
Presentation File Image
Bhopal: देश में कोरोना संकटन के बीच IPL 14 2021 का रोमांच शुरू हुआ ही था, की रंग में भंग पढ़ गया खेल रूक दिए गए। आईपीएल 2021 का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने वाला है, किन्तु आईपीएल के बचे हुए मैच भारत में नहीं होंगे। आईपीएल के लिए यूएई BCCI के लिए लगातार भारत के बाद 2nd ऑब्शन रहा है।
आईपीएल 2020 के सारे मैच यूएई में ही हुए थे। कोरोना वायरस के बीच भी संयुक्त अरब अमीरात ने जिस तरह से पूरे मैचों का आयोजन किया, उसकी सभी जगह तारीफ हो रही थी। अब एक बार फिर संभावना है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच यूएई में ही हो सकते हैं।
इस बीच IPL 2021 के बचे हुए मैचों की संभावित तारीखें भी सामने आ गई हैं। बताया जा रहा है कि 15 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर के बीच IPL 14 के मैच कराए जा सकते हैं। IPL 2021 के अब तक 29 मैच हो चुके हैं अभी 31 मैच खेले जाने बाकी हैं। मतलब लगभग आधे पर ही कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था।
अब बचे हुए मैचों का नए सिरे से शेड्यूल जारी किया जाएगा। बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग 29 मई को होनी है, संभावना है कि इसमें आईपीएल के फिर से होने का ऐलान कर दिया जाएग। हालांकि शेड्यूल जारी होने में अभी वक्त लगेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ बीसीसीआई अब टूर्नामेंट के शेष मैचों का आयोजन यूएई में कराना चाहता है। टीम इंडिया 2 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच रही है। भारतीय टीम को 18 जून से टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलना है इसके बाद इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड सीरीज के दूसरे तीसरे टेस्ट के बीच 9 दिनों का गैप है।
BCCI चाहता है कि इस गैप को चार या पांच दिनों का किया जाए, ताकि उसे आईपीएल के आयोजन को लेकर चार या पांच दिन मिल जाएंगे. इंग्लैंड सीरीज खत्म होने के बाद पूरी संभावना है कि भारतीय खिलाड़ी सीधे यूएई ही पहुंचें, क्योंकि सीरीज में ज्यादा वक्त नहीं है। अगर इस विंडो की बात करें तो इस एक महीने के दौरान आठ दिन शनिवार रविवार पड़ रहे हैं। मतलब आठ8 दिन में डबल हेडर मुकाबले कराए जा सके हैं।
सब कुछ ठीक रहा तोह इस तरह से आठ दिन में 16 मैच हो जाएंगे। इसके अलावा लीग मैचों के बाद जब क्वालीफायर एलीमनेटर होगा, तो उसमें भी एक दिन का गैप रखा जाएगा.। साथ ही फाइनल से एक दिन पहले भी कोई मैच नहीं होगा। मतलब तो पांच नॉक आउट मुकाबले होंगे, उसके लिए पांच दिन का समय लगेगा। इस तरह से एक महीने के भीतर भीतर पूरा का पूरा आईपीएल आयोजित कराया जा सकता है।



