Photo Credits: Rohan Bhardwaj
Patna: दुनिया के एक से बढ के एक नमूने देखने को मिलते हैं। आपने देखा होगा इंटरनेट पे अक्सर ऐसे विडियो आते रहते हैं जिनमे लोग कोई ऐसा काम कर रहे हो जो एक दम अलग होगा। जिससे एक तरफ तो हंसी आती है उनको देख के, वही दूसरी ओर खतरनाक भी हो सकते हैं ऐसे स्टंट्स।
ऐसा ही एक वीडियो अभी हाल ही में इंटरनेट में खूब वायरल हुआ जिसमे एक शख्स ने एक लग्जरी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार (Compact SUV Car) को कमर्शियल लोडिंग व्हीकल (Commercial Loading Vehicle) के तौर पे इस्तेमाल किया। जब लोगो ने इसे सड़क पे चलते देखा तो सबके अलग अलग रिएक्शन थे।
कुछ का कहना था की वाह क्या जुगाड़ लगाया। वही कुछ के हिसाब से बहुत ही रिस्की कदम था जिस कारण रोड पे चलने वाले दूसरे वाहन के लिए खतरनाक हो सकता था। चलिए जानते हैं कि, आखिर क्यों और कैसे इतनी सुंदर एसयूवी को कमर्शियली उपयोग किया गया।
कुछ इस तरह समान लोड किया इस टाटा पंच में
दोस्तों हम सब जानते हैं कि टाटा बहुत ही मजबूत गाड़ियों का निर्माण करता है। एक्सीडेंट क्रैश टेस्ट रेटिंग में टाटा की गाड़ियां हमेशा फाइव स्टार रेटिंग्स (5 Star Rating) के साथ पहले स्थान पर आती है। टाटा कार्स के अंतर्गत अभी हाल ही में एक कंपैक्ट एसयूवी लॉन्च की गई जिसका नाम टाटा पंच है।
ये कार 5 पैसेंजर्स के लिए बनाई गई है, एवं उसका ग्राउंड क्लीयरेंस साधारण कार्स की अपेक्षा काफी ऊंचा दिया गया है। पैसेंजर सीट के अलावा लगेज के लिए अलग से एक बूट स्पेस की व्यवस्था भी की गई है।
Sunset hues with a View.
Ft. Deepali's Atomic Orange Tata PUNCH gleaming at the golden hour.Share your moments that truly #PackAPUNCH and get a chance to be featured on our page. #VibesWithYou #TataPUNCH #TataMotorsPassengerVehicles #SUV #SUVLife #SUVLovers #CarsDaily pic.twitter.com/pLR8gK2uTD
— Tata Motors Cars (@TataMotors_Cars) July 20, 2022
एक लग्जरी कॉन्पैक्ट एसयूवी है। जिसका इस्तेमाल सिर्फ पैसेंजर्स की यात्रा के लिए होता है। परंतु वीडियो में दिखाये इस शख्स ने इसमें बाकायदा फल और सब्जियों को लोड करके ट्रांसपोर्ट की तरह इस गाड़ी का इस्तेमाल कर डाला। जोकि काफी रिस्की साबित हो सकता था।
125 किलोमीटर का सफर तय किया इस लोड के साथ
ड्राइवर ने बातचीत के दौरान बताया कि उसे किसी मजबूरी के चलते यह कदम उठाना पड़ा। एसयूवी कार में अपने फ्रूट्स एवं सारे लगेज को लोड करके लगभग 125 किलोमीटर का सफर इसने तय किया। इससे एक बात तो साबित होता है कि यह गाड़ी कितनी मजबूत है, क्योंकि सारे लोड का वजन 700 किलो के आसपास था। इसलिए ऐसी गाड़ी बनाने के लिए टाटा की तारीफ तो बनती है।

दूसरी ओर इतने वजन के बावजूद भी टाटा पंच ने करीब 18 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज दिया। तो एक नजर में देखा जाए तो गाड़ी ने तो अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया, विपरीत परिस्थितियों में भी, परंतु यह एक पैसेंजर व्हीकल है। इसका कमर्शियल व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल करना गैरकानूनी हो सकता है।
डेंजर हो सकता था ये एक्सपेरिमेंट, और ड्राइवर ने लिया रिस्क
ड्राइवर ने अधिक से अधिक वजन को या लगेज को एसयूवी (Tata Punch SUV Car) में एडजस्ट करने के उद्देश्य से बहुत ही तरकीब लगाकर सामान को सेट किया। सबसे पहले लकड़ी की पेटियों को सीट के ऊपर जमाया जिसके अंदर संतरे भरे हुए थे एवं सीट के साइड में बची हुई जगह पर भी फुटकर पपीते एवं दूसरे फलों को जमाया गया था।
Tata Punch Owner Transports 700 Kg Load, Gets 18 Kmpl – Highly Unsafe https://t.co/C2U7f6AhcY pic.twitter.com/XyA0OIlnRY
— RushLane (@rushlane) December 28, 2022
इसके पश्चात लकड़ी की पेटियों के ऊपर प्लास्टिक के कैरेट्स संतरों से भर के रखे हुए थे। चूंकि इन प्लास्टिक के कैरेट्स में कोई ढक्कन नहीं था। जिसके चलते यदि कोई पपीता या संतरा जैसा फल लुड़क के ड्राइविंग क्लच या ब्रेक के आसपास फस जाता तो गाड़ी को रोकना मुश्किल हो जाता है। ये अत्यंत ही रिस्की साबित हो सकता था।
ऐसे कामों के लिए बनाए गए हैं कमर्शियल व्हीकल्स
आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की ट्रैफिक नियमों के हिसाब से सरकार ने कमर्शियल व्हीकल एवं पैसेंजर व्हीकल्स के अलग-अलग नियम और क्राइटेरिया बनाया हुआ है। जैसे पैसेंजर्स के लिए लाइट मोटर व्हीकल एवं हेवी मोटर व्हीकल बनाए गए एग्जांपल के लिए लाइट मोटर व्हीकल अर्थात घरेलू कार एवं हेवी मोटर व्हीकल अर्थात बस होते हैं।
वैसे ही अलग अलग ट्रांसपोर्टेशन के हिसाब से छोटी पेलोड गाड़ियां एवं हैवी ट्रांसपोर्टेशन के लिए बड़े ट्रक को ही परमिशन दी जाती है। दोनों ही गाड़ियों के रोड टैक्स का स्लैब अलग होता है। ऐसे में घरेलू गाड़ियों से कमर्शियल माल की धुलाई की अच्छी खासी पेनल्टी हो सकती है।




