आगरा के शर्मा जी का बेटा Alok Sharma ब्रिटेन में मंत्री बना। आलोक शर्मा ने कहा हिंदुस्तानी होने पर फर्क है।

0
619
Alok Sharma UK Minister
An Indian From Agra Alok Sharma has become Minister in UK Government. New development secretary Alok Sharma signals he will protect UK aid budget. Alok sharma is International developedment.

Photo Courtesy: Instagram(@aloksharmamp)

ब्रिटेन में भी भारत ने अपना झंडा गाड़ दिया है। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में भारत का प्रतिनिधित्व है और भारतीयों को शानदार पद प्राप्त हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे की ब्रेग्जिट राजनीति के मुखर आलोचक रही भारतीय मूल की प्रीति पटेल को बोरिस जॉनसन ने गृह मंत्री पद से नवाजा है। वह ब्रिटेन में भारतीय मूल की प्रथम गृह मंत्री हैं।

भारतीय मूल के एक और सांसद आलोक शर्मा को अंतरराष्ट्रीय विकास का राज्य मंत्री बनाया गया है। आगरा में जन्म लिए आलोक शर्मा 5 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ ब्रिटेन के रीडिंग आ गए थे। उनके माता आगरा के मूल निवासी थे, लेकिन अब वह ब्रिटेन में रह रहे है।

साल 2010 में आलोक शर्मा ने UK में अपने राजनीति करियर को प्रारम्भ किया था और केवल 9 साल के भीतर ही उन्‍होंने यहां की राजनीति में एक बड़ा मुकाम प्राप्त कर लिया है। आलोक शर्मा का कहना हैं कि उन्हें हिंदुस्तानी होने पर गर्व हैं। पेशे से डॉक्‍टर आलोक शर्मा का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश के आगरा में 7 सितंबर 1967 को हुआ।

आगरा में उनके पिता प्रेम शर्मा पेशे से एक डॉक्‍टर थे और आगरा में आज भी लोग उन्‍हें भूले नही हैं। आज भी उनकी याद करते है। आलोक शर्मा की स्कूली पढ़ाई कुछ दिनों तक आगरा के एक सामान्‍य स्‍कूल में हुई और फिर वह देहरादून के वेल्‍हम बॉयज स्‍कूल चले गए। जब उनकी उम्र 5 वर्ष थी तब उनके माता-पिता ने आगरा छोड़कर ब्रिटेन में रहने का फैसला किया था।

इसके बाद वह अपने बेटे आलोक को लेकर ब्रिटेन चले गए। आज भी आलोक के सगे संबंधि आगरा के कोठी मीना बाजार एरिया में रहते हैं। आलोक शर्मा ने सॉनिंग के रीडिंग ब्‍लू कोट School में आगे की पढ़ाई की और इसके बाद वह यूनिवर्सिटी ऑफ साल्‍फोर्ड चले गए। यहां से सन् 1988 से उन्‍होंने इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के साथ अप्‍लाइड साइंस में BSC की पढ़ाई की थी।

वह चार्टेड अकाउंटेंट भी हैं और सफल बैंक के रूप पर भी जाने जाते हैं। लंदन के अतिरिक्त स्‍टॉकहोम और फ्रैंकफर्ट में उन्‍होने कई सेक्‍टर्स में बतौर वित्‍तीय सलाहकार Work किया। साल 2010 में पहली बार चुनाव लड़कर उसमें जीत हासिल की थी। उन्होंने साल 2010 में पहली बार ब्रिटेन में लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार के रूप पर वह बर्कशायर के रीडिंग वेस्‍ट से कैंडिडेट बने थे। यहां पर उन्‍होंने 6004 मतों से बड़ी जीत अपने नाम की और ब्रिटेन की संसद में अपना कदम रखा। इसके साथ ही उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत भी हुई। साल 2018 में वह देश के रोजगार मंत्री बनाये गए। आलोक शर्मा की शादी स्‍वीडन की नागरिक से हुई और उनकी दो बेटियां हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here