MS Dhoni पर सेना का बड़ा बयान: केवल ट्रेनिंग नहीं, कश्मीर में दुर्गम स्थानों पर पेट्रोलिंग भी करना होगा।

0
830
Dhoni Patrolling Gaurd Duty
MS Dhoni on patrol duty in Jammu & Kashmir from July 31. Mahendra Singh Dhoni To Be On Patrol, Guard Duties Of Territorial Army In Kashmir. MS Dhoni gets patrolling, guard duties in Kashmir.

भारतीय खिलाड़ी ‘महेंद्र सिंह धोनी’ के फैन्स अब 2 महीने तक धोनी को मैच के मैदान में नही देख पाएंगे, क्योकि दो महीने के लिए महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे हैं। धोनी ने दो महीने की छुट्टी ली है। इस वक्त वे सेना में रहक़र अपनी सेवाएं देंगे।

MS Dhoni 31 जुलाई को 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) Join करेंगे। वे 15 अगस्त तक वही रहेंगे। यह यूनिट कश्मीर स्थित विक्टर फोर्स का भाग है। वे यहां पेट्रोलिंग Gard और Post की ड्यूटी संभालेंगे। धोनी जवानों के साथ ही रहेंगे। इसकी इन्फॉर्मेशन सेना ने दी।

धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद पायदान दी थी। धोनी ने BCCI को बताया था कि वह टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के लिए नही जा पाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा था कि World Cup-2019 के बाद धोनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और उनके रिटायमेंट को लेकर पिछले बहुत समय से बातें चल रही हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 10,773 रन चेस हैं। इस दौरान उनका औसत 50 से अधिक रहा। टेस्ट मैचों में धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 रन पूरे किए हैं।

इंडियन क्रिकेट टीम के स्‍टार खिलाड़ी ‘महेंद्र सिंह धोनी’ जल्‍द ही Indian Army का एक अभिन्न हिस्सा बन जायेंगे। इस वक़्त धोनी के सेना में शामिल होने की खबरों की वजह से पूरे भारत की जनता धोनी अर्थात माहि को सलाम कर रही है।

आज तक किसी भी खिलाड़ी ने धोनी जैसा कदम नहीं उठाया था। अगर धोनी चाहते तो एक आराम वाली ज़िंदगी या कोई और कार्य ले सकते थे, किन्तु उन्होंने देश सेवा का रास्ता स्वीकारा।

आपको बता दें की सोशल मीडिया में धोनी के कश्मीर में तैनाती की खबर बहुत तेज़ी से फ़ैल रही है और पाकिस्तान से भी अब प्रतिक्रिया आणि शुरू हो गई है। पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर कह रहे है की हम भी धोनी के फैन है और धोनी को खेलते देखना चाहते हैं। पाकिस्तानी फैंस धोनी को LOC से दूर ड्यूटी करने की सलाह भी दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here