बेहद संघर्षों के बाद 78 वर्ष की दादी सफल व्यापारी बनी, Guju Ben Na Nasta नाम से Youtube पर फेमस

0
2860
Urmila Baa Youtuber
Success story of Youtube Chennal 'Guju Ben Na Nasta'. 78 year old Urmila Baa Seen at MasterChef India Season 7 Show and winning hearts.

Photo Credits: Guju Ben Na Nasta on Social Media

Mumbai: स्वादिष्ट खाना खाना तो सबको पसंद है, परंतु कुछ लोग उसे बनाना भी खूब पसंद करते हैं। टीवी पर आने वाला शो मास्टर सेफ ऑफ इंडिया पूरे भारत में काफी मशहूर था। अब पूरे 2 वर्ष के बाद एक बार फिर मास्टर सेफ ऑफ इंडिया सीजन 7 का शो (MasterChef India Season 7 Show) 2 जनवरी 2023 से सोनी टीवी पर एक बार फिर से प्रारंभ हुआ है।

अभी तक दिल्ली मुंबई कोलकाता और हैदराबाद में इस शो के ऑडिशन हुए हैं। इस बार शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और मिशेलियन स्टार गरिमा अरोरा इस शो को होस्ट कर रही हैं। इसी दौरान मुंबई ऑडिशन में एक 78 वर्षीय दादी भी इस शो का हिस्सा बनी।

वे एक प्लेट में पात्रा को सर्व करके शेफ के सामने पहुंची जिसे देख तीनों जज आश्चर्यचकित रह गए। परंतु आपको बता दें यह दादी कोई आम दादी नहीं है, बल्कि एक जानी-मानी यूट्यूबर है, जो अपने यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर खाकरा रेसिपी के लिए प्रसिद्ध हुई है। इतना ही नहीं दादी के फॉलोअर्स में मास्टर शेफ के तीनों जजेस भी उनके फॉलोअर्स है।

गुज्जू बेन ना नास्ता

दोस्तों यह यूट्यूब चैनल मुंबई की निवासी उर्मिला आशेर का है जिसका नाम गुज्जू बन्ना नाश्ता (Guju Ben Na Nasta) है। इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से उर्मिला जी (Urmila Baa) को काफी नाम और शोहरत मिला है, परंतु उर्मिला बेन ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया तब जाकर उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ उनकी उम्र 78 वर्ष है।

उन्होंने इस उम्र में लगभग 2 बार हार्ट अटैक का सामना किया है इसके बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार वे प्रयत्नशील रही। आज उन्होंने वह मुकाम हासिल किया है जिसका सपना उन्होंने वर्षों पहले देखा था।

वे कहती हैं की मास्टर सेफ में आने का सपना उनका वर्षों पुराना है। जो मास्टर शेफ सीजन 7 में पूरा हुआ है । उर्मिला आशेर ने अपने सफल यूट्यूबर बनने तक का सफर मास्टर शेफ के तीनों जजों से सांझा किया।

अपने बच्चों को खोकर भी नहीं मानी हार

आपने कभी सोचा नहीं होगा जो उर्मिला आशेर ने अपने जीवन में देखा है। उन्होंने अपने जीवन में सब कुछ खोकर भी मुस्कुराना सिखा है। इससे बड़ी बात कुछ और हो ही नहीं सकती। उर्मिला आशेर बताती हैं कि जब वह मात्र 18 वर्ष की थी तब उनका विवाह हो गया था 23 वर्ष की होते-होते 3 बच्चों की मां बन गई थी।

उनका जीवन काफी खुशहाल चल रहा था परंतु देखते ही देखते उन्होंने अपने तीनों बच्चों को खो दिया। वे बताती हैं कि 2.5 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी बेटी को खोया। उसके पश्चात उनका बड़ा बेटा ब्रेन ट्यूमर का शिकार हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद उनका छोटा बेटा इस दुनिया को छोड़ गया।

उर्मिला पूरी तरह दुख में डूब गई थी उन्होंने अपने जीवन की सारी कीमती चीज को खो दिया था। उन्होंने दोबारा अपनी हिम्मत को समेटा और अपने जीवन की पटरी पर वापस आए। बड़े बेटे के चले जाने के पश्चात उनके घर की आर्थिक स्थिति डगमगा गई जिस वजह से दादी ने दो चार घरों में खाना बनाने का काम शुरू किया।

दादी के पोते का हुआ एक्सीडेंट

दादी के काम करने पर धीरे-धीरे उनके घर की हालत में सुधार आ रहा था और उनका पोता जिसका नाम हर्ष आशेर है ने घर को सपोर्ट करना प्रारंभ किया। वर्ष 2012 में हर्ष ने अपने एमबीए की पढ़ाई कंप्लीट कर एक टूरिस्ट कंपनी में जॉब करना प्रारंभ कर दिया।

जब उनके घर की आर्थिक स्थिति सुधरी तो हर्ष ने जॉब को छोड़कर गिफ्टिंग प्रोडक्ट का व्यापार आरंभ किया। उनका व्यापार अच्छा चल रहा था और कमाई भी बढ़िया हो रही थी। परंतु एक बार फिर दादी पर दुखों का पहाड़ टूटा दादी का पोता हर्ष का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उसके नीचे का जबड़ा बुरी तरह डैमेज हो गया था। कई वर्षों तक हर्ष घर पर रहे जिस वजह से उनका व्यापार ठप हो गया।

पोते के दिमाग में उपजा विचार

वर्ष 2020 में आपदा और लॉकडाउन की वजह से पूरा देश घर के अंदर बंद हो गया। इसी दौरान दादी घर पर अचार बना रही थी तभी उनकी पोते को यह आइडिया आया की क्यों ना बाजार में दादी के हाथ का आचार बेचा जाए उन्होंने इस काम के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद ली और उनका अचार की सेलिंग देखते-देखते बढ़ने लगी।

1 दिन में 20 से 25 डिब्बे अचार की बिकने लगी। इस बात ने उनका कॉन्फिडेंस और भी ज्यादा बढ़ा दिया तब दादी पोते ने मिलकर मुंबई में एक दुकान खोली जिसका नाम था गुज्जू बेन ना नाश्ता। इस दुकान में वे चिप्स कुकीज और गुजराती डिशेस रखने लगी।

जैसे जैसे उनके प्रोडक्ट की मांग बढ़ रही थी वैसे वैसे दोनों ही काफी उत्साहित होने लगे। उर्मिला आशेर के पोते हर्ष ने उर्मिला जी की रेसिपी शेयर करने के लिए एक यूट्यूब अकाउंट बनाया जिसका नाम गुज्जू बेन ना नाश्ता है। धीरे-धीरे यूट्यूब अकाउंट के फॉलोअर्स लाखों में हो गए। इस प्लेटफार्म पर उर्मिला जी अपने द्वारा बनाई गई रेसिपी शेयर करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here