सिंगल चार्ज में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचाएगी ये मेक इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार, मात्र 2 घंटे में होगी फुल चार्ज

0
688
Triton EV SUV Car
Triton EV showcased the Model H electric SUV in Hyderabad. US-based electric vehicle manufacturer Triton EV, which recently announced its plans to set up a facility in India.

File Photo Credits: Twitter

Delhi: इलेक्ट्रिक वाहनों से वाहन उद्योग पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है खास रूप से शहरों में होने वाले प्रदूषण, पेट्रोल और डीजल पर कम निर्भरता तथा गैसोलीन के दामों में वृद्धि होने की संभावनाओं के भी विश्व भर की सरकारें इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric vehicle) तथा उनके पुर्जों के विकास कोष में अरबों का निवेश कर रही हैं।

आज हम इसी तरह की एक वाहन के विषय में पढ़ने वाले हैं जो एक बार चार्ज करने पर 1200 किलोमीटर जलेगी। इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) के प्रति जिस प्रकार से लोगों का रूझान बढ़ रहा है।

उसी प्रकार से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक कार (Best Electric Car) कंपनियां भारत में अपने मॉडल लेकर के आ रही हैं। बहुत जल्द Tesla को टक्कर देने वाली एक अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ऐसी कार भारत में निर्माण करने जा रही है, जो सिंगल चार्ज (Single Charge) में दिल्ली से अहमदाबाद का फासला तय कर लेगी।

Triton EV का Model H

Tesla की प्रमुख प्रतिद्वंदी कंपनी Triton EV भारत में अपनी निर्माण इकाई (Manufacturing) लगाने जा रही है। इस वजह से उसने तेलंगाना सरकार (Telangana Government) के साथ एमओयू भी साइन किया है।

कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपने Model H को प्रकट किया है। कंपनी अपनी इस 8-सीटर एसूयवी को तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad) में निर्माण होने वाले प्लांट में ही तैयार करेगी। इंडिया में ये कंपनी की पहली कार लॉन्चिंग हो सकती है।

सिंगल चार्ज में जाए 1,000 किमी से ज्यादा

अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Triton EV के अनुसार उसके Model H वाहन की लंबाई 5.6 मीटर होगी अर्थात ये एक बड़ी एसयूवी होगी। कंपनी का कहना है कि इसमें 5,663 लीटर का स्पेस होगा। वहीं ये 7 टन तक का भार कैरी कर सकेगी।

कुछ ऐसा दिखेगा Model H

कंपनी के अनुसार इसमें 200kWh का बैटरी पैक होगा। इस प्रकार से एक बार चार्ज में ये 1,200 किलोमीटर का फासला तय करने में सक्षम होगी। भारत में 1,000 किलोमीटर से अधिक की रेंज वाली ये पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।

ऐसे में इससे दिल्ली से अहमदाबाद (Delhi-Ahmedabad) की लगभग 960 किलोमीटर और दिल्ली से सूरत की लगभग 1150 किलोमीटर का फासला सिंगल चार्ज में तय हो जाएगी। यह सस्ते सफर की लिए बहुत कारगर है और पेट्रोल के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

सिर्फ दो घंटे में होगी फुल चार्ज

कंपनी का कहना है कि Model H की बैटरी हाइपर चार्जर की सुविधा के साथ आएगी। इसलिए हाइपर चार्जर से ये केवल 2 घंटे में पूर्ण रूप से चार्ज हो जाएगी। Triton EV के अनुसार भारत उसके लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। इसलिए वो यहां ‘Make In India EV’ पेश कर रही है। कंपनी की तेलंगाना मे बनाई जा रही फैक्ट्री विश्व में उसकी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here