
Mumbai: अपने ज़माने के एंग्री यंग मैन फ़िल्मी अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) हमेशा से सदाबहार रहे है। अनेक सुपरहिट फिल्में देने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही एक हीरो बनना चाहते थे और ऐसे ही सपने देखा करते थे। मुंबई की फिल्मी दुनिया की चकाचौंध ने उन्हें अपनी तरफ खींच लिया था। लेकिन वे शुरू से ही देशी रहे और आज वे अपना जीवन मुंबई से दूर प्रकृति के बीच बिता रहे हैं।
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र पर किस्मत हमेशा मेहरवान रही है और ऊपर वाले ने उन्हें सब कुछ दिया है। धर्मेंद्र पंजाब के एक गांव के रहने वाले थे और फिल्म फेयर के एक कॉम्पटीशन को जीतकर सिर्फ 51000 रु लेकर निर्देशक हिंगोरानी द्वारा साइन कर लिये गए थे।
फिर उन्होंने सफलता की सीढ़ी चढ़नी शुरू कर दी। धर्मेंद्र को देश की जनता ने दमदार एक्शन हीरो के रूप म बहुत पसंद किया। उन्होंने दो शादियां की और दूसरी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया, जो लोगो को सही कदम नहीं लगा था।
इसके बाद वे आज भी दोनों पत्नियों को बराबर का दर्जा और सम्मान देते हुए दोनों से निभाकर चल रहे हैं। आज धर्मेंद्र करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। अभी धर्मेंद्र अपनी पत्नी हेमा मालिनी के संग गांव में जीवन जी रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें यह साबित करती है की धर्मेंद्र आज भी अपनी जमीन से कितना जुड़े हैं और देशी अंदाज़ में जीवन जी रहे है।
एक अभिनेता के तौर पर धर्मेंद्र का फिल्मी करियर बहुत ही ज़बरदस्त रहा और अपनी फिल्मी लाइफ के साथ-साथ धर्मेंद्र अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपनी लाइफ में दो शादियां की है।
अपनी दूसरी शादी करने के लिए धर्मेन्द्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया और उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन करके ड्रीम गर्ल कहे जाने वाली हेमा मालिनी (Hema Malini) के संग दूसरी शादी (Second Marraige) की थी और शादी के बाद से लेकर अभी तक धर्मेंद्र अपनी दोनों ही पत्नियों (Dharmendra Two Wifes) को बराबर सम्मान देते हैं और अपने दोनों परिवार को एक साथ जोड़ कर चल रहे हैं।
With Dharamji in Lonavla -enjoying a much needed break after hectic campaigning pic.twitter.com/Tsukbh2rNT
— Hema Malini (@dreamgirlhema) February 20, 2017
अपने समय के अभिनेता धर्मेंद्र आज भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, फिर भी उनका सम्मान आज भी बना हुआ है। धर्मेंद्र इतना नाम और शोहरत और पैसा कमाने के बाद जमीन से जुड़े हुए हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। इतना पैसा कमाने के बाद भी धर्मेंद्र बहुत ही सादगी (Dharmendra simplicity) से जीवन जी रहे हैं। इस वक़्त धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। अब वे अपना अधिकतर समय अपने फार्महाउस (Dharamji in Lonavla farmhouse) पर बिताते हैं।
Extremely happy, with these beautiful people . Love, is world,s best language .🙏 love ❤️ you all . Thanks, for your loving response 🙏 pic.twitter.com/xnlsvhkDvz
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 9, 2020
आज तस्वीरों में देख सकते है की धर्मेंद्र ठीक वैसे ही रहते और काम करते हैं, जैसे कोई गांव का आम आदमी अपने गांव में रह रहा हो। कुछ तस्वीरों में बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल और उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी देखी जा सकती है। हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र के साथ समय बिताना काफी पसंद करती है। धर्मेंद्र और इस समय करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इसके बावजूद धर्मेंद्र अपने गांव में अपनी गायों का काफी ख्याल रखना रखते हैं।



