
Delhi: कहते हैं भगवान हर किसी के साथ हर जगह नहीं रह सकते, इसीलिए उन्होंने मां बनाई है। हम क्या सकते हैं माता-पिता अपनी संतान के लिए ईश्वर स्वरूप होते हैं। मां एक बच्चे को 9 महीने पेट में पालती है। उसके बाद 2 सालों तक अपने सीने से लगाकर पालती है, इसीलिए एक मां का अपनी संतान से जुड़ा होना बहुत ही साधारण सी बात है।
माता पिता अपनी संतान के लिए हर संभव चीजें करते हैं, जिससे उन्हें खुशी मिल सके सारे बलिदान भी माता पिता ही देते हैं, वह इसलिए कि उनके बच्चों को कभी कष्ट ना उठाना पड़े। पैदा होने से लेकर 20 से 25 साल तक माता पिता ही है, जो अपने बच्चों को पालते हैं और अच्छा परवरिश देते हैं।
उसके बाद जब वह नौकरी पेशा वाले हो जाते हैं, तो सोचते हैं कि वह बड़े हो गए परंतु एक मां के लिए उसकी संतान हमेशा ही छोटी रहती है, फिर चाहे वह कितनी भी बड़ी क्यों ना हो जाए। सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफार्म पर मां बेटे की एक कहानी काफी तेजी से वायरल (Viral) हो रही है, जिसमें एक मां ने पिछले 20 वर्षों तक केवल एक ही थाली में खाना खाया है उस कारण को जान हैरान रह जाएंगे आप।
वीडियो में वायरल हो रही एक कहानी
यह कहानी एक मां (Mother’s Story) की है, जो भावुक कर देने वाली है। एक मां ही होती है, जो अपने बच्चों के लिए दुनिया से लड़ कर अपने बच्चों का साथ देती है। बच्चे की छोटी सी उपलब्धि पर भी मां उसे बहुत बड़ी उपलब्धि मान कर खुश हो जाती है।
ऐसा ही कुछ इस कहानी में हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विक्रम नाम के यूजर ने यह कहानी शेयर की विक्रम पेशे से एक डेंटिस्ट है और उन्होंने अपनी ही मां की कहानी सोशल मीडिया में शेयर की है।
वे कहते हैं कि उनकी मां ने करीब 20 वर्षों तक एक ही थाली में खाना खाया है, उसका कारण जानकर वह भी काफी हैरान हुए। उन्हें भी इस बात की जानकारी उनकी मां की मृत्यु के पश्चात पता चली, जब उनकी बहन ने उन्हें इस थाली के पीछे की सच्चाई बताई। वे कहते हैं कि यह थाली जो देखने में काफी छोटी है, इससे विक्रम ने अपने स्कूल के दिनों में इनाम में जीता था, तभी से उनकी मां इस थाली में खाना खाती रही।
20 वर्षों तक उपयोग की यह छोटी सी थाली
सोशल मीडिया में वायरल थाली की तस्वीर के साथ विक्रम (Vikram S Buddhanesan) ने कैप्शन भी लिखा जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मां ने 20 वर्षों तक इस थाली (Plate) में खाना खाया है, क्योंकि यह थाली उन्होंने इनाम में जीती थी।
लोगों ने जब विक्रम का कैप्शन पड़ा, तो उन्हें समझ में आ गया कि एक मां के लिए उसका बेटा और उसकी छोटी सी उपलब्धि बहुत बड़ी साबित हुई है, यह मां का प्यार था, उसके बेटे के लिए और वह अपने बेटे से बेहद खुश थी।
This is Amma's plate.. she used to eat in this for the past 2 decades.. it's a small plate.. she allowed only myself and chulbuli (Sruthi, my niece) only to eat in this other than her.. after her demise only I came to know through my sister, that this plate was a prize won by me pic.twitter.com/pYs2vDEI3p
— Vikram S Buddhanesan (@vsb_dentist) January 19, 2023
अपने बेटे की छोटी सी कामयाबी पर भी वह गर्व कर रही थी, इसीलिए इस थाली को उपयोग किया विक्रम बताते हैं कि यह थाली उनकी मां किसी को छूने भी नहीं देती थी। केवल उनका बेटा वह और उनकी बेटी ही उपयोग कर दी थी।
लोगों को यह कहानी बेहद पसंद आई
सोशल मीडिया पर यह खबर 19 जनवरी को डाली गई थी और अब तक इस कहानी को काफी लोगों ने पढ़ लिया है। साथ ही अपने-अपने रिएक्शन दिए हैं। इस कहानी को पढ़ने के बाद काफी लोग भावुक हो गए और अपनी मां को याद करने लगी। इस कहानी में डेंटिस्ट विक्रम को इस बात की खबर उनकी मां की जाने के पश्चात पता चली।
लोगों ने किए तरह तरह के कमेंट
कहानी पढ़ लोगों ने दिए तरह-तरह के कमेंट कुछ लोग कहते हैं कि मां का ह्रदय समुद्र से भी विशाल है, इसमें ममता कूट-कूट कर भरी होती है। एक यूजर कहते हैं कि ऐसी मां को हमारा सलाम और अन्य लोगों का कहना है कि दुनिया में मां का स्थान सर्वश्रेष्ठ है।
She is always watching over you and protecting you in every step brother ❤️
— vishal (@vishalptw) January 19, 2023
वह ईश्वर की तरह पूजनीय है और एक मां का उपकार कोई भी व्यक्ति जीवन भर नहीं चुका सकता, क्योंकि इतने कष्टों के बाद भी एक मां बच्चे को पालती है और उसे संस्कार देती है। एक मां हमेशा से अपने बच्चे को सुरक्षित रखती है और उसकी हर छोटी-बड़ी खुशियों को सेलिब्रेट करती है।



