
Photo Credits: Twitter
Nainital: देश की रक्षा में सरहद पर तैनात जवानों की पत्नी भी उतने ही सम्मान ही हकदार होती है। एक पति अपने घर की जिम्मेदारी पत्नी के हवाले करके देश की सेवा में सरहद पर देश सेवा करता है। यह कहानी उस महिला की है, जिसने सेना में देश की सेवा कर रहे अपने पति को खो दिया था। अब वह महिला भी सेना का ज्वाइन करने जा रही हैं।
यह कहानी है 32 वर्षीय ज्योति नैनवाल (Jyoti Nainwal) की, जिनकी शादी दीपक नैनवाल से साल 2011 में हुई थी। उनके पति नायक दीपक नैनवाल (Naik Deepak Nainwal) अप्रैल 2018 में जम्मू कश्मीर के कुलगांव में घा-यल हुए थे और मई 2018 में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। अब ज्योति नैनवाल जल्द ही चेन्नई में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में अपना प्रशिक्षण शुरू करेगी।
देश की रक्षा में आतंकियों से लड़ते हुए उत्तराखंड के वीर सैनिक दीपक नैनवाल ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। दीपक की शहादत को कोटि कोटि नमन करता हूं। सरकार शहीद के परिजनों के साथ हर कदम खड़ी रहेगी। pic.twitter.com/rc1QlMpk77
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) May 21, 2018
एक दैनिक अख़बार से ज्योति नैनवाल ने कहा कि मैंने खुद से कहा कि दीपक नहीं चाहेंगे कि मैं भी उनके जैसी बन जाऊ। मैंने भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला लिया है, मेरे पति मुझे बहादुरी से सामना करते देख पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी मेरा सपोर्ट किया है।
देश की रक्षा में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर जवान दीपक नैनवाल को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। दीपक वीरभूमि उत्तराखंड की सैन्य परंपरा निभाते हुए देश पर कुर्बान हुए, उनका ये बलिदान युगों युगों तक याद रखा जाएगा। pic.twitter.com/if1RclPATH
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) May 22, 2018
ज्योति ने बताया कि जब मेरे पति आतं-की घटना में घायल हुए थे, तो अपने पति की 40 दिनों तक अस्पताल में देखभाल की थी। इसी दौरान उन्होंने सीखा कि भारतीय सेना ना केवल लोगो का बल्कि उन्हें उनके परिवारों का भी ध्यान रखती है। उनके पति ने उन्हें बताया था कि मुझे सेना में होने की क्षमता मिली है।
हमारे राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले हमारे वीर सैनिकों को, जब भी अवसर मिलता है, मैं आभार जरूर व्यक्त करता हूँ🙏🏻
ऐसा ही एक अवसर आज से ठीक 2-साल पहले मुझे मिला था, जब मैं अपनी टीम के साथ अमर शहीद दीपक नैनवाल जी के घर देहरादून गया था🙏🏻 pic.twitter.com/Y2HG0S3TTJ
— Alakh Alok Srivastava (@advocate_alakh) May 26, 2020
उनका 5 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी है। ज्योति और दीपक की शादी साल 2011 में हुई थी। ज्योति बताती है की मेरे पति बार बार करते थे की यह बहुत सामान्य घाव है, मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा, चिंता मत करो, परन्तु दुर्भाग्य से वे ठीक नहीं हो सके। जानकारी हो की ज्योति के पति नायक दीपक नैनवाल 10 अप्रैल 2018 में जम्मू कश्मीर के कुलगांव में घायल हुए थे और 2018 में शहीद हो चले गए। कश्मीर के कुलगांव में आ’तंकवादियों से लोहा लेते हुए उन्हें 3 गो-लियां लगी थी।



