सेना के अफसर ने रिटायर होने से पहले अपनी मां को अंतिम सैल्यूट किया, वीडियो वायरल हुआ

0
509
Army Officer Video
Army Officer Last salute To Mother. A video of an army officer giving the last salute to his mother before retiring has gone viral.

Bhopal: देश की सेवा एक ऐसा सपना है। जिसकी चाहत लगभग हर भारतीय करता है। यह सपना किसी भी देश के नागरिक के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात होती है। यह एक बड़ा सपना है, जिसे पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना होता है।

देश सेवा करने से भी बड़ा आर्मी जवान (Indian Army Officer) बनने का सपना होता है। अभी हाल ही में एक सेना के अधिकारी का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ है। अधिकारी द्वारा यह वीडियो स्वयं से शेयर किया गया है। जिसके बाद से ही इसकी काफी चर्चा हो रहीं है।

इस वीडियो में दिखता है कि आर्मी अधिकारी अपने रिटायर (Retirement) होने के बाद में तुरंत ही सबसे पहले अपनी नाता को सैल्यूट करता है। माता को अंतिम सैल्यूट करने का यह वीडियो सभी के दिल मे जगह बना चुका है। सैल्यूट करते अधिकारी वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं।

तुरंत पहले रिटायर होने के पल को जाने

दरअसल यह जो वीडियो है इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम में रंजन महाजन नाम के एक यूजर के द्वारा शेयर किया गया है। उनकी जो प्रोफाइल है। उसको देखकर यह लग रहा है, कि वह विभाग से रिटायर हो चुके हैं। उनके विषय मे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वह एक बड़े अधिकारी के पद पर थे।

उन्होंने अपने इस वीडियो को शेयर करने के बाद मे कैप्शन में लिखा। वह अपनी माता को आखिरी सैल्यूट करने के लिए अंबाला से दिल्ली आए। यहां आने के बाद पहले उन्हें रिटायर मेंट मिला। उसके तुरंत बाद सबसे पहले उन्होंने अपनी माता को आखिरी सैल्यूट किया।

रिटायर मेंट के बाद मे अपनी मां को अधिकारी ने किया सैल्यूट

वीडियो में बिल्कुल साफ आप देख पाएंगे कि सबसे पहले तो वह अपने घर पहुंचते हैं। यहां आने के बाद एक लेडी दरवाजा ओपन करती है। दरवाज़ा जेसे ही खुलता है फौजी तुरंत उसके बाद मे सीधे अपनी माता के पास में पहुंच जाते हैं।

वीडियो में साफ दिखता है कि उनकी मां बरामदे के पास में बैठी होती है। उन्हें देखकर उनकी माँ बहुत खुश हो जाती हैं। माँ से मिलने के बाद मे सेना अधिकारी अपनी माता के सामने खड़े हो जाते हैं।

खड़े हो जाने के बाद मे वह अपनी माता को सैल्यूट मारते हैं। जब माँ यह सब देखती है, तो पहले तो वह बहुत हैरान हो होती है। उसके बाद मे वह अपने बेटे को गले से लगा लेती हैं।

माता को सैल्यूट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

यह पूरा जो भावुक नजारा था, उसे किसी व्यक्ति द्वारा कैमरे में कैद लिया गया। यह जो वीडियो है, उस पर व्यक्ति ने लिखा था कि यह एक बहुत ही भावुक पल है। क्योंकि इसके पल के बाद में अब वह व्यक्ति आर्मी की ड्रेस में दोबारा नजर नहीं आएंगे। यह जो सैल्यूट उन्होंने अपनी माँ को किया है वह उनका अंतिम सैल्यूट सैल्यूट हैं।

फिलहाल यह जो भावुक कर देने वाला सेना के अधिकारी का वीडियो है। इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। सभी लोग इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया राय भी दे रहे हैं। आपको भी यह वीडियो बहुत पसन्द आएगा। भावुक कर देने वाला यह वीडियो अदभुद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here