
Photo Credits: Twitter Video Crap
Delhi: आए दिन सोशल मीडिया पर ढेर सारी अच्छी और चौंकाने वाली खबरें वायरल (Viral) होती हैं। सोशल मीडिया का प्लेटफार्म इतना विराट है कि आए दिन छोटे से छोटे और बड़े से बड़ी खबर कुछ ही घंटों में देश और विदेश तक पहुंच जाती हैं।
लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके अपने टैलेंट को जनता के सामने प्रस्तुत करते हैं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो धर्म और संस्कृति की सीख के लिए भी इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं और कुछ लोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
पहले के समय में खबरें पत्र-पत्रिकाओं या फिर रेडियो के माध्यम से आम जनता तक पहुंच पाती थी। परंतु आज का दौर है कि डिजिटल मीडिया ने समाचार पत्र और रेडियो के काम को और ज्यादा विस्तृत कर दिया है, जो खबरें 24 घंटे में आम जनता को प्राप्त होती थी आज वही खबर 24 सेकंड में आम लोगों के बीच होती है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने आप देख सकते हैं कि एक कार की फ्रंट सीट पर एक गाय का बछड़ा (Cow Calf) बैठा है। लोगों ने यह वीडियो देख कर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो (Video) लोगों के मन को ओतप्रोत कर दिया है। जैसा कि हम जानते हैं कि हिंदू धर्म में एक गाय के शरीर में 56 कोटी के देवताओं की स्थापना मानी जाती है।

गाय को सनातन धर्म में माता का दर्जा दिया गया है, गाय हमारे लिए पूजनीय है, इसीलिए गाय के बछड़े को कार में देखकर काफी लोगों का हृदय प्रसन्नता से फूल उठा। जैसे जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे पाश्चात्य सभ्यता ने हमारे भारत की संस्कृति को विलुप्त कर दिया है। जिस वजह से यह सब देखना काफी बड़ी बात हो गई है।
कार में बैठा देखा गाय का बछड़ा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस कार में बछड़ा बैठा है, उस कार के मालिक कितने अध्यात्म है। उनके मन में हिंदू धर्म के प्रति कितनी गहरी आस्था है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सफेद कलर का बछड़ा जो देखने में काफी सुंदर है और काफी नन्हा सा है।
वह कार की फ्रंट सीट पर बैठा है, साथ ही कार की सीट बेल्ट भी लगाया है। कार मालिक ने बछड़े का पूरा ध्यान रखा हुआ है, उसने बछड़े को सीट बेल्ट से अच्छी तरह कवर किया हुआ है। वीडियो में आप गाय के बछड़े के साथ एक युवती भी है, जो कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी है। जो बड़े ही प्यार से अपने बछड़े को बगल की सीट में बैठाई हुई हैं।
शेयर वीडियो को मिले ढेरो लाइक्स
बताया जा रहा है यह वीडियो (Cow Calf Sit In Car Video) सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट में शेयर किया गया है। यह वीडियो स्वयं उस युवती ने बनाया है, जो उस कार और उस बछड़े की मालकिन है। लोगों ने इस वीडियो को काफी प्यार दिया है।
कुछ लोग इस वीडियो को देखकर इमोशनल भी हो गए हैं और कुछ लोगों ने इस वीडियो के प्रति गुस्सा भी जाहिर किया है, अभी तक इस वीडियो को 33 हजार लोगों ने देखा है और 4000 के करीब लाइक्स आए हैं। इस वीडियो में काफी लोगों ने कमेंट भी किए हैं।
वीडियो के साथ शानदार कैप्शन
वायरल वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा हुआ है, जो लोगों को काफी पसंद आया है, इस कैप्शन में लिखा है कि “हमने हमेशा महंगी कार के फ्रंट शीट पर कुत्ते और बिल्लियों को बैठे हुए देखा है। आज पहली बार इतने सम्मान के साथ गाय के बछड़े को बैठाकर कार में घुमाते हुए देखा है यही है।
भारत की संस्कृति और इस देश की विशेषता” वीडियो को शेयर करने के पश्चात काफी लोगों ने इस वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दी। कुछ लोगों ने वीडियो को काफी शानदार बताया है।
हमने हमेशा महंगी कारों में कुत्तों और बिल्लियों को घुमाते हुए देखते हैं….
आज पहली बार किसी को इतनी इज़्ज़त और प्यार से गाय को घुमाते हुए देखा…👌👌👌💝💝💝💝
*यही है हमारी #हिन्दू_संस्कृति की महान विशेषता…https://t.co/FU0XlltNJO pic.twitter.com/WPXyfjyBoy
— Prabha Upadhyay@BJP (@PrabhaUpadhya21) January 16, 2023
कुछ लोगों ने इस वीडियो पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया एक यूजर कहते हैं कि जानवरों को जानवर ही रहने दो इंसान नहीं बनाओ। तो दूसरे अन्य यूजर ने कहा कि गाय के बछड़े काफी शैतान होते हैं, वह उछल कूद मचाते हैं पता नहीं कैसे यह बछड़ा इतना शांत बैठा है।



