
Bhopal, Madhya Pradesh: भारत युवाओं का देश है। भारत की आबादी में 65 पीसदी आबादी 35 साल से काम के युवाओं से भरी पड़ी है। ऐसे में भारत के युवा कभी कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो अन्न के लिए प्रेरणादायक किस्सा बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको भारत के दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रहने वाले सत्तू के बारे में बताने में जा रहे है।
भोपाल के युवाओं के सबसे चहिते युवा शख्श सत्तू के नाम से जाने जाते हैं। हर कॉलेज खासकर के इंजीनियरिंग कॉलेजो में लगभग हर विद्यार्थी सत्तू भैया को जानता है और अपना भाई भी मानता है। यह हम नहीं बल्कि हमारी टीम के पत्रकारो द्वारा भोपाल में युवाओं से बातचीत करके बता चली।
भोपाल के युवाओं के चहीते सत्तू का पूरा नाम सतेंद्र सिंह है और वे मध्यप्रदेश के सतना जिले से 2001 में इंजीनियरिंग की पढाई करने भोपाल आये थे। भोपाल के Oriental Engineering College (Oriental Institute of Science and Technology) से 2001-2005 में इंजीनियरिंग करने के बाद एक अन्न इंजीनियरिंग कॉलेज में नौकरी भी की। किन्तु सत्तू को कुछ और ही पसंद था। नौकरी में अपने सपने पुरे ना होते देश, युवाओं के लिए सेवा कार्य करना चालू कर दिया, वही सब, जो एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट अपने दोस्तों और जूनियर्स के लिए करता है। मदत, साथ और सच्ची मित्रता।
देखते ही देखते, सतेंद्र सिंह ने राजनीति की सीढ़ियों में कदम रख दिया। 2010 के बाद भाजपा पार्टी को ज्वाइन करके सत्तू भोपाल की राजनीति का वो चमकता सितारा बनने वाले थे, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
ऐसी बीच सतेंद्र सिंह विवाह बंधन में भो बंद गए। उस समय मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार थी और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री थे। सत्तू उस समय शिवराज सिंह के अलावा अन्न नेताओ की नज़र में आ गए थे।

इस वक़्त सतेंद्र सिंह उर्फ़ सत्तू भाजपा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता के तौर पर आई टी सह प्रमुख मध्यप्रदेश पद में कार्यरत है। आज सत्तू के जीवन का एक अहम् दिन आ गया। सत्तू जिस कॉलेज से इंजीनियरिंग करके निकले थे, उसी कॉलेज में आज भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान और अन्न की मौजूदगी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भोपाल द्वारा आज ओरियंटल कॉलेज पटेल नगर में नवमतदाता दिवस पर 2000 युवाओं को सदस्यता दिलाई गई, इसमें मुख्य अथिति के रूप सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी श्री शिवराज सिंह चौहान, भोपाल जिले के विकास वीरानी, जिले के प्रभारी कृष्णमोहन सोनी , सह प्रभारी रविंद्र यति एवं महाविद्यालय के चेयरमैन श्प्रवीण ठकराल उपस्थित हुए।

कभी जिन शिक्षकों ने उन्हें पढ़ाया था, आज उनकी के सामने स्टेज पर माइक थामे कॉलेज के युवाओ में भाजपा नेता के रूप में संबोधित कर रहे थे।सतेंद्र सिंह ने आज शिवराज सिंह चौहान और अन्न बड़े भाजपा नेताओ के समक्ष Oriental College के 2000 से भी जादा विद्यार्थियों को भाजपा के सदस्य्ता अभियान से जोड़ा। इसे देख शिवराज चौहान भी जोरदार तालिया बजाने से खुद को रुक नहीं पाये।
आज देश की बिगड़ती राजनीती को ऐसे ही युवाओं की जरुरत है, जो राजनीति के स्तर को सुधारने का काम करे। आज सत्तू के कथनों पर वे चेहरे खुश दिखाई दिए, जो कभी उनके प्रदेश के मुख्यमंत्री (Shivraj Singh Chouhan), उनके कॉलेज के MD, HOD और Teachers थे। आगे भोपाल की राजनीति को सतेंद्र सिंह किस स्तर तक ले जाते हैं यह देखना और जानता बड़ा रोमांचक होगा। अभी सत्तू भोपाल के अलावा पूरे मध्यप्रदेश के युवाओ की सेवा और जन कल्याण में कार्यरत हैं।



