
File Demo Model Image Credits: Twitter
Delhi: पीएम मोदी के स्मार्ट सिटी (Smart City) के अंतर्गत अब भारतीय रेलवे स्टेशनों (Indian Railway Stations) का पुनर्विकास कर उन्हें विश्वस्तरीय में परिवर्तन कर रहे है। सरकारी और निजी कंपनियों की भागीदारी इस परियोजना के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ देशभर के 123 रेलवे स्टेशनों को स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत नया और आकर्षक स्वरूप दिए जाने की योजना है।
इन कार्यों और संबंधित रियल एस्टेट विकास के लिए कुल निवेश तकरीबन 50,000 करोड़ है, पुनर्विकसित स्टेशनों को हवाई अड्डों के समान सुविधाएं मिलने के आसार है, वे मल्टी-मोडल ट्रांजिट हब के तौर पर काम करेंगे और राजस्व लाने के लिए वाणिज्यिक विकास (Commercial Development) प्रदान करेंगे।
गुजरात के गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की प्रतिरूप पर निर्माण करने के बाद अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi railway station) का विश्व स्तरीय सुविधाओं (World Class Facility) के साथ शानदार तरीके से पुनर्विकास करने की योजना पर कार्य किया जाएगा।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोजाना होता है, करीब 4.5 लाख लोगों का आवागमन
बता दें कि इस वक़्त नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रोजाना (New Delhi Railway Station Yojana) लगभग 4.5 लाख लोगों का आवागमन होता है। इसकी वजह से अब रेलवे की तरफ से नई दिल्ली स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना तैयार की गई है।
इन एजेंसी व विभागों में भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (Airport Authority of India), नई दिल्ली नगर परिषद (New Delhi Municipal Council), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), बीएसईएस, वन विभाग समेत अन्य संबंधित भी प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं।
2.20 लाख वर्ग मीटर में स्थित है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का संपूर्ण क्षेत्र करीब 2.20 लाख वर्ग मीटर में स्थित है, इसलिए इस स्टेशन को और अधिक आकर्षक, अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनाने हेतु कई बड़ी योजनाओं पर काम करने की आवश्यकता होगी। दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना का समीक्षा भी की गयी है और प्रगति का विवरण भी लिया गया।
New Delhi Railway Station Model. pic.twitter.com/h2Xx097oCN
— Avinash Choubey (@avinashchoubey) January 14, 2021
बेठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा नीति आयोग के सीईओ, दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार देव, रेल भूमि विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन और परियोजना से जुड़े अन्य तमाम अधिकारी भी प्रमुख तौर से उपस्थित रहे।
कैसा होगा नई दिल्ली का नया रेलवे स्टेशन
यात्रियों की सहूलियत के लिए अलग-अलग पिक अप और ड्रॉप अप जोन का निर्माण किया जाएंगे। स्टेशन पर 40 मंजिला ट्वीन टावर का भी निर्माण किया जाएगा। इस टावर में होटल, कार्यालय, फुटकर दुकान सभी सहूलियत की चीजे होंगी, साथ ही मल्टी लेवल कार पार्किंग का भी निर्माण किया जायेगा।
New Delhi Railway Station is slated for redevelopment at par with International standards!
Take a look at the world- class facilities and novel amenities for passengers
with excellent multi-model transport connectivity. pic.twitter.com/0vQSVnp7rK— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 3, 2021
रेलवे स्टेशन पर मल्टी स्टोरी कार पार्किंग के साथ-साथ मल्टी मॉडल इंटीग्रेटेशन, रोड नेटवर्क और पीएसपी विकसित की जाएगी। रेलवे कार्यालय 45 हजार वर्ग मीटर में होगा। सड़क की बनावट में भी कई सुधार किए गए हैं, जिसमें पैदल यात्रियों का आवागमन, स्ट्रीट फर्नीचर, ई-व्हीकल और वुमेन सेफ्टी मुख्य तौर से सम्मिलित है।



