अभिनेता अक्षय कुमार ने कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये दिए, BSF ने ऐसे सराहा

0
648
Akshay Kumar News
Akshay Kumar contributes Rs. 1 crore to rebuild a school in Kashmir, BSF shares the news. Akshay kumar does his bit on the education front. The education block has been named after his father late HariOm Bhatia.

Photo Credits: Twitter

Delhi: अपनी देशभक्ति के लिए जाने वाले वाले बॉलिवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने आज फिरसे देश की जनता का दिल जीत लिया है। अक्षय कुमार साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले ऐक्टर्स में से एक हैं। फिल्मों में बिजी रहने के अलावा अक्षय कुमार लगातार सोशल वर्क में भी ध्यान देते रहते हैं। अक्षय कुमार अक्सर समाज सेवा में बड़ी रकम डोनेट करते रहे हैं।

अक्षय कुमार के भारत के वीर एप्प को भी लांच करवाया था। अब अक्षय कुमार ने कश्मीर (Kashmir) में एक स्कूल (School) बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये की डोनेशन दी है। अक्षय इससे पहले कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए भी डोनेशन दे चुके हैं। अक्षय कुमार 17 जून को कश्मीर में बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स यानी बीएसएफ (BSF) के कश्मीर बेस पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक टूटे हुए स्कूल को दोबारा बनवाने के लिए डोनेशन देने की इच्छा जाहिर की। अक्षय ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

अक्षय ने लिखा, ‘देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ के बहादुर जवानों के साथ आज यादगार दिन बिताया। यहां आना हमेशा सुखद अनुभव होता है। असल हीरोज से मिलकर मेरा दिल सम्मान से भर जाता है।’ अक्षय के बाद बीएसएफ (BSF) के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से भी तस्वीरें शेयर की गई हैं। इनमें दिखाया गया है कि स्कूल के लिए फाउंडेशन स्टोन (Foundation Stone) लगा दिया गया है। स्कूल का नाम अक्षय कुमार के दिवंगत पिता (Akshay Kumar Father) हरि ओम भाटिया (HariOm Bhatia) के नाम पर रखा गया है।

बता दे की अक्षय कुमार की अगली फिल्म (Akshay Kumar Upcoming Movie) ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavnshi) रिलीज के लिए तैयार है, परन्तु महामाती और वायरस के कारण थिअटर्स बंद हैं और इसकी रिलीज लटकी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेंगे। इसके अलावा इस Film में Abhimanyu Singh विलन की भूमिका में होंगे, तो वहीं कैटरीना कैफ अक्षय के अपोजिट दिखाई देंगी। अभी ‘बच्चन पांडे’ (Bachchan Pandey) और ‘बेल बॉटम’ (Bell Bottom) की शूटिंग पूरी होने वाली हैं और अभी वह आने वाली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ (Raksha bandhan), ‘पृथ्वीराज’ (Prithviraj) और ‘राम सेतु’ (Ramsetu) की शूटिग में में भी लगे हुए हैं।

राम सेतु एक आगामी बॉलीवुड मिथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता, अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नज़र आयेंगे। अक्षय के साथ जैकलीन और नुशरत भी फिल्म में एक अहम् भूमिका में नज़र आयेंगी। फिल्म की घोषणा और पहला पोस्टर, 14 अक्टूबर 2020 को, दिवाली के अवसर पर रिलीज़ किया गया था।

https://twitter.com/KhiladiGroup1/status/1420056875890995200

बेल बॉटम एक बॉलीवुड एक्शन-ड्रामा है, जो रंजीत एम तिवारी द्वारा अभिनीत है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार में हैं। बेल बॉटम का निर्माण वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने किया है। इस फिल्म की कहानी एक रहस्यमय डकैती के बारे में है, जो कि स्थानीय पुलिस स्टेशन में होती है। ‘बेल बॉटम’ 28 मई 2021 को थियेटर स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन महामारी के कारण इस फिल्म की रिलीज़ डेट बढ़ा दी गयी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में नज़र आएँगी, वाणी फिल्म में अक्षय की पत्नी की भूमिका में होंगी।

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म पृथ्वीराज चौहान (Prithviraj Chouhan) एक बॉयोपिक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इस मूवी में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में नजर आयेंगे। इस Film में मानव विज मोहम्मद गौरी का रोल निभाते हुए विलन की भूमिका में नजर आयेंगे। इस फिल्म के साथ विश्व सुंदरी मानुषी च्चिलर को कास्ट किया जा चुका है। वह फिल्म में संयोगिता का किरदार निभायेंगी।

अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों ने ही देशभक्ति पर कई फिल्में बनाई हैं। इन दोनों की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। हाल ही में अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘सिपाही’ कविता साझा की।

अक्षय कुमार जो खुद भी देश भक्ति की फिल्में खूब बनाते हैं, वो इस कविता को सुनने के बाद थोड़े भावुक हो गए। अजय देवगन के वीडियो को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, मैं वास्तविक जीवन में अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त नहीं कर पाता लेकिन तुम्हारी कविता सुनकर मेरी आंखो में आंसू आ गए। मुझे नहीं पता था तुम्हारे अंदर एक इतना अच्छा कवि छुपा है। किस-किस बात पर दिल जीतोगे यार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here