
Patna: आज पूरे भारत में बस एक बिहार का लाल ही छाया हुआ है और हर मीडिया चैनल और अख़बार उसी के बात करने बेताब है। बिहार (Bihar) के कटिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने संघ लोक सेवा आोयग (UPSC) की सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में टॉप (Civil Service Exam 2020 Topper) किया है। यह कारनामाँ करके वे छा गए है।
इससे पहले बिहार के आलोक रंजन झा ने वर्ष 2001 में UPSC में टॉप किया था। अब 19 साल बाद फिर बिहार से टोपर निकला है। सुभम के बाद जागृति अवस्थी को दूसरा और अंकिता जैन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बता दें की UPSC 2020 के रिजल्ट में बिहार के काफी छात्रों ने टॉप रैंक (Top Rank) में जगह पाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभम की इस शानदार सफलता पर ट्वीट करके बधाई दी है।
शुभम कुमार बिहार (Shubham Kumar Bihar) के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड के कुम्हरी गांव के निवासी हैं। उनके पिता देवानंद सिंह पूर्णिया में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। सुभम ने कदवा से पूर्णिया के विद्या विहार स्कूल के बधाई की और फिर आईआईटी (IIT) की पढाई कर पुणे में उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की। साल 2014 से 18 तक IIT मुंबई में सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक पूरी की थी।
बता दें की पिछले साल भी शुभम कुमार ने UPSC की परीक्षा पास की थी, लेकिन उन्हें 290 रैंक मिली थी। इससे वह संतुष्ट नहीं हुए और दोबारा परीक्षा में शामिल होकर और अधिक अच्छा स्थान हासिल करने का मन बनाया। आज सुभम ने बिहार का नाम देश भर में रोशन किया है।
साल 2019 में भी वह यूपीएससी में 290 रैंक लाने के बाद फिलहाल इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस पुणे में पदस्थापित हैं। आखिरी बार वह 16 अगस्त को वो कटिहार अपने घर आए थे। शुभम ने एक चैनल को बताया की मेरी पहली पंसद मध्य प्रदेश कैडर है।
Shubham Kumar from Bihar (Katihar), an IIT Bombay (Civil) Graduate, is the UPSC CSE 2020 Topper (Rank 1)..!!
एक तो इंजीनियर, ऊपर से बिहार के..😎💥💫💪#UPSC #UPSC2020 #UPSCResult #Upscresult2020 #shubhamkumar #bihar pic.twitter.com/FnwyEkpzAN
— @kki patel (@patel_kki) September 25, 2021
शुभम के पिता देवानंद सिंह ने कहा कि जब मैं बैंक से ड्यूटी कर सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था, उसी दौरान उसका फोन आया। शुभम ने कहा-मैंने यूपीएससी टॉप किया है, तो मुझे अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ। मैंने दुबारा पूछा, कौन सा रैंक है, तो उसने कहा कि मैंने टॉप किया है। यह सुनकर मैं भावुक हो गया और दूसरी तरफ फोन पर शुभम भी भावुक हो गया। शुभम की मां पूनम देवी गृहिणी हैं।
#UPSCresult
Shubham Kumar from Bihar (Katihar), an IIT Bombay (Civil) Graduate, is the UPSC CSE 2020 Topper (Rank 1)..!! #congratulations pic.twitter.com/RoTjXZVYLQ— Ravi Ranjan Chaudhary (@iravirchaudhary) September 24, 2021
सुभम (Topper Subham Kumar) के पिता ने बताया की शुभम ने दिन-रात मेहनत की है। मैंने उसे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। आज रिजल्ट मिल गया है। इससे पहले वर्ष 2001 में आलोक रंजन झा टॉपर बने थे, जबकि 1997 में गया के सुनील कुमार बरनवाल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया था।
Congratulations! @iitbombay Alumnus Mr. Shubham Kumar of Civil Engineering (Batch 2018). Who is the Topper (1st Rank) of UPSC Civil Services Exam 2020. 🥇 pic.twitter.com/rtpffGyxcz
— PanIIT Alumni India (@paniitindia) September 25, 2021
शुभम (UPSC Topper Shubham Kumar) की मां पूनम देवी घरेलू महिला हैं और अपने बेटे की कामयाबी पर बहुत खुश हैं। शुभम के चाचा मणि कुमार सिंह चाहते हैं कि उनका भतीजा इस इलाके में बाढ़ की समस्या को देखते हुए इसके स्थायी निदान पर भी कुछ काम करें। सुभम का मन मध्यप्रदेश केडर लेने का है।



