राहुल बोस का केला तो इतना महंगा निकला की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ

0
463

भारत ही नहीं पूरी दुनिया में केला सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है, वैसे केले की तो सब्ज़ी भी बनाई जाती हैं। केले को गरीबो का सबसे पसंदीदा फल भी कहा जाता है। आपके शहर या देश में केले की कीमत क्या होगी ? भारत में एक दर्ज़न केले की कीमत 40 रु के आस पास चल रही है और सिर्फ 2 केले 5 से 6 रुपये के आराम से मिल जाते हैं। दो केलों की कीमत क्‍या हो सकती है?

आज ऐसा वाक्या हुआ, जो आपने और राहुल बोस ने तो बिलकुल भी नहीं सोचा था। चंड़ीगढ़ के एक शानदार होटल (Hotel JW Marriott Chandigarh) में दो केलों की कीमत जानकर आपके आप हैरान हो जायेंगे। ज़नाब इस होटल जेडब्ल्यू मैरियट में दो केले की कीमत 442.50 रुपये हैं। यह होटल चंडीगढ़ के सेक्‍टर 35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट हैयह है। इस महंगाई का पर्दाफाश मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर राहुल बोस ने किया। राहुल बोस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्‍ट पोस्ट किया।

एक्टर राहुल बोस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की ‘किसने कहा है की फल आपके लिए नुकसानदायक नहीं है।’ इस मसले में लोग सोशल मीडिया पर अपने अपने व्यूज दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तो फिल्म हॉल में पॉपकार्न की महंगी कीमत की बात करते हुए राहुल बोस को भी ट्रोल किया।

असल में एक्टर राहुल बोस वीडियो में कहते हुए दिखाई देते है कि वह पिछले दिनों एक फिल्‍म की शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ में थे। वहां होटल जेडब्ल्यू मैरियट के एक शानदार सुइट में रुके थे। वह वी‍डियो में कहते हुए दिखाई देते हैं, की उन्होंने जिम की कसरत के बाद होटल में रूम सर्विस से दो केले मंगवाए थे। इन दो केलों की कीमत का बिल देखकर वह हैरान हो गए। इन दो केलों का बिल 442.50 रुपये था और 33-33 रु की 2 GST भी लगाई थी।


अब ऐसे में जिन 2 केले की असली कीमत 4-5 रुपये है, उसके 375 रु और फिर 66 रु GST का वसूलना पूरी तरह से लुटाई और बेईमानी है। आज केले हमारे जीवन की ऐसी जरुरी चीज़ है, जो सस्ती और सरलता से पाई जाने वाली खाद्य सामग्री है। ऐसे में इस होटल की यह असामान्य लूट ही महंगाई बढ़ाने का काम करती है। वरना देश का कोई भी इंसान कभी भूखा नहीं सू सकता, किन्तु आज हमारे देश में अनेकों गरीब बिना कुछ खाएं भीखे पेट सोने को मजबूर ना होते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here