साधारण से ग्रामीण पहनावे को देख लोगो ने आम महिला समझा, परंतु बहू तो IPS अधिकारी निकली

0
3065
IPS Saroj Kumari
Success Story of Gujarat cadre IPS officer Saroj Kumari who is mother of twins. Saroj Kumari mother of 2 children is lady dabang IPS Officer.

Jhunjhunu: आप व्यक्ति की शक्ल और उसके रहन-सहन को देखकर नहीं समझ सकते कि उसके अंदर कौन कोन से गुण समाहित है। अक्सर जो दिखता है वह वैसा होता नहीं और जो दिखता नहीं है वह वैसा ही होता है। लोगों की आदत होती है कि वे साधारण से दिखने वाले लोगों को काफी जल्दी जज कर लेते हैं काफी लोगों का मानना है कि वह लोगों का चेहरा पढ़ने में सक्षम है।

कुछ ऐसा ही एक आईएएस अधिकारी (IPS Officer) के साथ हुआ जिन्हें साधारण समाज के लोगों ने भूल की। प्रशासनिक कार्य के लिए चुने गए लोगों मैं काफी छुपी हुई कला होती है जो खुद को साधारण रखकर आम जनता के बीच रहते हैं और उनके कारनामों को जान लेती हैं। आईपीएस ऑफिसर या फिर पुलिस अधिकारी के लिए यह तकनीक उनके इन्वेस्टिगेशन की एक प्रणाली होती है।

भारत में छानबीन के लिए कई बार बड़े बड़े अधिकारियों को साधारण स्वरूप रखकर इन्वेस्टिगेशन करनी पड़ती है। आज हम इस लेख के माध्यम से एक ऐसी आईपीएस अधिकारी के बारे में बात करेंगे जिनके घर में अभी-अभी खुशिया आई है।

आईपीएस अधिकारी सरोज कुमारी के घर आई खुशियां

दोस्तों राजस्थान (Rajasthan) की रहने वाली सरोज कुमारी (IPS Saroj Kumari) वर्तमान समय में गुजरात कैडर में कार्यरत है। सरोज कुमारी की पहचान एक दबंग ऑफिसर के रूप में की जाती है। बताया जा रहा है कि सरोज कुमारी के यहां जुड़वा बच्चों (Twins Kids) ने जन्म लिया है, जिस वजह से उनके घर में दुगनी खुशियां आई है।

IPS Saroj Kumari Story

यह खुशियां उन्होंने सोशल मीडिया फ्रेंड्स के साथ भी शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर में एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया है। उन्होंने अपने इन खुशी भरे पलों को कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है।

सरोज कुमारी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने दोनों बच्चों की तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि ईश्वर के आशीर्वाद स्वरुप उनके घर में एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया है। उनके बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

राजस्थान की सरोज कुमारी और दिल्ली की बहु

मिली जानकारी से पता चला है कि सरोज कुमारी राजस्थान राज्य की बेटी है और उनकी शादी दिल्ली के एक प्रसिद्ध डॉक्टर मनीष सैनी से हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने डॉ मनीष सैनी से विवाह रचाया था और वर्ष 2023 में वे दो बच्चों के माता-पिता बन गए। बच्चों की तस्वीरें डॉक्टर मनीष सैनी के द्वारा भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सरोज कुमारी राजस्थानी लुक में अपने बच्चों के साथ दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि वह भले दिल्ली मैं रह रही हैं, परंतु आज भी भी राजस्थान की बेटी है और वे अपने राज्य की मिट्टी को कभी नहीं भूल सकती।

गांव की पहली महिला अधिकारी

जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी सरोज कुमारी का जन्म राजस्थान के झुंझुनूं (Jhunjhunu) जिले के चिड़ावा उपखंड के गांव बुडानिया (Budania Village) में हुआ। इनके पिता का नाम बनवारी लाल मेघवाल है और माता का आम सेवा देवी है। इस समय वे गुजरात केडर के अंतर्गत आने वाले सूरत जिले में डीसीपी के पद (DSP Post) पर अपनी सेवा दे रही है। इससे पहले वे बोटाद जिले में एसपी के पद पर कार्य कर चुकी है।

आईपीएस अधिकारी सरोज कुमारी के भाई और बुडानिया गांव के सरपंच रणधीर सिंह बताते हैं कि उनकी बहन बुडानिया गांव की पहली महिला आईपीएस अधिकारी है। साथ ही उन्हें दो बच्चों के मामा बनने की भी काफी खुशी है, बच्चों के विषय में बताते हुए भी कहते हैं कि उनकी बहन सरोज कुमारी ने 2 महीने पहले इन बच्चों को जन्म दिया है परंतु स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती थी जिस वजह से उनके स्वस्थ होने पर यह जानकारी सोशल मीडिया पर की गई।

जीता महिला योद्धा का अवार्ड

अक्सर लोगों के दिमाग में यह बात घर कर जाती है कि उन्होंने सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है इसीलिए वे कोई बड़ी पोस्ट पर जॉब नहीं कर सकते। परंतु आपको बता दें आईपीएस अधिकारी सरोज कुमारी एक सरकारी स्कूल की ही छात्रा रही हैं।

उन्होंने अपने गांव बुडानिया के सरकारी स्कूल से अपनी शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2011 में आईपीएस अधिकारी के लिए चुनी गई। आईपीएस अधिकारी सरोज कुमारी न केवल एक आईपीएस अधिकारी है बल्कि एक पर्वतारोही भी हैं।

उन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह भी किया है। आईपीएस अधिकारी सरोज कुमारी को लोग दबंग अधिकारी भी कहते है क्युकी उन्हें कोविड-19 के दौरान उन्होंने लोगों की मदद के लिए किए गए कार्यों के लिए महिला योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

जानकारी के अनुसार सरोज कुमारी ने पुलिस रसोई नाम से एक मुहिम की शुरुआत की थी जिसमें पुलिसकर्मी मिलकर खाना बनाते थे और जरूरतमंदों तक उस खाना को पहुंचाते थे। उन्होंने रोजाना 600 से ज्यादा लोगों को खाना पहुंचाने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here