
Delhi: सिविल सर्विसेज (Civil Services) भारत का सबसे प्रतिष्ठित पद माना जाता है। यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद एक अधिकारी को भारत सरकार का हिस्सा बन कर काम करने का मौका मिलता है। देश का हर युवा सपना देखता है कि वह अपने देश के लिए कुछ काम कर सके साथ ही नाम और शोहरत दोनों ही कमा सके।
भारत का 80 प्रतिशत युवा चाहता है कि उसकी सरकारी नौकरी लगे और सरकारी नौकरी में आईएएस या आईपीएस का पद प्राप्त हो। यह एक बहुत ही सम्मानजनक पद है, परंतु उसको प्राप्त करना भी कठिन है। इस परीक्षा को सबसे कठिन परीक्षा (Most Toughest Exam) में से एक माना जाता है, इस परीक्षा में 3 चरण होते हैं पहला प्रारंभिक परीक्षा दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा साक्षात्कार।

यदि उम्मीदवार इन में से किसी एक चरण में भी फेल हो जाता है तो उसे दोबारा पहले चरण से प्रारंभ करना पड़ता है। इस परीक्षा में प्रतियोगिता भी काफी ज्यादा है, क्योंकि गिनी चुनी पोस्ट के लिए हर वर्ष लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में अपनी सफलता की उम्मीद लेकर बैठते हैं।
आईएएस अधिकारी शिवानी गोयल की कहानी
दोस्तों अक्सर लोगों से कहते सुना है कि यूपीएससी की तैयारी बहुत लंबा समय लेती है। कई आईएएस आईपीएस अधिकारी की कहानी में यही सुनने मिलता है कि एक बहुत लंबे समय के बाद उन्हें इस परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई। परंतु कुछ अभ्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने मात्र 6 माह से 1 वर्ष के भीतर तैयारी प्रारंभ करके इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
इस परीक्षा में पास वही व्यक्ति हो पाता है, जो सही रणनीति से तैयारी करता है और धैर्य रखता है। कम समय में आईएएस अधिकारी के लिए चुनी गई शिवानी गोयल भी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। शिवानी गोयल मात्र 1 वर्ष में यूपीएससी की परीक्षा को क्रैक करके आईएएस अधिकारी के लिए चुनी गई थी।
आईएस शिवानी गोयल की अभ्यार्थी को संदेश
शिवानी गोयल अन्य अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहती है कि जरूरी नहीं है कि यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय लगे। जरूरी यह है कि अभ्यार्थी के पढ़ाई करने का तरीका क्या है? यदि अभ्यर्थी यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी शुरू करने से पूर्व यूपीएससी परीक्षा का पूरा सिलेबस पढ़ लेता है और उसके विषय में समझ लेता है और सही रणनीति बना लेता है, तो उम्मीदवार 1 वर्ष जितने समय में यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई कर सकता है।
उम्मीदवार प्रीवियस ईयर के 10 वर्ष के पेपर सॉल्व कर ले और रोजाना राइटिंग की प्रैक्टिस करें, तो यह परीक्षा उसके लिए पास करना बेहद आसान है। प्रश्नों को हल करने पर अभ्यार्थी को यह जानकारी मिल जाती है कि प्रश्नों का लेवल क्या होता है। आईएएस शिवानी गोयल (IAS Shivani Goyal) ने इसी रणनीति से पढ़ाई की और 1 वर्ष में सफलता हासिल कर ली।
दूसरे प्रयास में बनी आईएएस अधिकारी
जानकारी के अनुसार आपको बता शिवानी गोयल ने वर्ष 2017 में 15 वी हासिल करके यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। शिवानी गोयल अपने यूपीएससी शेयर करते हुए कहती है कि उन्होंने पहली बार या परीक्षा मजाक मजाक में दी थी, उसके बाद उन्होंने 1 वर्ष तक सीरियस पढ़ाई की।
Shivani Goyal IAS appointed Asstt Collector- Dabhoi, Vadodara , Gujarat – https://t.co/00JA1IdCXu pic.twitter.com/807E9TUbHE
— Indian Bureaucracy (@INDBureaucracy) August 27, 2020
वह बताती है कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान अच्छे-अच्छे रैंकर्स ब्लॉग्स पढ़ें। जिससे उन्हें काफी ज्यादा मदद मिली। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि उन्हें उम्मीद है कि उनके द्वारा यह लिखा गया यह ब्लॉग लोगों के लिए मददगार साबित होगा। आपको बता दें शिवानी गोयल कॉमर्स की स्टूडेंट थी, उनके पास लेखाकार और बैंकर नौकरी का ऑप्शन था, परंतु उनकी चॉइस सिविल सर्विसेज थी।
आईएएस अधिकारी शिवानी गोयल का निजी जीवन
जानकारी के अनुसार आपको बता दें आईएएस शिवानी गोयल दिल्ली की रहने वाली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी दिल्ली से ही कराई गई। ऑर्डर में कक्षा दसवीं में 9.8 सीजीपीए और 12वीं में 96.75 फीसदी अंक प्राप्त किए। उसके बाद श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम याने बैचलर ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया।
TopperTip#59
Listen to Ms. Shivani Goyal, AIR 15, CSE 2017 in this #TopperTip to know some of the most important things to keep in mind while preparing for the prelims exam.#upsctoppersonprelims #visionias #toppertip pic.twitter.com/UJyJ8pzvP8— Vision IAS (@Vision_IAS) September 17, 2021
आईएएस शिवानी गोयल बचपन से ही समाज के प्रति काफी ज्यादा झुकाव रखती थी। यही कारण है कि वे सिविल सेवा मैं जाना चाहती थी। साथ ही शिवानी की मां का भी सपना था कि उनकी बेटी एक बहुत बड़ी ऑफिसर बने जो सफलतापूर्वक पूरा कर पाए।



