फौजी धोनी ने कहा की सेना में आना मेरा बचपन से सपना था, आज पूरा हुआ, अब फौजी बनकर देश सेवा करूंगा।

0
1491
Dhoni Army Reason
Reason, Why MS Dhoni has joined Indian Army? Mahendra Singh Dhoni says, He wanted to be Indian Army soldier since his childhood: Ek Number News

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत जल्द अपने सपने को साकार करने वाले है, भारतीय सेना से जुड़ने वाले हैं। 31 जुलाई से 15 अगस्‍त तक वे टेरिटोरियल आर्मी के साथ ड्यूटी पर तैनात होंगे और एक आम सैनिक की तरह सेना में रहेंगे। सेना से जुड़ने से पहले वे बेंगलुरु में अभ्यास कर रहे थे ताकि सेना में जाकर वहां के माहौल में रम सकें।

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान फौजी धोनी ने पाकिस्तान का नाम तक अपनी जुबान से नहीं लिया। मीडियाकर्मियों ने लगातार 2 प्रश्न पाकिस्तान को लेकर पूछे, जिसके उत्तर में फौजी धोनी ने कहा कि वह यहां किसी एक देश का नाम नहीं लेना चाहेंगे। वह अपने देश और सेना और उनके परिवारों की खातिर बटालियन में सम्लित हुए हैं। आर्मी में शामिल होना मेरा बचपन से सपना था।

कुछ दिन पहले उनका एक Video सामने आया है जिसमें वे चेन्‍नई में एक इवेंट में लोगों से वार्तालाप कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए Video में वे 50 साल की उम्र के बाद की लाइफ के बारे में बात कर रहे होते हैं। धोनी का कहना हैं “शादी की वास्‍तविक आवश्यकता 50 साल की उम्र पार होने के बाद होती है तब असली प्‍यार का टाइम होता है जहां बच्‍चे स्‍कूल या कॉलेज जा रहे होते हैं और उस टाइम में आप अपने वास्तविक जिंदगी में हो सकते हैं।”

धोनी आगे कहते हैं, “मैं इसे इन्‍वेस्‍टमेंट तो नहीं कहूंगा लेकिन यह कुछ उसी तरह है। कुछ अधिक इन्‍वेस्‍ट करते हैं तो कुछ बहुत कम मात्रा में। 50 साल की उम्र होने के बाद ही आप इस तरह से अपनी लाइफ के बारे में विचार कर सकतेहैं। मुझे जितनी जानकारी है उसके अनुसार यहां मौजूद लोग 50 साल से अधिक के हैं। इसलिए अभी उस तरह से परिपक्‍व होने में टाइम लगेगा।”

इस दौरान वहां मौजूद लोग धोनी की बात पर हंसने लगे हैं। धोनी का चेन्‍नई से स्‍पेशल लगाव है। वह IPL की सबसे शानदार टीमों में से एक चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान हैं और यहां उन्‍हें चेन्नई में बहुत पसंद किया जाता है। उन्‍होंने चेन्‍नई को 3 बार IPL का ताज चेन्नई टीम के नाम किया है।

इसके साथ ही चेन्‍नई के चेपॉक स्‍टेडियम में उनकी कुछ महत्वपूर्ण यादगार पारियां भी आई हैं। इनमें टेस्‍ट क्रिकेट का दोहरा शतक भी मौजूद है।
धोनी ने अभी क्रिकेट से 2 महीने का अवकाश ले रखा है। इस टाइम को वे सेना के साथ गुजरेंगे। टेरिटोरियल आर्मी में वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं और पैराशूट रेजीमेंट में उनकी Posting होनी है।

खबरो के मुताविक 2011 में ही वे सेना से जुड़ गए थे। साथ ही वे 2015 में आगरा ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर क्‍वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे। कश्‍मीर में पहले भी उनकी Posting रह चुकी है।इस पल का इनको बचपन से इन्तेजार था आज वो पूरा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here