अगर राज कुंद्रा पुलिस से बच गया, तो भी यह 4 लड़कियां उसके पाप का घड़ा फोड़ देंगी, यह है बदलापुर

0
439
Raj Kundra Case News
What is Raj Kundra Arrest connection with Sherlyn Chopra, Punit Kaur and Poonam Pandey. Raj Kundra has new problem now. Sherlyn Chopra's statement Raj Kundra was not happy in relationship with Shilpa Setty. Model Sagarika Shona Suman aslo claims.

File Photo Credits: Twitter

Mumbai: ऐसा कहा जाता है की जब पाप का घड़ा बढ़ जाता है तो कोई ना कई उसे फोड़ने आ ही जाता है। हॉटशॉट्स एप्प पर गन्दी फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की दिक्कतें अब कम होती नहीं दिखाई दे रही है। इस केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। इसके अलावा राज के पकडे जाने पर कई बड़ी अभिनेत्रिया भी उन पर कथित आरोप लगा चुकी हैं। अभी तक मीडिया रिपोर्ट्स में 4 अहम् अभिनेत्री और मोडल सामने आ चुकी है और पुलिस में भी अपना बयान दर्ज करवा चुकी है।

चर्चित पूनम पांडे (Poonam Pandey) के आरोपों के बाद राज पर अन्न मॉडल्स ने भी आरोप लगाए है। पूनम के अलावा मॉडल शर्लिन चोपड़ा, एक्ट्रेस सागरिका सुमन और यूट्यूबर पुनीत कौर ने भी खुद सामने आकर राज कुंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आज हम इन्ही चार महिलाओ के बारे में बताने जा रहे है।

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) सामने आई थी। पूनम ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर ब्लैक-मेल करने और अपना मोबाइल नंबर लीक करने का कथित आरोप लगाया और कहा था कि उन्हें वर्ष 2019 में चेतावनी दी गई और एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए दवाब बनाकर विवश किया गया था।

पूनम पांडेय ने बताया की उन्होंने खुली चेतावनी देते हुए कहा था कि, वह मुझे उनकी इच्छा के अनुसार एक निश्चित तरीके से शूट करना, पोज देना और सब दिखाना है। अगर ऐसा नहीं किया तो वे मेरी सारी निजी चीजें इंटरनेट पर लीक कर देंगे। वह 100 फीसदी ब्लैक-मेल था। उनका सीधा मतलब था कि ये करो या फिर इसके विपरीत रिजल्ट देखने को तैयार रहो। ऐसा कथित आरोप पूनम का था।

पूनम पांडे के बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) भी सामने आई है। शर्लिन चोपड़ा ने तो पूनम से भी बड़े और ज्यादा आरोप राज कुंद्रा पर लगाए। शर्लिन चोपड़ा ने उन पर कुकर्म तक के आरोप लगाए। उनका कहना है कि राज अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से खुश नहीं थे। राज कुंद्रा ने उन्हें कहा था कि शिल्पा शेट्टी के साथ उनका रिश्ता सही नहीं है। इसके साथ ही शर्लिन (Sherlyn Chopra) ने इसी साल अप्रैल में राज के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। शर्लिन का कहना है कि 27 मार्च 2019 को राज कुंद्रा बिना बताए उनके घर आ गए थे। मगर उन्होंने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया।

राज कुंद्रा की अगली परेशानी पुनीत कौर (Punit Kaur) है, जो एक फेमस यूट्यूबर (Youtuber) है। पुनीत कौर एक भारतीय-अमेरिकी मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो अपने यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) कौर ब्यूटी के लिए दुनिया भर में बहुत फेमस हैं। पुनीत कौर ने भी राज कुंद्रा पर बड़े आरोप लगाकर तहलका मचा दिया था। उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि राज कुंद्रा ने उन्हें भी अपने उस ऐप ‘हॉटशॉट्स’ (Hotshots) के वीडियो में काम करने के लिए ऑफर दिया था। परन्तु उन्होंने इस एप (Hotshots App) का काम देखते हुए राज कुंद्रा के साथ काम करने से साफ़ मना कर दिया था।

https://twitter.com/OfficialNewsDNA/status/1418118578642034688

आपको बता दें की पुनीत एक मेडिकल स्टूडेंट भी है। वह बे एरिया, उत्तरी कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं। यूट्यूब पर उनको चाहने वालों की संख्या लाखों में है। पुनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, दोस्तों, आपको हमारा वेरिफाइड डीएम वीडियो याद है, जहां राज कुंद्रा ने मुझे अपने एप हॉटशॉट्स के लिए काम करने के लिए कहा था। अब भगवान करे कि ये राज कुंद्रा जेल में ही सड़ जाए। ये आदमी सच में लोगों को फंसा रहा है।

एक अन्न मॉडल सागरिका शोना सुमन (Sagarika Shona Suman) ने फ़रवरी वर्ष 2021 में राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनसे नग्न ऑडीशन की डिमांड की गई थी। उन्होंने उस वक़्त राज कुंद्रा पर आरोप लगाए थे कि राज कुंद्रा एक गन्दी फिल्म का रैकेट का हिस्सा हैं। उन्होंने इस आरोप में शिल्पा को भी लपेटा था। शिल्पा को भी इस रैकेट की जानकारी होगी व होनी चाहिए। इसीलिए इस मामले में शिल्पा से भी पूछताछ की जानी चाहिए।

राज कुंद्रा केस (Raj Kundra Case) में पहली बार शिल्पा शेट्टी अपनी बात लेकर सीधे पब्लिक के बीच आई हैं। सोशल मीडिया में उन्होंने जो कहा लगभग वैसा ही कुछ कोर्ट में भी कहा था। फैमिली प्राइवेसी के बहाने केस में वो सीधे-सीधे छवि धूमिल करने की दिशा में मान-हानि का आरोप लगा रही थी और कोर्ट से मांग कर रही थीं कि जिस तरह की रिपोर्टिंग हो रही है उसे बंद करवाया जाए। हालांकि कोर्ट ने कुछ कंटेंट को यूट्यूब से जरूर हटवाया, मगर मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने से मना कर दिया।

इस बीच शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी (Shamita-Shetty) को लगातार जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में शमिता जुहू के एक सैलून के बाहर स्पॉट की गई थीं, जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। शमिता शेट्टी का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सैलून के बाहर स्पॉट की गई हैं।

यह वीडियो सिलेब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस दौरान शमिता ने डेनिम शॉर्ट्स और टी शर्ट पहनी हुई थी। वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तो शमिता को यह तक कह दिया है कि जीजाजी जेल में हैं और ये सैलून में, वाह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here