बचपन में खो दी सुनने की शक्ति, फिर ऐसे UPSC परीक्षा में 7वी रैंक हासिल कर IAS बनी

0
1369
Saumya Sharma IAS
Story of Saumya Sharma who cracked UPSC and became IAS. IAS officer Saumya Sharma, who suffered loss of hearing at 16 but cleared UPSC in first attempt.

Delhi: अगर किसी चीज़ को पूरे मेहनत और लगन के साथ करते है, तो आप सारी समस्याओं का सामना करते हुए भी उसमें सफलता जरूर प्राप्त कर पाते है। आज हम आपको जिस आईएएस अधिकारी (IAS Officer) के बारे में बताने जा रहे हैं, उन्हें भी अपने जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा को पहली ही बार में क्लियर कर लिया।

बचपन में ही सुनने की क्षमता चली जाने के बाद भी इस आईएएस बनी अधिकारी का नाम सौम्या शर्मा (Saumya Sharma IAS) है। सुनने में असहज होने के बाद भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी पूरी की। उन्होंने इस कठिन परीक्षा को ना सिर्फ पहली बार में पास किया बल्कि महज 4 महीनों की तैयारी में प्रीलिम्स परीक्षा को भी आसानी से पास कर यूपीएससी परीक्षा में टॉप रैंक प्राप्त की।

कठिन हालातों के बावजूद भी UPSC परीक्षा पास की

आइए जानते हैं सौम्या शर्मा (Saumya Sharma IAS) ने कठिन हालातों के बावजूद भी कैसे इस कठिन परीक्षा को पास किया। दिल्ली मे रहने वाली सौम्या शर्मा एक मध्यमवर्गीय परिवार से वास्ता रखती हैं। सौम्या के परिवार में माता पिता दोनों डॉक्टरी की जॉब से हैं। उन्होंने अपनी बेसिक शिक्षा दिल्ली (Delhi) से की है। वो बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही थी।

यही वजह थी कि उन्होंने हाईस्कूल और इंटमीडिएट की पढ़ाई में बहुत अच्छा स्कोर किया। 16 साल की सौम्या ने बहुत छोटी सी उम्र में ही सुनने कि क्षमता को खो दि था। उनकी सुनने की क्षमता करीब 80-90 फीसद तक कम हो गई। इसके बाद उन्हें साउंड एम्पलीफॉयर का उपयोग करना पड़ा।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2017 में उन्होंने दिल्ली की नेशनल लॉ यूनवर्सिटी से एलएलबी (LLB) में अपनी पढ़ाई पूरी की। एलएलबी की पढ़ाई के दौरान उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में बैठने का में बना लिया। जिसके लिए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी एलएलबी की पढ़ाई के दौरान ही चालू कर दी।

परीक्षा के दिन बहुत तेज वायरल फीवर आ गया

सौम्या शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा (Saumya Sharma Cracked UPSC Exam) को ना सिर्फ पहले ही प्रयास में पास कर लिया। महज 4 महीने के भीतर ही प्रीलिम्स की परीक्षा को क्वालीफाई किया। वो कहती हैं कि जिस दिन उन्हें परीक्षा देने जाना था। तभी उन्हें बहुत तेज वायरल फीवर आ गया। बुखार इतना ज्यादा था कि परीक्षा के दौरान उनके सामने अंधेरा आ गया।

उस दौरान उन्होंने चॉकलेट खाकर परीक्षा उततीर्ण की। परीक्षा की तैयारी इतनी अच्छी थी। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को वो सलाह देती हैं। इस तैयारी में कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करें। इसके साथ ही अपनी किताबों के चयन में काफी सावधानी बरतनी चाहिए। किताबों के सही चयन के बाद कोशिश करें कि उन्हीं किताबों से तैयारी करें।

सौम्या ने पूरे देश में सातवीं रैंक हासिल की

इसके अलावा जनरल नॉलेज के लिए रोजाना अखबार पढ़ते रहे। सौम्या ने अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट में लॉ ले रखा था। इसलिए उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने साल 2017 में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। साल 2017 में सौम्या ने पूरे देश में सातवीं रैंक हासिल की। अच्छी रैंक हासिल करने की वजह से उन्हें आईएएस अधिकारी बनने का मौका मिल गया।

उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल हो गया। फिलहाल वो दिल्ली में उप मजिस्ट्रेट के तौर पर कार्यरत हैं। सौम्या की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है। जो मुश्किल हालातों में मेहनत करना छोड़ देते हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए ना सिर्फ कड़ी मेहनत की। बल्कि मुश्किल समय में भी खुद को संभाला और अपने सपनों को पंख दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here