राष्ट्रीय स्वयंसेवक RSS तैयार करवाएगा फौजी, अगले वर्ष पहले आर्मी स्कूल का शुभारंभ करेगा

0
1707
RSS Sainik School
RSS is set to open an ‘Army’ school next year that will train children to become officers in the armed forces. Out of 160 seats 56 seats reserved for Children of martyrs.

Nagpur: RSS के इस आर्मी स्कूल में भर्ती होने की प्रक्रिया अगले महीने से प्रारम्भ हो जाएगी। सबसे पहले छठी क्लास के लिए 160 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। RSS राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ अगले वर्ष अप्रैल में एक आर्मी स्कूल का शुभारंभ करने की तैयारी में है। इस विद्यालय में बच्चों को सेना में ऑफिसर बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस विद्यालय को चलाने की रेस्पोंसबिलिटी RSS के एजुकेशन विंग विद्या भारती के कंधों में होगी। मीडिया की खबरों के अनुसार RSS के सरसंघचालक राजेंद्र सिंह (रज्‍जू भैया) के नाम पर इस स्कूल नाम रज्‍जू भैया सैनिक विद्या मंदिर रखा जाएगा। इस स्कूल की नींव उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के शिकारपुर में रखी जयेगी। इसी स्थान 1922 में रज्‍जू भैया का जन्म हुआ था।

यह उनकी जन्मभूमि है। इसलिए पहले स्कूल की स्थापना उनकी जन्मभूमि से ही शुरुआत की जाएगी। खबरो के अनुसार स्कूल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। ये एक रेजिडेंशियल विद्यालय है यहां बच्चों के लिए Hostel की भी फेसिलिटी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे बच्चों को यहाँ रहने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।


विद्यालय में ही सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे बच्चों में इसको लेकर कोई सवाल ना हो। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले वर्ष अप्रैल में पढ़ाई प्रारम्भ हो जाएगी। इसमें CBSI बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा जहां क्‍लास 6 से 12वीं तक के स्टूडेंट पढ़ेंगे।

खबरो के मुताविक विद्या भारती उच्‍च शिक्षा संस्‍थान के पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्‍तराखंड के संयोजक अजय गोयल के द्वारा दी गई जानकारी के मुताविक RSS का पहला प्रशिक्षण केंद्र है और अगर ये सभी मायनो में सफल रहा, तो फिर आने वाले सालों में देश के दूसरे भागो में भी स्कूल की स्थापना की जाएगी।


प्रवेश लेने की प्रक्रिया अगले महीने से प्रारम्भ हो जाएगी। सबसे पहले छठी क्लास के लिए 160 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। महत्वपूर्ण बात ये है कि 56 सीटें शहीद सैनिकों के बच्‍चों के लिए रिजर्व रखी जायेगी।जिससे सैनिको के बच्चों को फायदा मिल सके।

माना जा रहा है कि इस विद्यालय को बनाने में लगभग 40 करोड़ का खर्चा आएगा। RSS को ये ज़मीन एक पूर्व सैनिक और किसान राजपल सिंह ने दान की थी। विद्यालय में पढ़ने के लिए तीन मंजिला बिल्डिंग होगी, तीन मंजिला एक Hostel होगा। और एक डिस्‍पेंसरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कर्मचारियों के लिए रहने की व्यवस्था होगी। और एक विशाल स्‍टेडियम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here