सरकारी स्कूल में पढ़, गांव में भैंस का दूध निकाल, अब IPS अफसर बन कुलदीप ने पाया शौर्य चक्र

0
1334
Kuldeep Singh IPS
Success Story of Punjab-cadre IPS officer Kuldeep Singh Chahal. IPS officer Kuldeep Singh Chahal is Senior Superintendent of Police: Struggle

Photo Credits: Twitter

Mohali, Punjab: हरियाणा के जींद जिले के एक गांव का साधारण लड़का कड़ी मेहनत के दम पर आज दो राज्यों हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में एसएसपी के पद पर कार्यरत्त हैं। पंजाब कैडर (Punjab-cadre) के इस सुपरकाॅप (Supercop) ने 12 साल के पुलिस करियर में कई गैं-गस्टर को ठिकाने लगा खुद की अलग पहचान बनाई है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं सुपर काॅप आइपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चहल (IPS Officer Kuldeep Singh Chahal) की। सरकारी स्कूल में पढ़कर आइपीएस तक का सफर इनके लिए इतना आसान नहीं रहा, लेकिन आज भी यह अफसर जमीन से जुड़े हैं।

क्यों हुई पोस्ट वायरल

शुक्रवार को एसएसपी कुलदीप चहल (SSP Kuldeep Chahal) ने अपने फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट डाली जो देखते ही देखते वायरल हो रही। दरअसल, उन्होंने अपनी ऐसी फोटो पोस्ट की जिसमें वह गांव में अपनी भैंस का दूध निकाल रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर ऐसी वायरल हुई कि कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर कर डाला। यह केवल एक फोटो नहीं बल्कि उन लोगों खासतौर से युवाओं के लिए संदेश है जो कि गांव को छोड़ अब शहर में रह रहे हैं।

कभी मत भूलो शुरुआत कहां से हुई

सुपर काॅप कुलदीप शायद इस पोस्ट के माध्यम से उन दिनों के बारे में बता रहे हैं, जब उन्होंने अपने जीवन की असल शुरुआत की थी। जानकार बताते हैं कि कुलदीप चहल जींद के छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। पिता खेती करते थे, परिवार की आर्थिक हालात भी बहुत अच्छी नहीं थी। काॅलेज तक की पढ़ाई के दिनों में कुलदीप पिता के साथ खेतों में हाथ बंटाते थे और घर में भैंस और दूसरे पालतू जानवरों का खुद ध्यान रखते थे।

चंडीगढ़ पुलिस में दरोगा से बने आइपीएस अफसर

कुलदीप चहल खुद को हमेशा ही साधारण स्टूडेंट मानते हैं। काॅलेज की पढ़ाई के बाद इन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की। हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने के बावजूद कुलदीप चहल ने यूजीसी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास की और उसके बाद खुद की मेहनत के दम पर चंडीगढ़ पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए।

चंडीगढ़ के ही सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्मेंट काॅलेज में प्रोफेसर भाई के प्रोत्साहन से कुलदीप चहल ने सिविल सर्विसेज में जाने का सपना देखा। चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने में एएसआइ (ASI) रहते हुए सिविल सर्विसेज (Civil Service) की तैयारी की और 2009 में सिविस सर्विसेज में आइपीएस चुने गए।

पंजाब के धाकड़ पुलिस अफसर हैं कुलदीप चहल

सिविल सर्विसेज की ट्रेनिंग के बाद आइपीएस कुलदीप चहल को पंजाब कैडर अलाॅट हुआ। फिटनेस में युवाओं के रोल माॅडल कुलदीप चहल ने पोस्टिंग संभालते ही क्रि-मिनल का सफाया करना शुरू कर दिया। पंजाब के कई बड़े गैंग-स्टर को खत्म करने में कुलदीप चहल ने अहम भूमिका निभाई है। पंजाब पुलिस में काफी कम समय में ही कुलदीप चहल सुपर काॅप बन गए।

पंजाब के जिल जिले में भी गए वहां से गैंगस्टर का सफाया कर डाला। जेड सुरक्षा प्राप्त चंद अफसरों में कुलदीप चहल भी शामिल हैं। 2020 में चंडीगढ़ में एसएसपी की पोस्टिंग से पहले चहल मोहाली में एसएसपी के पद पर रहे हैं। उन्हें दो बार मोहाली में एसएसपी (SSP) की जिम्मेदारी दी गई। पंजाब सरकार के सबसे भरोसेमंद पुलिस अफसरों में इनकी गिनती होती है।

मिली हुई है बुलेटप्रूफ गाड़ी

पंजाब के एक चर्चित गैं-गस्टर को मार गिराने के बाद आईपीएस कुलदीप चहल (IPS Kuldeep Chahal) को लगातार धमकी मिल रही थी। उसके बाद पंजाब सरकार ने उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी मुहैया करवाई। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए विशेष दस्ता भी दिया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर के बाद वे ही लंबे समय तक मोहाली में तैनात रहे हैं।

पाॅजिटिव सोच से ही होता है मुकाम हासिल

कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि जिंदगी में लक्ष्य और सोच पाॅजिटिव हो तो हर मुकाम हासिल हो सकता है। इंसान को हमेशा यह याद रखना चाहिए कि उसका अतीत क्या रहा है। यह उसे हमेशा सचाई से रूबरू रखने में मदद करता है। मैं हमेशा ही युवाओं को बड़े सपने देखने, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित करता हूं। काम के प्रति आपका लगाव आपकी मंजिल तय करता है।

साल 2009 बैच के आईपीएस व मोहाली के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल शहर के नए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस होंगे। केंद्रीय कैबिनेट अप्वाइंटमेंट कमेटी की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। चंडीगढ़ में उनका कार्यकाल तीन साल रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here