
Photo Credits: Instagram
Jaipur: कहते हैं हुनर उम्र की मोहताज नहीं होती और इसकी ढेरों मिसाल हमें देखने मिल जाती हैं, कई ऐसे बच्चे हैं जो उम्र में तो बहुत छोटे हैं पर उन्होंने ऐसे ऐसे कारनामे कर रखे हैं कि आप दांतो तले उंगली दबाने पे मजबूर हो जाएंगे।
कोई सिंगिंग में कमाल कर रहा है तो, कोई डांसिंग में कमाल कर रहा है, कोई जिम्नास्ट अच्छा कर लेता है, तो वहीं कुछ बच्चे पढ़ाई में अपना लोहा मनवा रहे। बच्चे जो भी करते हैं वह दिल से करते हैं। इसलिए हम कहते हैं बच्चे मन के सच्चे।
ऐसी ही एक हतप्रद करने वाली कहानी अभी हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुई है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा लोगों को किचन में खाना बनाकर दिखा रहा है और टिप्स (Food Making Tips) दे रहा है। जिसकी उम्र सिर्फ 7 वर्ष है। जिस उम्र में बच्चे सिर्फ खेलते कूदते, सोते या मोबाइल चलाते टीवी देखते हैं।
उस उम्र में कोई बच्चा सीरियसली एक प्रोफेशनल शैफ की तरह यदि खाना पकाएं और उसको पकाने का तरीका सिखाएं तो कोई भी हैरान हो जाएगा। चलिए जानते हैं 7 वर्ष के इस बेबी शैफ (Baby Chef) की कहानी जो 20 से अधिक डिशेज में मास्टर है और अपनी मां को भी पीछे छोड़ दिया खाना बनाने के हुनर में।
देश के इस राज्य का रहने वाला है हमारा यह छोटा सा शैफ
जानकारी के मुताबिक जिस बच्चे की हम बात कर रहे हैं उसका नाम सभ्य गुप्ता (Baby Chef Sabhya Gupta) है। ये पिंक सिटी के नाम से प्रसिद्ध जयपुर राजस्थान (Jaipur, Rajasthan) का रहने वाला है। इनकी मां ने बताया कि 4 साल की उम्र से ही सभ्य, सैंडविच एवं कढ़ी बनाना सीख गया था।
धीरे-धीरे 7 वर्ष की उम्र पूरे करते-करते यह 20 से ज्यादा डिशेज में मास्टर बन चुका है और उसके खाने का स्वाद ऐसा है कि कुछ पूछो ही ना लोग उंगली तक चाट जाते हैं। मां के अनुसार सभ्य पापड़ की सब्जी से लेकर के पनीर की सब्जी, कई तरह की मिठाइयां एवं केक तक सभी प्रकार के व्यंजन बनाने में माहिर है।
जलेबी बनाने वाले वीडियो ने कर दिया वायरल
हम बात कर रहे हैं सभ्य भी के उस वीडियो की जिसे इंस्टाग्राम के mymom_taughtmethis में अपलोड किया गया था। जिसने उसे रातोंरात वायरल कर दिया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि सभ्य ने जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले घोल तैयार किया। फिर जलेबी के लिए बकायदा शीरा बनाया।
जलेबी के घोल को कपड़े के कोन में डालकर एक छोटी सी कढ़ाई में गोल गोल उलझी हुई जलेबियां बना रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा हैरान रह गया क्योंकि जलेबी एक ऐसी डिश है, जिसे बड़े लोग भी घर में बनाने से डरते हैं। ऐसे में 7 साल के बच्चे को यह कारनामा करते देख सभी ने कहा “वाह”।
लोगों का कहना टेस्ट के मामले में अपनी मां को भी पीछे छोड़ा
पड़ोसी एवं परिवार के सदस्यों का कहना है कि, सभ्य जब 4 साल का था तो, उसने सैंडविच और कढ़ी जैसी डिशेस बनाना शुरू कर दिया था। और पिछले 3 सालों में तो उसने अपने खाना बनाने के हुनर को जैसे मास्टर कर लिया हो जिसका नतीजा 20 ऐसी डिशेस है, जिसको खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
खुद सभ्य की मां रुचिका गुप्ता कहती हैं कि, मैं भी हैरान हो जाती हूं इसके स्वाद को देखकर और उन्हें लगता है कि यह भगवान का दिया हुआ गिफ्ट है उनके बेटे को। आलम यह है कि, घर आए मेहमानों को सभ्य ही पकोड़े, स्नैक्स एवं मिठाइयां बनाकर खिलाता है।
इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने भेजी ढेर सारी विशेज और मजेदार कमेंट्स
बेटे के इस हुनर को देखते हुए मां रुचिका ने अपने इंस्टाग्राम के पेज पर सभ्य के वीडियो अपलोड करने शुरू किए एवं अपने इंस्टाग्राम बायो डिटेल में उन्होंने बकायदा लिखा “Baby Chef Sabhya and Mommy”। जिस वजह से रोज हजारों लोग सभ्य के वीडियो देखते हैं एवं मजेदार कमेंट भी करते हैं अभी हाल ही के जलेबी बनाने वाले वीडियो को 3500 से ज्यादा लोगों ने पसंद एवं कमेंट किया।
7 Year old Baby Chef Sadhya Gupta is awesome cook and viral on Instagram.
Video credits:Instagram(mymom_taughtmethis) pic.twitter.com/54J2pE4rFt— sanatanpath (@sanatanpath) February 2, 2023
वही आपको एक बात और मजेदार लगेगी कि सभ्य के खाना बनाने के शौक को देखते हुए इनके रिश्तेदार भी सभ्य गिफ्ट के तौर पे किचन से संबंधित प्रोडक्ट या समान ही गिफ्ट किया करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि एक दिन सभ्य पूरी दुनिया में अपने इस हुनर से देश का नाम रोशन करेगा।



