
Photo Credits: Titter(@dineshdasa1)
Delhi: हर माता-पिता को अपने बच्चों उपलब्धि पर गर्व होता है। औलाद की जीत और प्रगति देखकर हर मां-बाप अपना दुख और दर्द भूल जाता है। अब ऐसी ही एक मां और बेटे की दिल को छू जाने वाली कहानी (Story) सामने आई है। ये मां असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर है और हाल ही में उसका बेटा आईपीएस (IPS Son) बना है। एक माँ के आँखों में ख़ुशी के आंसू उस वक़्त आ जाते हैं।
जब उसका बच्चा आगे बढ़ रहा होता है। एक माँ का सीना उस वक़्त गर्व से फूल जाता है। जब उसका बच्चा वर्दी में आता है. एक माँ उस वक़्त जीत जाती है, जब उसका बच्चा उसके दिखाए रास्तों पर चलता हुआ आगे बढ़ता है। और ऐसे ही एक तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर ये फोटो गुजरात लोक सेवा आयोग के चेयरमैन दिनेश दासा ने ट्विटर पर शेयर की है। ट्विटर पर इस तस्वीरे को शेयर करते हुए दिनेश दासा ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, कि एक एएसआई मां (Police ASI Mother) के लिए सबसे संतोषजनक पल क्या हो सकता है, कि जब उसका एसपी बेटा उसके सामने खड़े होकर वर्षों की प्रतिबद्धता और प्रेम के साथ समर्पित मातृत्व के बदले में उन्हें सैल्यूट कर रहा हो।
फोटो गुजरात लोक सेवा आयोग के चेयरमैन दिनेश दासा ने शेयर की
सोशल मीडिया पर ये फोटो गुजरात लोक सेवा आयोग के चेयरमैन दिनेश दासा ने ट्विटर पर शेयर की है। ट्विटर पर इस तस्वीरे को शेयर करते हुए दिनेश दासा (Dinesh Dasa) ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, कि एक एएसआई मां (Policewali Maa) के लिए सबसे संतोषजनक पल क्या हो सकता है, कि जब उसका एसपी बेटा उसके सामने खड़े होकर वर्षों की प्रतिबद्धता और प्रेम के साथ समर्पित मातृत्व के बदले में उन्हें सैल्यूट कर रहा है।
एसपी विशाल के दोस्तों ने खुशी के अवसर पर दी अपनी प्रतिक्रिया दी
इस फोटो में एसपी विशाल वर्दी (SP Vishal Rabari) में अपनी एएसआई मां को सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं। मां भी उन्हें सैल्यूट कर रही है। तस्वीर पर खुद एसपी विशाल ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि, बहुत सारा श्रेय आपको भी जाता है सर, अगर एक साल के भीतर परीक्षा पूरी नहीं हुई होती, तो ऐसा ही होता, आपको सलाम सर।
What could have been the most satisfying moment for a an ASI mother to see her Dy.SP son, @vishal__Rabari, stand before her reciprocating her salute bundled with years of commitment and dedicated motherhood with sheer love…!!
GPSC celebrates this picture perfect…!!! pic.twitter.com/O8IquCLkeI
— Dr.Dinesh Dasa (@dineshdasa1) August 18, 2021
इस तस्वीर पर एसपी विशाल के दोस्तों ने भी नीचे कमेंट किए है। वह उनकी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार तारीफ कर रहे हैं। यह फोटो और पोस्ट कुछ समय पुराणी है, इसके बावजूद अभी भी वायरल है और लगातार इस पर कमेंट आते रहते है।
कॉलेज में सीनियर होना खुशी की बात
विशाल (SP Vishal) के दोस्त ने लिखा कि, आप जैसे कॉलेज में सीनियर होना खुशी की बात है। आप मुझ सहित कई लोगों के लिए ऊर्जा और प्रेरणा (Inspiration) से भरे हुए हैं। वाह दोस्त। उनके एक स्कूलमेट रौनक अहीर ने ट्वीट कर लिखा कि, साल 2009 में जब मैं क्लास 6वीं में था, तो ये हमारे स्कूल में आए थे और इन्होंने 5000 मीटर की रेस जीती थी। आज 10 से ज्यादा वर्षों के बाद गुजरात पुलिस के उच्च पद पर देखकर उन्हें खुशी हो रही है।
जब डीसीपी पिता ने एसपी बेटी को मारा सैल्यूट
फोटो में एसपी विशाल के दोस्तों ने भी ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, कड़ी मेहनत और निरंतरता सफलता (Success) की कुंजी है। किसी की भावनाओं का वर्णन करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं। तस्वीर एक हजार शब्द बोलती है।
An ASI mother seeing her Dy.SP son.
These are the moments we live for👌 pic.twitter.com/d5obOtwwsi
— Dr. Rutvij Patel (@DrRutvij) August 20, 2021
इसे पहले एक ऐसे ही पिता और बेटी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जब डीसीपी पिता ने एसपी बेटी को सैल्यूट मारा था। घटना तेलंगाना की थी। यहां वर्दी में तैनात डीएसीपी पिता ने एसपी बेटी को सैल्यूट मारा तो लोग ये देख कर मुस्कुरा उठे। वहीं, खुद पिता का चेहरे भी गर्व से मुस्कुरा उठा।



