
Bikaner: देश में ऐसी कलाएं भी है, जिन्हें एक बेहतरीन मंच नहीं मिल पाता दुनिया में हर आदमी के अंदर हुनर है। वह हुनर किसी मंच का इंतजार करता है। कुछ व्यक्ति डांसिंग में अच्छे होते हैं, तो कुछ सिंगिंग में अच्छे होते हैं टीवी पर चलने वाले रियलिटी शो (Reality Show) ने सिंगिंग और डांसिंग के लिए बेहतरीन मंच दिए हैं।
सिंगिंग के लिए सबसे बेहतरीन मंच इंडियन आइडल (Indian Idol) का मंच है, जहां से लोग अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जो टैलेंट से भरे हुए होते हैं, परंतु उन्हें इंडस्ट्री में अपना नाम और शोहरत नहीं मिल पाती।
आज हमें ऐसी ही पर्सनालिटी की बात करेंगे, जो अपनी आवाज का बादशाह रह चुका है। जो नेहा कक्कड़ को हराकर विजेता बना था। हम बात कर रहे हैं, संदीप आचार्या की।
यह वह कंटेस्ट है जिसने अपनी आवाज से लोगों को मोहित कर लिया था और नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) जैसी फेमस सिंगर को हराकर अपनी जगह बनाई थी। परंतु इस कलाकार को बॉलीवुड में वह स्थान नहीं मिला जिसका यह हकदार था तो आइए इस लेख के माध्यम से और विस्तार से जाने।
राजस्थान के लाल ने नाम रोशन किया अपनी जन्मभूमि का
राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले संदीप आचार्या (Sandip Acharya) भी खुद अपने टैलेंट को नहीं जानते थे। परंतु जब वे परफॉर्मेंस देते थे, तो आसपास का क्षेत्र उनकी आवाज से झूम उठता था। जब उन्होंने परफॉर्मेंस इंडियन आइडल के मंच पर दी तो देश की जनता के साथ साथ जज भी उनकी आवाज के दीवाने हो गए।
नमन . 💐🌹🙏🌹Sandeep Acharya, the winner of the reality show Indian Idol Season 2, @indianidol #indianldol #sandeepacharya pic.twitter.com/xelGHOp6tg
— Pawan Vyas (@ipawanvyas) December 15, 2022
उनके घर वाले उनके टैलेंट को नहीं जानते थे। परंतु एक स्कूल के मंच से उन्होंने अपने टैलेंट को इंडियन आइडियल के मंच तक पहुंचाया। उन्होंने अपने छात्र जीवन में स्कूल के मंच में गाना गाया था। जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक बड़े बड़े मंचो में परफॉर्मेंस दी और सभी परफॉर्मेंस सुपरहिट हुई।
नेहा कक्कर को भी पीछे छोड़ दिया संदीप ने
22 साल की उम्र में संदीप ने इंडियन आइडियल का खिताब अपने नाम किया था। संदीप आचार्य के साथ नेहा कक्कड़ भी इस शो का हिस्सा थी। परंतु नेहा कक्कड़ इस सीजन में तीसरे ही राउंड में बाहर हो गई थी और संदीप आखरी तक जाकर शो के विनर रहे। जिस वक्त संदीप इंडियन आइडियल के विजेता बने थे। उस वक्त संदीप महज 22 बरस के थे परंतु उनकी गायकी काफी अच्छी थी।
इंडियन आइडल विजेता बनने के बाद बन गए महंगे सिंगर
संदीप इंडियन आइडियल का शो जीतने के पश्चात काफी महंगे सिंगर बन गए। इस शो ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। उनके शो देश-विदेश में काफी ज्यादा हिट होने लगे थे। जिस वजह से वे एक शो के करीब ढाई से 300000 RS लिया करते थे और वह वर्ष के करीब 60 से 65 शो करने लगे थे। उनके शो इंग्लैंड, अमेरिका, दुबई, अफ्रीका, इंडोनेशिया और नेपाल जैसे देशो में हिट हो रहे थे।
Remembering #NazirKashmiri Ji, #JahanaraKajjan Ji & #SandeepAcharya On Their #DeathAnniversary ! pic.twitter.com/LOnWFOh1Uz
— BollyMints (@BollyMints) December 15, 2022
उन्होंने अपने करियर को बनाने में काफी ज्यादा मेहनत की वह 2 सोलो एल्बम भी बना चुके थे, जिसका नाम ‘मेरे साथ सारा जहां’ और ‘वो पहली बार’ इसके साथ ही उन्होंने ‘कैसा ये प्यार है’ में ऐक्टिंग भी की।
जीवन बेहतरीन कट रहा था, परंतु वर्ष 2013 में वे एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गए और उस बीमारी ने उनकी जान ले ली 22 साल की उम्र में नाम और शोहरत कमाने वाला आदमी 29 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गया।
जौंडिस का हुआ शिकार संदीप आचार्य
जानकारी के अनुसार संदीप आचार्य जौंडिस (Jaundice) याने पीलिया की बीमारी से ग्रसित हो गए थे। यह बीमारी उनके लिए काफी ज्यादा गंभीर हो गई थी और गुरुग्राम के अस्पताल में उनका लगातार 15 दिनों तक इलाज चलता रहा।
9th Death Anniversary of #SandeepAcharya an Indian singer. He won the second season of the popular reality television show Indian Idol in 2006. Acharya was from to Bikaner, Rajasthan. Tributes. pic.twitter.com/HNy19gLSOB
— SampathSharda (@SampathSharda) December 15, 2022
इलाज़ में कोई विशेष असर देखने नहीं मिला और 15 दिनों के भीतर उन्होंने अपना देह त्याग दिया। 15 दिसंबर 2013 में उन्होंने अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि संदीप ने निधन से 1 वर्ष पहले ही शादी रचाई थी। और अपने निधन के 20 दिन पहले ही वे एक बेटी के पिता बने थे। उनकी पत्नी नम्रता ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था।



