उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन: अभी हम ज़िंदा हैं दुनियावालों, यहाँ पर चलते हुए आये: VIDEO

0
381

Image Credits: ANI Video Crap

Delhi: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों पर रहे है। किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर की जा रही सभी बातों और अफवाहों के बीच शनिवार को उनके स्वस्थ और सही सलामत होने की जानकारी के साथ ही तस्वीर और वीडियो भी सामने आ गया है।

खबर आए है की किम जोंग उन शुक्रवार को एक फर्टिलाइजर प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर शामिल हुए। किम यहाँ खुद चलकर आये और सही लग आहे थे, इस पर अब media में बताया जा रहा है कि यह फर्टिलाइजर की फैक्ट्री जरूर है, इसका उद्देश्य किसानों के खिए खाद बनाना नहीं, अपितु युद्ध का सामान बनाना है। असल मीडिया में इस फर्टिलाइजर फैक्ट्री का न्यूक्लियर कनेक्शन बताया जा रहा है।

कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने शनिवार को इस खबर को देते हुए कहा कि किम ने यहां रिबन काटने की औपचारिकता को पूरा किया। इस फर्टिलाइजर फैक्ट्री का यह कार्यक्रम वर्ल्ड लेबर डे, मई दिवस के अवसर पर ज़बरदस्त तरीके से आयोजित किया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने केसीएनए के हवाले से बताया है की, नॉर्थ कोरिआ के सुप्रीम लीडर किम उर्वरक उद्योग के विकास को गंभीरता से ले रहे हैं। उनके सार्वजनिक स्थल में सामने आने के बाद वहां उपस्थित लोग बहुत प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर किम उन के साथ उसकी बहन किम यो जोंग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मीडिया में ऐसा दावा किया गया है कि यह फर्टिलाइजर प्लांट किम के परमाणु प्रसार कार्यक्रम से जुड़ा हुआ हो सकता है। पूर्वी एशिया में परमाणु कार्यक्रमों की जानकारी रखने वाले रिसर्चर मार्गारेट क्रो के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर कोरिया का यह फर्टिलाइजर प्लांट किम जोंग उन को परमाणु प्रसार प्रोग्राम में सहायता प्रदान करने वाला हो सकता है। यह प्लांट फासफोरिक एसिड से यूरेनियम निकाल सकता है।

आपको बता दे की 2011 में नार्थ कोरिया की सत्ता अपने हाँथ में लेने के बाद से किम जोंग उन का पूरा ध्यान देश की सैन्य और परमाणु शक्ति को बढ़ाने पर रहा है। परमाणु प्रसार को लेकर अमेरिका के साथ टकराव भी हुआ। इसके बाद में परमाणु प्रसार आगे ना बढ़ाने की बात करते हुए उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ सुलह भी की थी। परन्तु अब माना जा रहा है कि इस समय जब दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने में व्यस्त है। किम एक बार फिर अपने सपनों को साकार करने में लगा हो सकता हैं।

News agency ANI tweeted that video and said WATCH North Korea’s Kim Jong Un makes first public appearance in 20 days, at the completion of a fertilizers plant in Pyongyang. It means all news about Kim Jong Un health was false.

किम जोंग उन 11 अप्रैल के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए हैं। किम के स्वास्थ्य को लेकर तब से ही अफवाह और अंदाजा लगाया जा रहा था की जब वह अपने दिवंगत दादा किम इल सुंग की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए थे। तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके ब्रेन डेड होने की बात कही गई थी। हालांकि, दक्षिण कोरिया और चीन ने किम के स्वास्थ्य को लेकर अटकलों को सिरे से दरकिनार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here