यह जहरीला सांप बाइक के मीटर में घुस गया, Bike सवार के होश उड़ गये, इसका Video वायरल हो गया

0
662
Snake in bike
Snake entered in the meter of motorcycle in Narsinghpur and video went viral. A black snake seen in the bike meter in Madhya Pradesh city.

Narsinghpur: दोस्तों दुनिया में एक से एक विचित्र घटनाएं होती रहती है। कुछ प्राकृतिक है जिनमें हम इंसान कुछ नहीं कर सकते। वही कुछ जीव जंतु है, जो स्वयं की विचित्र हरकतों की वजह से हमारा ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसी ही घटना अभी एक गांव में घटित हुई, जिसमें एक सांप ने सबको परेशान कर दिया।

सांप (Snake) एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनते ही आदमी डर जाता है। अगर सांप दूर से भी दिख जाए तो लोग तुरंत अपना रास्ता बदल लेते हैं। क्योंकि ये अत्यंत जहरीले होते हैं। कई बार इनका काटना जानलेवा भी साबित हो सकता है।

जानकारी के हिसाब से गांव के इस शख्स ने जब अपनी मोटरसाइकिल स्टार्ट की तो उसे महसूस हुआ कि, जैसे सांप की आवाज आ रही है। जब उसका ध्यान गाड़ी के स्पीडोमीटर पर गया, तो हैरान रह गया, यह देखकर की एक खतरनाक से देखने वाला सांप मीटर के अंदर बैठा हुआ है कुंडली मार के। आनन फानन उसने लोगों को बुलाया इस समस्या से निपटने। आइए जानते हैं क्या हुआ और कहां हुई ये घटना।

देश का ह्रदय मध्य प्रदेश इस जिले में हुई यह विचित्र घटना

मीडिया से मिली खबर के अनुसार यह घटना ग्राम बरहटा जोकि, गोटेगांव तहसील एवं जिला नरसिंहपुर (Narsinghpur) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अंतर्गत आता है। खबर के अनुसार ग्राम बर बरहटा के नजीर खान जो अक्सर अपनी हौंडा की बाइक को आंगन में ही खड़ी करते हैं।

उस रात भी उन्होंने हमेशा की तरह अपनी बाइक को आंगन में पार्क कर रखा था। लेकिन जब वह सुबह उसे काम के लिए लेकर निकले, तो उस समय दंग रह गए, जब उनकी नजर स्पीडोमीटर (Bike Speedometer) पर पड़ी क्योंकि, वहां स्पीड बताने वाली सुई की जगह एक खतरनाक सा दिखने वाला सांप का चेहरा दिख रहा था जो, अपने आप को पूरी तरह कुंडली बनाकर उसमें दुबक के बैठा था। पहले तो वह घबरा गए फिर खुद को संभालती हुए उन्होंने गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर रोका।

फुसफुस की आवाज ने ड्राइवर का ध्यान खींचा

नजीर बताते हैं कि वह अपने डेली रूटीन के हिसाब से सुबह अपने रोजगार को जाने के लिए तैयार हुए। सुबह करीब 6:00 बजे उन्होंने अपनी बाइक उठाई और जल्दी से अपनी मंजिल की ओर बाइक दौड़ने लगे। ड्राइविंग के दौरान नजीर को रह रह के सांप के फुफकारने की आवाज कानों में सुनाई दे रही थी।

पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया परंतु, यहां वहां सांप की आवाज से अंदाजा लगा कर जब उन्होंने देखने की कोशिश की तो स्पीडोमीटर पर सांप देखकर उनकी हालत खराब हो गई। थोड़ी देर के लिए तो समझ नहीं पाए क्या करना चाहिए लेकिन जैसे तैसे खुद को संभालते हुए उन्होंने गाड़ी रोकी और मदद के लिए लोगों को कॉल किया।

1 मीटर से अधिक लंबा था यह काला सांप

नजीर ने जब अपने लोगों को बताया सांप के बाइक में घुस जाने की घटना (Snake In Bike) तो, सुनने के बाद पहले वह भी हैरान हुए। बाद में कुछ जानकार लोग बाइक के आसपास इकट्ठे हो गए। अब सबसे बड़ा चैलेंज था सांप को स्पीडोमीटर से बाहर कैसे निकाला जाए।

कुछ लोग मीटर के आसपास से ठोक बजा रहे थे कि, शायद सांप घबराकर बाहर निकल जाए। लेकिन जितना ज्यादा हल्ला करते थे सांप उतना अपने आप को अंदर ही जकड़ लेता था। कुछ लोगों का कहना था कि, मीटर के कांच को तोड़कर सांप निकाल दिया जाए परंतु, इससे सांप के घायल होने की संभावना ज्यादा थी।

आखिरकार वो खुद से नीचे निकला तब प्रत्याशियों के अनुसार इस सांप की लंबाई 1 मीटर से भी अधिक थी और काफी जहरीला एवं खतरनाक दिख रहा था। बाद में उसे जंगल की ओर सुरक्षित छोड़ दिया गया।

हल्ला होने पर जुट गए कई गांव के लोग वीडियो बना वायरल किया इंटरनेट पर

प्रायः गांव बहुत बड़े नही होते है। इसलिए हर छोटी बड़ी घटना बहुत जल्द लोगों तक पहुंच जाती है। ऐसा ही हुआ सांप के गाड़ी मीटर में घुस जाने की खबर आग की तरह फैल गई। नतीजा ये हुआ कि आसपास के कई गांव के लोग जुड़ गए। उनमें से ही कुछ युवाओं ने इस घटना का वीडियो बनाया।

पूरी जानकारी मीडिया से संबंधित लोगों तक भी पहुंचाई गई। एक लोकल न्यूज़ पेपर में भी इस खबर को छापा गया। वही इंटरनेट पर डाले गए इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा। जिससे ये न्यूज़ वायरल हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here