जूते पॉलिश करने वाले सनी हिंदुस्तानी की विदेशी गर्लफ्रेंड के आगे फ़ैल बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन

0
6051
Sunny Hindustani Girlfriend
Sunny Hindustani from Bathinda, Indian Idol season-11 winner posted a picture with his girlfriend Ramdey from the Netherlands on Instagram. Sunny girlfriend Ramdey is more beautiful then Bollywood actress.

File Photo Credits: Twitter

Mumbai: सनी हिंदुस्तानी (Sunny Hindustani Singer) का नाम संगीत की दुनिया और खास तौर पर टीवी सिगिंग रियलिटी शो की दुनिया में बीते कुछ वक्त से सुर्खियों में बना हुआ है। उन्होंने इंडियन आइडल के सीजन 11 में अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीता लिया था। ऑडीशन के समय से ही गरीब परिवार से आने वाले और कभी जूते पॉलिश करके अपना घर चलाने वाले सनी ने इंडियन आइडल जज और दर्शक दोनों को इंप्रेस किया।

हाल ही में सनी हिंदुस्तानी एक बार फिर चर्चा में है और वजह है, उनके लंदन में आयोजित शो और इस दौरान चर्चा में आई उनकी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) जिनका नाम Ramdey है। पहली बार सनी हिंदुस्तानी ने अपने प्यार का इजहार करते हुए सनी ने गर्लफ्रेंड के साथ एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था, हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार। लंदन में एक साथ शो इन्जॉय करेंगे। हालांकि Ramdey के इंस्टाग्राम अकाउंट से बहुत पहले से ही प्यार भरे पोस्ट सनी के लिए होते रहे हैं।

टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 (Indian Idol 11) का खिताब सनी हिंदुस्तानी (Sunny Hindustani) ने अपने नाम किया था। सनी की आवाज के दीवाने लाखों है। इंडियन आइडल 11 में उन्होंने अपनी गायिकी से सारे जजेस से लेकर लोगों को काफी खुश कर दिया था। अब लाइव इवेंट करने लगे है। इन दिनों उनकी दिनचर्या लाइव कॉन्सर्ट को लेकर बिजी चल रहे है।

छोटे पर्दे के रियलिटी शो इंडियन आइडल के विजेता रहे सनी हिंदुस्तानी को हर कोई जानता है। सनी अब पॉपुलर हो चुके है। बता दें कि सनी ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का खुलासा किया है। सनी हिंदुस्तानी ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो गर्लफ्रेंड रैमडी के साथ नजर आ रहे है। इनमें से एक तस्वीर में वह रैमडी के माथे को चूमते दिख रहे है।

वही एक अन्य तस्वीर में वह रैमडी के साथ सेल्फी लेते दिख रहे है। सनी कभी सड़कों पर जूते पॉलिश किया करते थे। अब वह सुरों के बादशाह बन गए है। बठिंडा के रहने वाले सनी एक समय में गरीबी से जूझ रहे थे। उनके पास दो वक्त की रोटी भी बड़ी नसीब से मिलती थी। उनको विश्वास नही था कि चंद दिनों में वो इतनी सोहरत हासिल कर लेंगे।

सनी हिंदुस्तानी जब इंडियन आइडल में आये थे, तो उन्होंने अपने परफॉर्मस से सबका दिल जीत लिया था। कभी जूते पॉलिश (Shoes Polish) करके अपना घर चलाने वाले सनी आज शो जीतने के बाद एक के बाद एक कई लाइव परफॉर्मेंस और कॉन्सर्ट कर रहे है। जहां एक ओर वो अपनी गायिकी को लेकर चर्चा में है तो दूसरी तरफ अपनी गर्लफ्रेंड Ramdey के साथ वो कई तसवीरें शेयर का सुर्खिया बटोर रहे है।

कौन है सनी हिंदुस्तानी(Who is Sunny Hindustani)

सनी जब छोटे थे। तब उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी। वो गरीबी के उस दौर से गुजर रहे थे, जिस समय उनके पास पेट भरने के लिए खाना भी बहुत मुश्किल से नसीब होता था। तभी उनके पिता का इस दुनिया से चल बसे थे। उसके बाद उनकी मां ने उन्हें भीख मांगकर पढ़ाया लिखाया था। सनी मूल रूप से पंजाब में बठिंडा स्थित अमरपुरा बस्ती के रहने वाले हैं। उन्होंने एक छोटे से मोहल्ले से मुंबई तक का सफर तय किया, जो इतना आसान नहीं था।

सनी के परिजनों के मुताबिक उसकी दादी भी गाकर भीख मांगती थीं। मां सोमा देवी भी गलियों घूम घूम कर गुब्‍बारे बेचती रही हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों के घरों से चावल मांगकर घर किसी तरह घर के सदस्यों का पेट भरती थी। सनी ने अपने करियर की शुरूआत बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर गाने गाकर किया है। वह हुनर के साथ-साथ घर का खर्चा चलाने के लिए सड़क किनारे बैठकर बूट पॉलिश करते थे।

जब सनी इंडियन आइडल शो जीते तो बठिंडा के लोगों ने पटाखे फोड़ कर उनकी जीत का जश्न मनाया था। सनी बताते है कि उनको इंडियन आइडल के बारे में कोई जानकारी नही था। ना ही इसका कोई पता था। उन्हें उनके एक दोस्त ने इस बारे में कहा था कि मुंबई में इंडियन आइडल का ऑडिशन चल रहा हैं। उसने मुझे काफी मोटीवेट किया और कहा कि मैं अच्छा गाता हूँ और मुझे आगे प्रयास करना चाहिए। उसकी बात दिल मे घर कर गई और में आगे बढ़ गया।

हिंदुस्तानी गायकी में अच्छे थे इसीलिए वह मुंबई आ गए। बता दें कि जब सनी हिंदुस्तानी मुंबई आए थे, तो उनके जेब में 2000 Ru थे और उन्होंने यहां पर आकर के इंडियन आईडल का ऑडिशन दिया था। ऑडिशन में शनि का चयन हो गया था और इसके बाद इन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर अपनी गायकी का बेहतरीन हुनर से सभी को अपनी आवाज का दीवाना बना लिया।

कौन है रैमडी (Who Is Ramdey)

सनी की बेटर हाफ रैमडी भारतीय मूल की हैं। उनका जन्म नीदरलैंड में हुआ है। रैमडी की खूबसूरती के आगे तो कई एक्ट्रेस फेल हैं। रैमडी एक लेखक होने के साथ ही इलस्ट्रेटर भी हैं। वो बेहद शानदार पेंटिंग्स बनाती हैं। रैमडी भले ही आज राइटिंग में करियर देख रही हों, लेकिन रैमडी ने अपनी पढ़ाई मेडिकल रिसर्च फील्ड में की है। सनी हिंदुस्तानी और रैमडी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। कई साल तक इस बात को राज रखने के बाद सनी ने इस बात का इजहार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here