
Photo Credits: New York Post on Twitter(@nypost)
Bhopal: एक कहावत है की “ऊपर वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ कर”, परन्तु कभी कभी ज़मीन फाड़कर भी दे देता है। किसी की कीमत कब पलट जाए कोई नहीं जानता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक बन्दे के साथ और उसकी किस्मत बदल गई। उसके हाथ करोड़ों का खज़ाना लग गया वो भी एक बड़े पत्थर के रूप में।
भारत के पडोशी देश श्रीलंका (Lanka) का एक शख्स अपने घर में कुआं खोद रहा था और उसके हाथ दुनिया का सबसे बड़ा नीलम (World Largest Sapphire) का पत्थर (Stone) हाथ लग गया। यह बड़ा नीलम का पत्थर बहुत जयादा कीमती है, इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में 10 करोड़ डॉलर या 7 अरब 43 करोड़ 75 लाख 15 हजार रुपये (100 Million Dollar) आंकी गई है। इसकी विशालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह नीलम 25 लाख कैरेट (Sapphire 25 Lakh Caret) का है।
विदेशी मीडिया की खबर के मुताबिक़ इस बड़े नीलम का वजन करीब 510 किलोग्राम (Sapphire Cluster Height 510 KG) है। बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा नीलम (World Biggest Sapphire) है। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस नीलम को खोजने वाला परिवार श्रीलंका (Srilanka) के रतनपुरा (Ratanpura) इलाके में तीन पीढ़ी से रत्नों की खरीद-फरोख्त करता रहा है।
World's largest sapphire cluster worth $100M found in backyard in Sri Lanka https://t.co/8iDq6NcJq8 pic.twitter.com/QLTg3qOB3X
— New York Post (@nypost) July 27, 2021
इस नीलम के मालिक गामेज ने कहा, ‘जो व्यक्ति कुएं की खुदाई कर रहा था, उसने हमें तत्काल किसी दुर्लभ पत्थर के मिलने के बारे में सन्देश दिया।’ गामेज ने तुरंत इसकी सूचना लंकाई अधिकारियों को दी। बता दे की नीलम (Neelam) के इस पत्थर की खोज एक साल पहले हुई थी। परन्तु यह खबर अभी अंतराष्ट्रीय मीडिया (International Media) में वायरल हुई है। यह नीलम (Sapphire) इतना बड़ा था कि उसे साफ करने में एक ही साल लग गए।
नीलम के पत्थर (Neelam Stone) की सफाई के बाद इसकी सही जांच करके उसे प्रमाणित किया गया। रतनपुरा को दुनिया में रत्नों की राजधानी कहा जाता है और इस खोज से विशेषज्ञ भी बहुत उत्साहित हैं। एक रत्न विशेषज्ञ ने मीडिया में कहा कि हमने इतना बड़ा नीलम पहले कभी नहीं देखा था। यह नीलम संभवत 40 करोड़ साल पहले बना था।
These precious stones were in the man’s back yard. A man with a virtuous wife has something of surpassing value, far greater than the $100 million for these stones. https://t.co/yMJEhd4Z1a
— Kevin Shearer, slave to the Lord Jesus Christ (@shearersclippin) July 28, 2021
जानकारों ने कहा कि इस नीलम पत्थर की कीमत लगभग 7.43 अरब रुपये है। नैशनल जेम एंड जूलरी अथॉरिटी के चेयरमैन तिलक वीरासिंघे ने कहा कि यह बेहद खास स्टार नीलम है और संभवत: दुनिया में सबसे बड़ा है। इसके साइज और कीमत को देखते हुए हम समझते हैं कि यह किसी निजी संग्रह करने वाले या फिर म्यूजियम के लिए काम का है।
आपको बता दे की भारत (India) का भी एक नीलम बहुत फेमस और महंगा था। सभी इसे भी सबसे महंगा नीलम कहा गया था। लंदन में हुई एक नीलामी में कश्मीर के एक नीलम को 20 करोड़ रुपए में खरीदा गया। कश्मीर के नीलम (Kashmir Sapphire) की यह अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच हैं पाडर की पहाड़ियां। इन्हीं में 14 हजार फिट की ऊंचाई पर हैं नीलम की खदानें। नौ महीने बर्फ में दबी यह जगह किश्तवाड़ से 115 किलोमीटर दूर है। पहुंचने में तीन दिन लगते हैं। ग्लेशियर के ऊपर तो कहीं तूफानी पहाड़ी नदी के बीच से। इसके बावजूद यहां जमकर अवैध खनन होता रहा है।
This 27 ct Kashmir sapphire was sold in Monaco for € 27 million pic.twitter.com/JJuUObd7bw
— T.S.A (@TSA_Newyork) July 25, 2021
यहां निकलने वाले नीलम (Kashmir Neelam) का रंग मोर की गर्दन की तरह नीला है। एकदम पारदर्शी होता है। जबकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका का नीलम हल्के नीले रंग का होता है। कुछ साल पहले की खुदाई में कॉपरेरेशन को 67 ग्राम (लगभग 335 कैरेट) का नीलम मिला था। नीलामी में एक व्यापारी ने 70 लाख रुपए की बोली लगाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका मूल्यांकन लगभग 10 करोड़ रुपए हुआ।



