
Demo Image Used
Bhopal: आज देश की जनता ज्यादा बिजली बिल आने से परेशान है और सबसे ज्यादा बिजली बिल (Electricity Bill) से दिल्ली की जनता परेशान है। अगर आप भी हर महीने बिजली बिल भरने की बड़ी चिंता से जूझ रहे हैं, तो आजकल एक तरीका बताया जा रहा हैं, जिससे आप साल में कम से कम बिजली बिल में 70,000 रुपया की बचत कर सकते हैं।
Solar panel: यदि आपके घर की छत खुली है और आसपास उंचे भवनऊँची बिल्डिंग नहीं हैं, तो यह आपके लिए बहुत उपयोगी और पैसे कमाने का बढ़िया साधन बन सकता है। सोलर क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी का कहना है कि अगर आपकी छत पर दिन के 8-9 घंटे भी पर्याप्त धूप आती है, तो फिर आप अपने बिजली बिल में कटौती कर सकते हैं।
आप अपनी घर की छत पर सोलर पैनल लगा कर बिजली (Electricity) बनाएंगे। उसे ही आप ग्रिड में सप्लाई कर अपने बिजली बिल में कटौती कर सकेंगे। यदि आप अपने घर के हर महीने आने वाले बहुत अधिक बिजली बिल से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपके घर की छत आपको यह अवसर दे सकती है।
अगर आपकी छत पर दिन के 8-9 घंटे भी पर्याप्त धूप आती है, तो आप छत पर सोलर पैनल (Solar Rooftop) लगाकर बिजली बनाकर उसकी ग्रिड में सप्लाई कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका बिजली बिल बहुत कम हो जाएगा। ऑन ग्रिड कहे जाने वाले इस सिस्टम (Grid Connected Solar Rooftop System) का फायदा यह है कि जितनी बिजली आपका सोलर पैनल बनाता है, आपके बिजली बिल में उतने यूनिट कम कर बिल बनाया जाता है। इसके अंतर्गत सोलर पैनल की एक प्लेट 400 वाट की आती है।
यह ऐसे काम करता है की यदि आपके घर में पांच किलोवाट का बिजली कनेक्शन है, तो आप अपनी छत पर पांच किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इस वक़्त सोलर पैनल की मोनो प्लेट 25 रुपये प्रति वाट के हिसाब से आती है। इस तरह 5 किलोवाट का सोलर पैनल खरीदने में आपको 1.25 लाख रुपये खर्च करने होंगे। सोलर पैनल के इंस्टालेशन (Solar Panel Installation) के लिए फ्रेम बनाने में करीब 25,000 रुपये का खर्च आ सकता है।
Ongoing 150kWp On-grid Roof-top Solar Project in a prominent institution of #Odisha. Soon to be commissioned. We are thriving for quality and reliable #Solar work. @spda_solar @ISPA_SunPower @SolarEnergyInd @MercomIndia @EQMagPro pic.twitter.com/0ZBF38dSpF
— Crux Power (@CruxPower) August 30, 2021
बस अब आपकी बचत का काम चालु जो जायेगा। फिर दिन भर में आपके घर की छत पर लगे सोलर पैनल ने जितनी बिजली बनेगी, वह नेट मीटरिंग में एक्सपोर्ट के रूप में जमा होगी, जबकि आपने ग्रिड से जितनी बिजली अपने घर में उपयोग की, वह इंपोर्ट के रूप में दर्ज की जाएगी।
सोलर पैनल लगाने के अलावा एक इनवर्टर लगाया जाता है,जो सोलर पैनल के ज़रिये बनने वाले डायरेक्ट करंट को अल्टरनेटिव करंट में बदलता है और उसके बाद यह बिजली ग्रिड में सप्लाई की जाती है। इसमें घर की छत पर लगा सोलर पैनल धूप आने के बाद DC जेनरेट करता है, इसे AC में कन्वर्ट करने के लिए एक इनवर्टर लगाया जाता है। पांच किलोवाट का सोलर इनवर्टर आपको 12,000 रुपये की कीमत में मिल जाता है।
At EcoFasten, we empower our customers to be SOLAR HEROES ☀️ 🦸
We do this by working hand-in-hand with #SolarInstallers to provide the most innovative and comprehensive products and services to the #RooftopSolar industry.
It doesn’t hurt that we 💙 what we do.#SolarHeroes pic.twitter.com/CDJkPW3MKN— EcoFasten (@EcoFasten) September 1, 2021
सोलर पैनल इनस्टॉल करने के लिए आपका बिजली मिस्त्री काफी है। पांच किलोवाट का सोलर पैनल रोजाना 25 यूनिट तक बिजली बनाता है। यदि आपकी बिजली 8 रुपये यूनिट आती है, तो आपके सोलर पैनल से बनने वाली बिजली के लिए भी आपको 8 रुपये यूनिट का ही रेट दिया जाता है।
☀️ 1,612,257 kilowatt hours of solar energy will be generated from our Bathurst roof-top solar system per year.
That's equivalent to:
🚗 Taking 596 family cars off the road
🏠 The energy consumed by 160 homes@Sustain_CSU pic.twitter.com/EMEpse6Isw— Charles Sturt University (@CharlesSturtUni) September 3, 2021
घर की छत पर लगने वाले 5 किलोवाट के सोलर पैनल पर टोटल खर्च लगभग 1.6 लाख रुपये आता है, जबकि आप साल भर में इससे 70,000 रुपये बचा सकते हैं। सोलर पैनल की लाइफ 20 साल की है। आपके घर के बिजली का बिल अगर हर महीने 5-6 हजार रुपये का आता है, तो आपके लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगाना फायदे का काम है।



