किसानों को अब खुशखबरी मिलेगी। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे घोषणा।

0
596
PM Kisan Pension Scheme
Modi government going to give big gift to farmers. PM-Kisan Pension Scheme may be announce on 15 August By PM Modi: Ek Number News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को किसान पेंशन स्क्रीम की नींव रख सकते है। कृषि सचिव ने राज्यों को पत्र लिखकर योजना स्वचालित करने के लिए मैकेनिज्म डिज़ाइन करने का निर्देश दिया है। पेंशन योजना का लाभ लगभग 12-13 करोड़ किसानों को दिया जाएगा। सरकार प्रथम चरण में 5 करोड़ किसानों तक पहुंचेगी। 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के किसान इस स्क्रीम में शामिल किए जाएंगे।

उन्हें 60 वर्ष की आयु पूरा करने के पश्चात 3000 रुपए माह की पेंशन मिलेगी। अगर योजना का फायदा पाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो गई, तो उसकी धर्मपत्नी को 50 प्रतिशत रकम दी जाएगी। इस स्क्रीम पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

किसान पेंशन स्क्रीम को प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को हरी झंडी दिखा सकते। कृषि सचिव ने राज्यों को ढाचा तैयार करने के निर्देश दिए है। राज्यों को योजना पर मैकेनिज्म डिज़ाइन करने को कहा गया है। LIC किसानों के पेंशन फंड को हैंडल करेगा। अगले सप्ताह से इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया प्रारम्भ होगी।

प्रधानमंत्री किसान पेंशन स्क्रीम के अंतर्गत अब 60 साल की आयु में 3000 रुपये की पेंशन दी जाएगी प्रधानमंत्री किसान पेंशन स्क्रीम के तहत 12 करोड़ लोग आएंगे। प्रथम चरण में 5 करोड़ किसान को शामिल किया जाएगा। इसमें 18 से 40 वर्ष की आयु वाले किसान शामिल किया जाएगा। 60 साल बाद 3 हज़ार रुपये किसान को पेंशन मिलेगी। इसमें 18 साल के किसान को 100 रुपये माह देना होगा। इतनी ही राशी सरकार भी देगी।

अगर किसान हर माह 100 रुपए जमा करता है तो सरकार उसमें हर माह 100 रुपए जोड़कर जमा करेगी। इस तरह 60 साल की आयु के बाद उसे 3000 तक की पेंशन दी जाएगी। किसान पेंशन स्क्रीम पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सूत्रों की खबरों के मुताविक यह बताया जाता है कि भाजपा ने किसानों को पेंशन देने का वादा करने का Idea अपने ही एक राज्य हरियाणा प्रेरित होकर फैसला लिया है। भाजपा शासित राज्य हरियाणा में वहां के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

जिसने बहुत जानकारी एकत्रित करने के बाद किसानों को पेंशन देने का विचार किया गया था।खट्टर सरकार ने बराला के विचार को मानते हुए फरवरी में प्रस्तुत हुए अपने बजट में इसका ऐलान कर दीया था। इसके लिए 1500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

इसके अंतर्गत 5 एकड़ तक की जमीन वाले किसान परिवारों को पेंशन योजना का लाभ फ़िया जाएगा। इसके लिए 15 हजार रुपये से कम की माह आय सीमा निर्धारित की जा रही है। लेकिन अब तक यह निर्धारित नहीं हो पाया है कि माह में कितनी पेंशन आबंटित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here