30 KG वजन कम कर मोहित रैना ने भगवान शिव का किरदार निभाकर रातों रात सुपरस्टार बने, चार्ज करते थे मोटी रकम

0
1176
Mohit Raina Devon Ke Dev Mahadev.

Mumbai: मोहित रेना (Mohit Raina) आज के समय में सायद ही कोई हो जो इन्हें ना पहचानता हो अपनी ऐक्टिंग की दम पर संपूर्ण भारत में अपना लोहा मनवा रहे हैं। जहां एक और देवो के देव महादेवी (Devo Ke Dev Mahadev) में भगवान शिव का शानदार अभिनय किया था, तो भौकल जेसी वेब सीरीज (Bhaukaal Web Series) में अपनी भूमिका के माध्यम से सच में ही भौकल मचा कर रख दीये।

आईपीएस नवनीत सिकेरा (IPS Navneet Sekera) जो की एक रियल लाइफ हीरो हैं, उन्हें भी उत्तर प्रदेश के बाहर भी प्रसिद्ध कर दीये। उनका यह किरदार दर्शकों ने बहुत पसंद किया और उनका भौकाल (Bhaukaal) रूप हर मोबाइल पर छा गया।

मोहित रेनॉ का जीवन परिचय

मोहित रेनॉ का जन्म 14 अगस्त 1982 को हुआ था। वह कश्मीरी ब्राह्मण (Kashmiri Brahman) परिवार से संबंधित रखते हैं उन्होंने अपनी शिक्षा केंद्रीय विद्यालय और जम्मू विश्वविद्यालय (Jammu University) से बी. कॉम (B. Com) से स्नातक पूरी की है।

उसके बाद वह अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आगए जहां उन्हें कुछ समय काम करने के बाद शो मिला, जिसमें उन्हें छोटे पर्दे पर भगवान शिव के जीवन पर आधारित “देवों के देव महादेव” (Devon Ke Dev Mahadev) पर भगवान महादेव जी की भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ, इसकी टीआरपी बहुत ज़बरदस्त रहती थी। यह सीरियल ज़बरदस्त हिट हुआ और मोहित रैना को लोग घर-घर में भगवान शिव का किरदार निभाने वाला सबसे उम्दा कलाकार मानने लगे।

लेते थे मोटी फ़ीस

मोहित रेना ने इस टीवी सीरियल पर बहुत मेहनत की थी। जब उन्हें इस किरदार को निभाने की पेशकश कि गई तब उनका वजन 107 किलोग्राम था। उन्होंने दिन रात मेहनत के दम पर अपना 30 किलो वजन कम किया और एक दमदार पर्सनालिटी के साथ भगवान शिव का किरदार को निभाया।

मोहित इसके लिए 12 घंटे मेकअप में रहकर शूटिंग करते थे। उन्होंने इसके लिए अच्छी खासी फ़ीस भी ली थी, उन्होंने रोज के हिसाब से 1 लाख रुपए चार्ज किए थे, जो कि टीवी एक्टर्स के लिए मोटी रक़म मानी जाती है।

बनना चाहते थे CA

मोहित रेना का एक्टिंग में आने का कोई इरादा नहीं था। वह शुरुआत में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे। लेकिन उनके भाग्य को कुछ और ही मंज़ूर था। वह ग्रेसिम मिस्टर इंडिया कंपटीशन 2005 में टॉप 5 में पहुंचे और वहां उन्हें एक्टिंग में आने का मौक़ा मिला। हालांकि ही में मुंबई डायरीस 26/11 मे काम किया है, देखना ये है की इसमे मोहित कितना कमाल करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here