
Photo Credits: Twitter
महेंद्र सिंह धोनी 31 जुलाई से 15 अगस्त 2019 तक कश्मीर में तैनात 106वीं टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैराशूट में शामिल होने जा रहे हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ‘महेंद्र सिंह धोनी’ जल्द ही सेना Indian Army में अपनी जगह बनाने जा रहे हैं। वह 31 जुलाई को कश्मीर में तैनात टेरिटोरियल आर्मी Territorial Army की 106वीं पैराशूट बटालियन में सम्लित होंगे।
सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि लेफ्टिनेंट कर्नल ऑनरेरी महेंद्र सिंह धोनी 31 जुलाई से 15 अगस्त 2019 तक अपनी बटालियन में सम्लित होने के लिए 106वीं टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैराशूट से जुड़ने जा रहे हैं। कश्मीर में तैनात है यह यूनिट है। महेंद्र सिंह धोनी बटालियन में शामिल होने के बाद गार्ड, Post ड्यूटी, पेट्रोलिंग जैसी ड्यूटी का पद संभालेंगे और सेना के जवानों के साथ ही रहेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी पहले भी जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं। साल 2017 में महेंद्र सिंह धोनी जम्मू-कश्मीर के बारामूला गए थे, जहां उन्होंने आर्मी की तरफ से आयोजित क्रिकेट मैच में बतौर गेस्ट भाग लिया था। MS Dhoni इस मैच को आर्मी की डिरेस पहनकर ही देखने पहुंचे थे।
महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पायदान दिया गया था। महेंद्र सिंह धोनी का आर्मी प्रेम किसी से छिपा नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को क्रिकेट के हर जगह हर फार्मेट में बुलंदियों तक पहुंचाया, लेकिन रांची के इस लड़के का सपना क्रिकेटर बनाना नही कुछ और बनना चाहता था।
Lt Col MS Dhoni joins Indian Army battalion in Bengaluru, begins training with Parachute Regiment: Report
Read: https://t.co/2v2VBVJ065 pic.twitter.com/4JpRQozVyS
— Times Now Sports (@timesnowsports) July 25, 2019
धोनी ने मीडिया से बात करते हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका सपना था की वह बचपन से ही फौजी बने। वो रांची के कैंट एरिया में अधिकतर समय घूमने चले जाते थे, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। यही कारण था कि वो फौज के अफसर नहीं बनकर बल्कि क्रिकेटर बन गए।



