspirational, Everyone this a happy life, We can all work to eliminate stigmatization in our respective societies. pic.twitter.com/bQhwIm02Tf
— Sammy Wamalwa (@samsmoothke) October 28, 2021
इसे भी मोगली की तरह ही दिखाया गया था और अब यह सही जिंदगी जी रहा है। परन्तु दुनिया का सबसे पहला और असली मोगली (Real Mowgli) तो भारत में पेंच के जंगल (Pench Tiger, Reserve) में हुआ करता था, जिसे दुनिया ने खो दिया। अंग्रेजों ने उसे पकड़कर पगले तो पिंजरे में बंद किया और फिर कहा ले गए, यह आज तक पता ना चल सका है। इसी कहानी को जंगल बुक में कवर किया गया था।




