अब्दुल्लाह खान को महज़ 21 की उम्र में Google ने 1.2 करोड़ की नौकरी दी, फाइनल ईयर में था

0
586
Abdullah Khan Google
Coding junkie 21 year old Abdullah Khan from Mumbai landed at Google's London Office for a package of 1.2 crore. Mumbai boy Abdullah Khan 21 offered a job at Google's London office, for a package of Rs 1.2 crore.

File Photo Credits: Twitter

Bhopal: वैसे तो हर इंजिनीरिंग छात्र (Engineering Student) का सपना फाइनल ईयर में कैंपस सिलेक्शन होता है, परन्तु हर किसी को कैंपस सिलेक्शन का स्वाद चखने को नहीं मिलता है। आज की कहानी एक ऐसे छात्र की है, जिसे 21 साल की उम्र में बड़े पैकेज की जॉब मिल गई, जबकि अभी वह फाइनल ईयर (Final Year) में ही था।

मुम्बई के मीरा रोड़ स्थित एल आर तिवारी इंजीनियरिंग कॉलेज (Engineering College) के छात्र अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan) की कहानी प्रेरणादायक (Inspirational Story) है। उन्होनें आईआईटी (IIT) में एडमिशन लेने के लिए एग्जाम दिया था, जिसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। परन्तु सबसे बड़ी टेक कंपनी (Tech Company) गुगल (Google) ने उन्हें एक ऐसा पैकेज दिया, जिसके सपने आईआईटी के छात्र (IIT Student) देखते हैं। उन्होनें एक आईआईटीयन की तरह ही यह पैकेज गुगल से हासिल किया।

मुंबई के अब्दुल्ला खान (Abdullah Khan From Mumbai) को पिछले साल गुगल के लंदन स्थित ऑफिस (Google London Office) से एक जॉब का ऑफर (Job Offer) प्राप्त हुआ था। इस ऑफर की उनकी सैलेरी 1.2 करोड़ रुपये बताई गई है। टाईम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोट् के मुताबिक़ अब्दुल्ला खान का चयन ऑनलाईन प्रोगरामिंग प्रतियोगी वेबसाइट से किया गया था। जहाँ अब्दुल्ला खान शौकिया तौर पर हिस्सा लेते थे।

अब्दुल्ला को जो Job ऑफर मिला था, जिसमें उनकी बेसिक सिलेरी 54.5 लाख प्रति वर्ष और पैकेज 1.2 करोड़ रुपये (1.2 Crore Ru) का है। बता दे की इसका 15 पीसदी बोनस के साथ 4 सालों तक 58.9 लाख की कीमत का स्टॉक ऑप्शन भी शामिल है। अब्दुल्ला फाईनल ईयर के कप्युटर साईंस ब्रांच के BE के छात्र रहे है।

बता दे की भारतीय अब्दुल्ला खान की स्कुलिंग सऊदी अरब से हुई थी और 12th क्लास के बाद वे मुम्बई (Mumbai) आ गए थे। खान नें बताया कि मुझे ये भी नहीं पता था कि इस तरह की वेबसाईट (Website) पर प्रोग्रामरों की प्रोफाईल चेक होती है। में तो शौक के लिए उसे उपयोग करता था।

ऐसे ही एक किस्से में चरखी दादरी के समसपुर गांव निवासी जितेंद्र फौगाट का गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट पर चयन हुआ। सोशल मीडिया में खबर आई की उनका दावा है कि गूगल की तरफ से उन्हें 1.8 करोड़ रुपये (1.8 Crore) का सालाना पैकेज (Google Company Package) का ऑफर (Offer) दिया गया। अभी के वक़्त में जितेंद्र ने अमेरिका स्थित गूगल ऑफिस (Google Office America) ज्वाइन भी कर लिया है। बता दे की जितेंद्र के पिता रणवीर फौगाट भारत में ही अंग्रेजी प्राध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए और जितेंद्र की मां रोशनी देवी गृहिणी हैं। उनकी बहन रवीना एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

आपको बता दे की जितेंद्र ने स्कूल के बाद की शिक्षा भी अमेरिका से ही की है। उन्होंने बताया कि 7 माह की तैयारी के बाद पहले ही आवेदन में उनका चयन हो गया, जिससे उनका सपना पूरा हुआ। टेक कंपनी गूगल में सेलेक्ट हुए जितेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा दादरी शहर के केएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई थी, फिर उन्होंने लिंगायत यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में B Tech की और फिर इंफोसिस कंपनी के चंडीगढ़ ऑफिस में कुछ समय तक जॉब भी की।

इसके बाद आगे हायर स्टडी पढ़ने के लिए वह अमेरिका यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास चले गए। जितेंद्र ने बताया कि हमेशा से उनका सपना (Dream) गूगल जैसी कंपनी में नौकरी (Job) करने का था, इसके लिए उन्होंने रोज़ 8 घंटे पढ़ाई की थी। गूगल कंपनी में सेलेक्ट होने की संभावना बहुत कम होती है। इसके लिए उन्होंने 7 महीने तक लगातार तैयारी की और उसके बाद गूगल कंपनी (Google Company) में आवेदन किया। अब वे सेलेक्ट होकर गूगल में कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here