इस रेस्टोरेंट की पार्टी में 1.5 करोड़ रुपये का खाना खा गए दोस्त, बिल देखकर हर कोई दंग रह गया

0
2445
salt bae restaurant
Group Spends Rs 1.36 Crore In Salt Bae's Restaurant. Celebrity chef Salt Bae shows off bill worth Rs 1.36 crore at Abu Dhabi restaurant.

Photo Credits: Social Media

Delhi: दुनिया में कई ऐसे देश भी है, जो काफी ज्यादा अमीर है, उन देशों में कुपोषण जैसी कोई बीमारी नहीं बल्कि वहां के लोग अति पोषण से ग्रस्त हैं। लोग ज्यादातर खाने-पीने के मामले में काफी ज्यादा चूज़ी होते हैं। घर से ज्यादा हाई-फाई रेस्टोरेंट का खाना पसंद आता है।

ऐसे में दुनिया में रेस्टोरेंट (Restaurant) का चलन जोरों शोरों से है और उनका व्यापार दिन दुगना रात चौगुना तरक्की कर रहा है। वैसे तो सोशल मीडिया में आए दिन तरह तरह की खबरें छपती रहती हैं, जो कुछ ज्ञानवर्धक भी होती है, तो कुछ मजेदार भी होती है।

सोशल मीडिया एक ऐसा बड़ा प्लेटफार्म है, जहां पर लोग एक साथ अरबों की संख्या में मिलते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया में अंतरराष्ट्रीय बातें भी राष्ट्र में मौजूद लोगों तक आसानी से पहुंच जाती है।

आज का लेख उस महंगे रेस्टोरेंट पर है, जहां पर एक पार्टी के बाद डेढ़ करोड रुपए का बिल (1.36 Crore Rs Bill) बनाया रेस्टोरेंट वालों ने। वह बिल सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है, तो आइए जाने उस बिल के बारे में।

दुनिया का सबसे महंगा रेस्टोरेंट

दुनिया में कई सारे महंगे रेस्टोरेंट है, जिनका नाम काफी ऊंचा है। आज हम उन्हीं में से एक ऐसे रेस्टोरेंट की बात करेंगे जहां से डेढ़ करोड़ का बिल फटा है, तो आपको बता दें दुनिया के प्रसिद्ध शेफ नुसरत गोकसे (Chef Nusret Gokce) लोग उन्हें साल्ट वे (Salt Bae) के नाम से जानते हैं, इनकी एक रेस्टोरेंट चैन है, जिसका संचालन नसर-एट-रेस्टोरेंट्स नाम से हो रहा है।

इस रेस्टोरेंट का दाम काफी ज्यादा महंगा है, इसी का एक आउटलेट अबू धाबी (Abu Dhabi) में भी स्थापित है। आपको बता दें इसी रेस्टोरेंट्स से डेढ़ करोड़ रुपए के बिल की तस्वीर वायरल हुई है, जो कुछ रईस दोस्तों द्वारा पार्टी के द्वारा खर्च किए गए पैसे हैं। इस बिल को खुद साल्ट वे के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

बिल किसका है इस बारे में कोई जानकारी नहीं

आपको बता दें यह बिल 17 नवंबर 2022 का है। अभी तक केवल इस बिल की तस्वीर ही सामने आई है, परंतु असल में यह बिल किसका है इस बारे में रेस्टोरेंट की तरफ से कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह बिल एफ 1 ड्राइवर्स की पार्टी का हो सकता है लोगों का कहना है कि इस पार्टी में दुनिया भर के F-1 ड्राइवर्स शामिल हुए हैं।

रेस्टोरेंट के मालिक साल्ट वे यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है की “क्वालिटी कभी महंगी नही होती” वरना आज उनके रेस्टोरेंट्स से 6,15,065 दिरहम करीब 1.37 करोड़ रुपये का बिल नही निकलता। आप स्वयं देख सकते हैं की सच में बिल काफी महंगा बना।

बिल को देखकर काफी लोगों ने साल्ट वे को बुरा भला कहा

काफी लोग इस बात से अवगत होंगे कि इस वर्ष आबू धाबी में f1 ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन हुआ था जिसमे मैक्स वेरस्टाप्पेन प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर चार्ल्स एल रहे और तीसरा स्थान सर्जियो पेरेज ने हासिल किया।

जब सोशल मीडिया पर यह डेढ़ करोड़ रुपए का बैल वायरल हुआ, तो लोगों ने साल्टवे को काफी बुरा भला कहा। कुछ लोगों ने कमेंट के माध्यम से कहा कि ऊंचे लोगों की ऊंची पसंद तो कुछ लोगों ने कहा कि सरेआम लूट रहे हैं। गलती से यदि यहां पर साधारण सा आदमी डिनर करने आ जाए तो उसका शुरुआती बिल तो लाखों में बनेगा।

इस वायरल तस्वीर को जिसने भी देखा उसने इस पर प्रतिक्रिया दी और लोगों की प्रतिक्रिया देना बनता भी है, क्योंकि 1 दिन के खाने का 10000000 रुपए हर कोई अफोर्ट नहीं कर सकता। जो इंसान गरीब होता है, वह तो कभी-कभी 10 Rs के खाने के लिए भी तरस जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here