
Jaipur: गुलाबो (Gulabo Sapera) राजस्थान (Rajasthan) की फेमस कालबेलिया डांसर हैं। अपने लोकनृत्य से गुलाबो ने देश ही नहीं विदेशों में भी पहचान बनाई है। उन्हें साल 2016 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है। लेकिन इस सबके पीछे है, गुलाबो और उनके परिवार का कड़ा संघर्ष (Struggle)। गुलाबो अपने माता-पिता की सातवीं संतान थी। जन्म के सिर्फ एक घंटे बाद ही उन्हें दफनाया गया था।
जब गुलाबो का जन्म हुआ तो उनके पिता घर से दूर थे। उनके रिश्तेदारों ने जब देखा कि बेटी जन्मी है, तो उन्होंने गुलाबो को जिंदा जमीन में दफना दिया। जब उनकी मां को होश आया, तो उन्हें पता चला कि बेटी को दफना दिया गया है। उन्होंने रोते-रोते लोगों से भीख मांगी कि मुझे जगह बता दो कहां दफनाया है। मैं निकालकर ले आऊंगी।
किसी ने उन्हें कुछ नहीं बताया। लेकिन गुलाबो की मौसी को पता था। उन्हें कहा कि रात को लेकर आएंगे। लेकिन बाद में उनकी मौसी ने उन्हें बचा लिया। इसके बाद दोनों रात के 12 बजे गए। जमीन से गुलाबो को निकाला। उनकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद न सिर्फ गुलाबो को नया जीवनदान मिला, बल्कि उन्होंने कई लड़कियों की जिंदगी बचाई।
उनका जन्म 1960 मे घुमंतू कालबेलिया समुदाय (Kalbelia Tribe) में हुआ था। गुलाबो सपेरा जीवन में बाद में एक प्रसिद्ध नर्तकी बन गईं। उनके पिता द्वारा उनका नाम गुलाबो रखा गया था। वह टिटि रॉबिन के संगीत कार्य में बहुत एक्टिव हैं। 2011 में गुलाबो ने रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस में प्रतियोगी नं 12 के रूप में हिस्सा लिया।
उन्होंने अपने जन्म के पीछे की सच्चाई के बारे में वहां खुलकर बात की और बताया कि कैसे उनके परिवार के कुछ रिश्तेदारों ने उन्हें जिंदा दफनाने की कोशिश की जब उनके पिता घर से दूर थे, क्योंकि परिवार में पहले से ही तीन अन्य लड़कियां थीं। गुलाबो के पिता देवी उपासक थे, इसलिए वह हमेशा अपनी सभी बेटियों को देवी के आशीर्वाद के रूप में प्यार करते थे और विशेष रूप से सबसे कम उम्र की पुत्री से उन्हें लगाव था, क्योंकि उन्हें डर था कि कोई उनकी गैरमौजूदगी में उसको हमेशा के लिए सुला सकते है।
Kalbelia or Kabeliya is a dance from Rajasthan,performed by a tribe of the same name.Songs and dances are an expression of the Kalbelia community’s traditional way of life.Women in flowing black skirts dance and swirl,while men accompany them with percussion and other instruments pic.twitter.com/4wfrsjopjg
— Incredible!ndia (@incredibleindia) September 24, 2019
इस कहानी (Story) को बिग बॉस सीज़न 5 (Bigg Boss 5) में प्रदर्शित किया गया था क्योंकि उन्होंने दर्शकों को खुद इसके बारे में सूचित किया था। फ्रेंच में थियरी रॉबिन और वेरोनिक गुइलियन द्वारा गुलाबो पर एक पुस्तक भी लिखी गई है। उन्होंने कालबेलिया लोकनृत्य (Kalbelia Dance) को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। भारत सरकार ने उन्हें 2016 में पद्म श्री के नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।
विदेशों में मचाई धूम
गुलाबो के पिता सांपों को नचाने का काम करते थे। जब गुलाबो बड़ी हुईं, तो वह अपने पिता के साथ जाने लगीं और बीन की धुन पर नाचने लगीं। धीरे-धीरे उनका ये डांस प्रसिद्ध होने लगा। जब वह 17 साल की थीं को उन्हें फेस्टिवल ऑफ इंडिया प्रोग्राम में परफॉर्म करने का सुनहरा अवसर मिला था। ये आयोजन वाशिंगटन में हुआ था। इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी शामिल हुए थे।
इसके माध्यम से गुलाबो ने अपने डांस के जरिए पूरी दुनिया में कालबेलिया डांस का परिचय कराया। गुलाबो ने उन लोगो के मुंह मे तमाचा मारा जो कहते थे लड़की बोझ है। गुलाबो की प्रसिद्धि देख उनके समाज में लोगों ने लड़कियों को मारना बंद कर दिया। गुलाबो (Kalbelia Dancer Gulabo) ने कहा कि यही उनकी सबसे बड़ी जीत है।
She was buried alive. She was rescued. She showed up on Bigg Boss. And she won a Padma Shri. This is the inspiring story of Gulabo Sapera, a dancer from Rajasthan's Kalbelia tribe… pic.twitter.com/JiZJScdTsg
— Brut India (@BrutIndia) March 15, 2021
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि गुलाबो का असली नाम धनवंतरी (Gulabo Real name is Dhanvantari) है। लेकिन गुलाबो नाम के पीछे उनके पिता का बेशुमार प्यार छिपा है। बचपन में वह बहुत गौरी थीं और उनके गाल एक दम गुलाबी। ऐसे में उनके पिता ने उनका नाम गुलाबो रख दिया। गुलाबो ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके समुदाय में जाति नहीं हुआ करती थी। ऐसे में उनके डांस के कारण उनका सरनेम सपेरा पड़ गया।
क्या है कालबेलिया नृत्य
कालबेलिया नृत्य (Kalbelia Dance) सिर्फ महिलाएं ही करती हैं। इस डांस की शुरुआत गुलाबो से ही हुई। इसका उन्होंने कही से प्रशिक्षण नही लिया था। उन्होंने इसे कहीं से सीखा नहीं। वह बचपन से अपने पिता के साथ जाया करतीं और बीन की धुन पर नृत्य करती थीं। आज ये डांस देशभर में काफी मशहूर है। लोग इस डांस को देखने के लिए राजस्थान घूमने के लिए जाते हैं। विदेशी भी इस डांस से काफी प्रभावित होते हैं।
बॉलीवुड में मिला अवसर
गुलाबो सपेरा ने बिग बॉस 5 में भी अपने डांस को दुनिया के सामने रखा। इसके बाद फिल्म डायरेक्टर जे पी दत्ता ने उन्हें अपनी फिल्मों में डांस करने का अवसर दिया। गुलाबो सपेरा (Gulabo Sapera) ने गुलामी’ और ‘बंटवारा’ जैसी हिट फिल्मों में डांस किया। उनके डांस को काफी पसंद किया गया। इससे काफी लोकप्रियता भी मिली।



