
Photo Credits: Youtube Video Crap
Delhi: जो व्यक्ति इस धरती पर जन्म लेता है, तो उस व्यक्ति को अपना जीवन चलाने के लिए पेट पालने के लिए हाथ पैर भी चलाने पड़ते हैं। हर व्यक्ति फिर चाहे वह गरीब हो या फिर अमीर उसे अपना पेट पालने के लिए क्या काम करना है उस व्यक्ति को आता है।
कुछ गरीब व्यक्ति जिनके पास सर छुपाने के लिए छत भी नहीं होती वह सड़कों पर फुटपाथ पर रहकर भीख मांगते हैं या फिर छोटी मोटी चीजें बेचकर अपना पेट पालते हैं, अक्सर ट्रेन का सफर करते वक्त ऐसे लोगों को देखा गया है, जो अपने छुपे हुए टैलेंट को लोगों के सामने पेश करते हैं और अपने टैलेंट के दम पर पैसा कमाते हैं।
जब हम ट्रेन (Train) में लंबा सफर तय करते हैं, तब हम कुछ ऐसे लोगों को देखते हैं जो गाना गाते हैं या फिर जादू दिखाकर लोगों से पैसे लेते हैं और उन्हीं पैसों से अपना पेट पालते हैं। ट्रेनों में ज्यादातर लोग गाना गाकर लोगों का मनोरंजन कर पैसे कमाते हैं, उनमें से कुछ लोगों की आवाज इतनी मधुर होती है कि लोग उस आवाज के फैन हो जाते हैं। इन फुटपाथी लोगो के पास कोई मंच नहीं होता। उनके लिए ट्रेन ही एक मंच होता है।
वायरल हुआ ट्रेन में गाती हुई लड़की का गाना
सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर प्रतिदिन, प्रतिघंटे, प्रतिमिनट कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। वायरल फोटो वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग किस तरह अपने टैलेंट का इस्तेमाल करते हैं। जो व्यक्ति रेल से सफर करता है, वह इस बात को काफी अच्छी तरह जानता होगा कि कुछ लोगों के लिए रेलवे के यात्रियों को यात्रा के दौरान मनोरंजन करने के लिए काफी सारे लोग अपने अपने टैलेंट के साथ रेल के डिब्बे में चढ़ते हैं और अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं।
इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी लड़की के टैलेंट के बारे में बताएंगे, जिसने अपनी आवाज से रेलवे के पैसेंजर का मन जीत लिया। उस लड़की की आवाज इतनी सुरीली है कि लोग उसका गाना बार-बार सुनना चाह रहे हैं आइए जाने वायरल वीडियो का सच।
ढोलक के साथ गाती है भोजपुरी गाने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो वीडियो वायरल (Viral Video) हो रही है। उसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह एक लड़की को चारों तरफ से ट्रेन के पैसेंजर घेरे हुए हैं और वह सीट पर बैठकर ढोलक के साथ भोजपुरी गाने गा रही है। गानों के बीच बीच में वह लोगों से मजाक भी करती है, जिसे लोग काफी इंजॉय कर रहे हैं।
आपको बता दें यह काम किसी की चॉइस नहीं होती बल्कि लोगों को अपना पेट पालने के लिए काम करने पड़ते हैं। ईश्वर ने सभी लोगों को दो हाथ और दो पैर दिए हैं। लोग हाथ पैरों का इस्तेमाल भीख मांगने के लिए भी करते हैं और खुद कमा कर खाने के लिए भी करते हैं।
यह लड़की ट्रेन में अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए लोगों का मनोरंजन कर रही है, आप देख सकते हैं कि लड़की की आवाज कितनी बुलंद है और वह किस तरह सुरों का ध्यान रखते हुए अपने गाने की प्रस्तुति दे रही है।
गाना खत्म हुआ तो लोगों ने और गाने की फरमाइश की
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की का गाना खत्म होता है तो लड़की अपने ढोलक को एक तरफ रख कर लोगों से बात करने लगती है। ट्रेन के पैसेंजर लड़की से और गाना गाने की डिमांड करते हैं। साथ ही उसे पैसे भी देते हैं, जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़े। लड़की पैसा पाते हैं काफी खुश हो जाती है और दोबारा गाना गाना प्रारंभ कर देती है।
आपको बता दें यह वीडियो किसी यात्री के द्वारा अपने मोबाइल में कैद की गई है और सोशल मीडिया पर इस लड़की की मधुर आवाज को आम जनता के बीच शेयर की गई है। यदि आप इस वीडियो को अच्छी तरह देखना चाहते हैं, तो यूट्यूब (Youtube) प्लेटफार्म पर संजीत कुमार (Sanjeet Kumar) के चैनल पर देख सकते हैं।
वायरल वीडियो 16 मिलियन व्यूज के पार पहुंची
सोशल मीडिया में वायरल इस लड़की की वीडियो को अभी तक 16 मिलियन लोगों ने देख लिया है, साथ ही 61000 से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है और काफी सारे लोगों ने इस वीडियो में तरह तरह के कमेंट कर लड़की के टैलेंट (Girl Singing Talent) की तारीफ की है, साथ ही उस लड़की का हौसला भी बढ़ाया है।
काफी सारे लोगों ने लड़की के गाने और उसके ढोलक बजाने की तारीफ की है, साथ ही कुछ लोगों ने यह भी कहा कि किस्मत वाले महलों में राज करते हैं और हुनर वाले रोडो में तमाशा करते हुए नजर आते हैं। हम उस हुनर की इज्जत करते हैं जिसमें स्वयं मां शारदा निवास करती हो।



