
Photo Credits: Twitter Video Crap (Israel in India)
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Friendship Day की शुभकामना दी। दुनिया भर में रविवार को Friendship Day मनाया जा रहा है। India में इजराइल के दूतावास के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें India को संबोधित करते हुए Friendship Day की बधाई दी गई हैं।
भारत मे इजराइल के दूतावास की तरफ से किए गए ट्वीट में 31 सेकेंड का Video भी है। जिसमें साल 1975 में आई मशहूर फिल्म शोले का लोकप्रिय गाना, ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ का इंस्ट्रूमेंटल टोन उपयोग किया गया है। Video में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू के दौरों के दौरान की फ़ोटो लगाकर Video बनाया गया हैं। ट्वीट में पोस्ट किया गया है- “हैप्पी Friendship Day 2019 इंडिया। हमारी दोस्ती और मजबूत हो और हमारी साझेदारी नई ऊंचाइयां छुये। ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे”
पिछले कुछ सालों में इजरायल के साथ भारत के रिश्ते में मजबूती आई है। इजराइल के साथ संबंध अच्छे रहे हैं। अधिकतर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को अच्छे मित्रो के रूप में प्रस्तुत किया जाता रहा है। पिछले कुछ सालों में भारत और इजराइल देशों के सैन्य, आर्थिक, सामाजिक रिश्ते आदि दिन व दिन मजबूत होते गए हैं।
ऐसे में जब प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक बहुमत जीत हासिल की थी, तो उन्हें शुभकामना देने वाले सबसे प्रथम अंतरराष्ट्रीय नेता बेंजामिन नेतन्याहू ही थे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू इजरायल में होने वाले आम चुनावों से पहले 9 सितंबर को भारत का दौरा करने आने वाले हैं। Israel में होने वाले आम चुनावों से तुरंत पहले नेतन्याहू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे।
Happy #FriendshipDay2019 India!
May our ever strengthening friendship & #growingpartnership touch greater heights.
🔊🎧🎶 ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे….. 🇮🇱❤🇮🇳 pic.twitter.com/BQDv8QnFVj— Israel in India (@IsraelinIndia) August 4, 2019
इजरायली प्रधानमंत्री का कुछ ही टाइम के लिए भारत में रहने का प्रोग्राम है। बीते दिनों उनकी एक फोटो बहुत तेज सोशल मीडिया पर Viral हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की फोटो लगी दिख रही है। इजरायल के मीडियाकर्मि अमीचाई स्टेन ने रविवार को इस बैनर की फोटो अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट की है।
जिस इमारत पर यह बैनर लगाया गया है, उस पर ऐसे ही दो अन्य बैनर भी लगाए गए हैं। इस बिल्डिंग पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी नेतन्याहू को तस्वीर में दिखाया गया है। इन फ़ोटो के Caption में स्टेन ने लिखा है- नेतन्याहू का चुनावी एडवरटाइजिंग में पुतिन, ट्रंप और मोदी को शामिल किया गया है।



