
Old File Image
Jabalpur, Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर का सबसे पुराना कॉलेज JEC (Jabalpur Engineering College) माना जाता है। इस कॉलेज की July 7, 1947 स्थापना पर हुई थी। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दो नई जरुरी चीज़े (Course) इस वर्ष से पढ़ाई जाएगी। यहां मैकेटानिक्स (Mechatronics) एवं एआई (Artificial intelligence) विषय शुरू किए जा रहे हैं।
आपको बता दे की यह डुबो सब्जेक्ट कुछ चुनिंदा राष्ट्रीय संस्थानों में ही उपलब्ध हैं। मध्य प्रदेश में यह पहला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (First Engineering College) होगा, जो इन विषयों में चार वर्षीय पढ़ाई का आरम्भ कराएगा। सत्र 2021-22 से कॉलेज प्रबंधन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) एंड डेटा साइंस (Artificial Intelligence and Data Science) और मैकेटानिक्स (Mechatronics) में स्नातक कोर्स शुरू करने जा रहा है।
ऐसा अनुमान है की जेईसी (JEC Jabalpur) के स्थापना दिवस पर इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) द्वारा की जा सकती है। जबलपुर पत्रिका की खबर की माने तो 60-60 सीट से कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके बाद सीट बढ़ाकर 100-100 की जाएंगी। बताया जा रहा है की मैकेटानिक्स कोर्स को इलेक्ट्रानिक्स एवं मैकेनिकल का संयुक्त वर्जन होगा। जबकि आर्टिफिशियिल इंटेलीजेंसी डेटा साइंस की सभी कार्यों में बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा।
बीटैक इन मैकेटानिक्स (B.Tech in Mechatronics) और बीटैक इन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी (B.Tech Artificial Intelligence) का चार वर्षीय पाठयक्रम (4 Year Course) रकगा जायेगा। इस कॉलेज में अध्ययन के लिए नए कक्ष और अन्य तकनीकी सुविधाएं तैयार कराई जा रही हैं। जो की आने वाले वर्ष में बहुत ही उपयोगी होंगी और इस फील्ड में छात्र अपना कर्रिएर बना सकेंगे।
आज के समय में बहुत की तेज़ रफ़्तार से बढ़ रही डिमांड के यह दोनों विषय जरुरी रहेंगे। इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रमुख ने हिंदी अख़बार को बताया की ये दोनों विषय आज के समय के अनुसार आधुनिक हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे विषयों की डिमांड बढ़ी है। एक प्रकार से इंसानों की तरह कम्प्यूटरों का काम करना है, मतलब किसी मशीन से जो हम पूछेंगे वह उसकी जानकारी दे देगा। मैकोटॉनिक्स में इलेक्ट्रानिक्स, रोबोटिक, कम्प्यूटर आदि का समायोजन है। इन दोनों का दायरा देश और विदेशों में है।
जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज JEC में दो नई जरुरी Course इस वर्ष से पढ़ाई जाएगी। यहां मैकेटानिक्स (Mechatronics) एवं एआई (Artificial intelligence) विषय शुरू किए जा रहे हैं। pic.twitter.com/tJ8oUi3UfQ
— sanatanpath (@sanatanpath) July 6, 2021
जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के 75वां स्थापना दिवस सात जुलाई को है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सात जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य में कार्यक्रम जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन (Platinum Jubilee Event) को आनलाइन और ऑफलाइन मोड पर आयोजित किए जाने की तैयारी है। मुख्यस समारोह सात जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आतिथ्य में आयोजित होगा। इस दौरान डाक विभाग द्वारा जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय पर आधारित कवर जारी किया जाएगा।
आयोजन का तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों का दौरा जारी है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा स्थल निरीक्षण कर मुख्य मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। जेएसी प्राचार्य अरविंद शर्मा, पूर्व छात्र तरुण आनंद, वीरेन्द्र साहू व समस्त विभाग के विभाग प्रमुख इस निरीक्षण के समय उपस्थित रहे।
Jabalpur कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा स्थल निरीक्षण कर मुख्य मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। जेएसी प्राचार्य अरविंद शर्मा, पूर्व छात्र तरुण आनंद, वीरेन्द्र साहू व समस्त विभाग के विभाग प्रमुख इस निरीक्षण के समय उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिसमें कोरोना के समस्त निर्देशों का पालन किया जाएगा। इसके साथ ही इसे आनलाइन मोड पर भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें वर्चुअल रूप से ब्रह्मोस डायरेक्टर जनरल सुधीर मिश्रा, एचसीएल के फाउंडर डॉ अजय चौधरी, डॉ मनीष चौबे आदि जुड़ेंगे।



