MBA की जॉब छोड़कर पुलिस अफसर बनी ललिता खींची को लेडी सिंघम कहते है लोग

0
1118
Lady Police Lalita
story of lady police inspector Lalita rajasthan police. Lady Singham Lalita of Rajanthan Police is dabang female officer: Ek Number News

Photo Credits: YouTube Video Crap Iamge

Jaipur: भारत की बेटियां और महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है। महिलायें आज सफलता के पथ पर चल रही है। इसके अलावा दुनिया में अपनी अलग पहचान भी बना रही है। ऐसे ही राजस्थान की ललिता खींची है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से ऐसा मुकाम हासिल किया है कि आज उन्हें लोग लेडीज सिंघम के नाम से जानते हैं।

राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर ललिता आज अपने कामों के कारण इतनी फेमस हो गईं हैं कि वह अकेली चित्तौड़ में राजस्थान पथ परिवहन निगम लिमिटेड की जिले भर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रही हैं। वैसे तो ललिता ने MBA की पढ़ाई की है, लेकिन कॉर्पोरेट सेक्टर की जॉब और बढ़िया सैलरी को छोड़कर उन्होंने अपने लिए एक अलग करियर को अपनाया।

ललिता ने ट्रैफिक पुलिस की नौकरी शुरू की और हर शिफ्ट में चाहे वो दिन हो या रात, उन्होंने लगन और बहादुरी के साथ अपनी ड्यूटी को निभाया हैं। उनके इस कठिन परिश्रम को देख कर उनके सहकर्मी भी उनकी तारीफ करते नही थकते। ट्रैफिक पुलिस की नौकरी से पहले ललिता राजस्थान स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कोर्पोरेशन में, उदयपुर डिपो में बतौर असिस्टेंट ट्रैफिक इंस्पेक्टर के पद पर भी काम किया।

इस पोस्ट के समय उनका काम गाड़ियों की बेवक्त चेकिंग करने का था। इतनी ही नही रोडवेज बस ऑपरेटर्स ने उन्हें कई बार आधी रात को भी ड्यूटी करते देखा है। लोगों का ऐसा मानना है कि ललिता की ड्यूटी के वक़्त कोई भी अपने गाड़ी में गलत सामान नही ले जा सकता था।

ललिता खींची के बारे में लोगो और उनके सहयोगियों का कहना है की उन्होंने आज तक ललिता जैसा कोई नही देखा। उनके अंदर काम करने की इतनी लगन है की उन्होंने आज तक कभी किसी ड्यूटी से मना नही किया और ना ही कभी किसी से बुरा व्यवहार किया। एक महीने में करीब 20 रिपोर्ट डिपार्टमेंट में देना ललिता का सॉलिड काम सब बयां कर देता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here